चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 33 लाख की नगदी बरामद  इस्पात फैक्टरी की बताई जा रही है बरामद रकम, इंकम टैक्स की टीम जांच में जुटी 

चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 33 लाख की नगदी बरामद

इस्पात फैक्टरी की बताई जा रही है बरामद रकम, इंकम टैक्स की टीम जांच में जुटी 

काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कर से 33 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। सूचना पर एफएसटी और इंकम टैक्स विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। बुधवार शाम पुलिस टीम ने दोहरी परसा गुरूद्वारा के पास एक काले रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 18 जी 4005 की तलाशी ली। इस कार में आवास विकास कालोनी निवाड़ी मानवेंद्र दास पुत्र एमके दास, द्रोण विहार कालोनी निवासी अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह व जसपुरखुर्द निवासी गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सवार थे। टीम ने कार से 33 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की। यह नकदी कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई थी।

पूछताछ में कार सवार लोगो ने बताया कि वे सुल्तानपुरपट्टी स्थित उत्तरांचल इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कर्मचारी हैं। बरामद रकम उनकी कंपनी की है, जिसे वे जमा करने के लिए ले जा रहे थे। चैकिंग के डर से उन्होंने नकदी कार के डैशबोर्ड में छिपा ली। सूचना पर बाजपुर विधानसभा में नियुक्त एफएसटी टीम को मौके पर पहुंची। चैक करने पर कार से 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए, 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए और 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए कुल 33 लाख रुपये मिले। कार सवार लोगों के पास बरामद धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात होना नहीं पाए गए। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि इनकम टैक्स की टीम को भी सूचना दी गई है। इस संबंध में कानूनी कार्यावाही की जा रही है। टीम में एसआई प्रकाश सिहं बिष्ट, कांस्टेबल जितेन्द्र सिहं नेगी, दीपचन्द्र लोहनी, नवीन भटट व प्रशांत नेगी शामिल है।

फोटो,, बरामद रकम की छानबीन में जुटे अधिकारी।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    कार्यालय में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने का आरोप

    काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू०डि०) ने कुंडा थाना पुलिस को राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अश्वनी वर्मा ने अपने अधिवक्ता रंजीत सिंह एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2025 को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अरोरा उर्फ सोनू अरोरा अपने भाई लवीश अरोरा, अंकुर कपूर, सुधीर चौधरी व अमित कपूर आदि 20–25 व्यक्तियों की भीड़ के साथ उनके कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े। इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार्यालय में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने की भी धमकी दी। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायालय ने कुण्डा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम