कांग्रेस से मेयर पद के लिए अर्पित मेहरोत्रा ने ठोका दावा

  • काशीपुर।युवा कांग्रेसी नेता एवं प्रसिद्ध व्यवसाइ अर्पित मेहरोत्रा ने नगर निगम चुनाव में महापौर (मेयर) पद पर सामान्य सीट की स्थिति में पार्टी संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर हाईकमान से उम्मीद जताई कि अगर उनको सामान्य सीट की स्थिति में महापौर (मेयर) पद का प्रत्याशी बनाया जाता है, तो निश्चित ही पार्टी की विजय पताका फहराकर पार्टी की झोली में यह सीट डालेंगे।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संबोधित महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दिए गए पत्र में उन्होंने अपना दावा प्रस्तुत करते हुए कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक एवं कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मल्होत्रा काशीपुर के पूर्व पालिकध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र है। पार्टी के समक्ष महापौर (मेयर) पद की दावेदारी करने पर उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. मुकेश मेहरोत्रा की लगभग 40 वर्षों की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वह नि:स्वार्थ होकर पार्टी संगठन की सेवा कर काशीपुर के विकास में अपना योगदान देना चाहेंगे। विकास की कई योजनाएं काशीपुर के लिए उनके पास है, वह चाहते हैं कि जिस उद्देश्य के लिए उनके पिता स्व. मुकेश मेहरोत्रा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को चुना, उसी विरासत को विकास के रूप में काशीपुर की जनता को सौंपाना चाहेंगे । उनकी प्राथमिकताओं में काशीपुर का सौंदरीकरण, नालियों की कवरिंग, नगर क्षेत्र में अतिरिक्त जीजीआईसी विद्यालय, सड़कों का विकास, तीर्थ द्रोणसागर और गिरीताल सरोवर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना, झूलते बिजली के तालों से निजात दिलाना एवं शहरी क्षेत्र में रोजगार के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा देना रहेगा। गरीब, विधवा, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु समाज कल्याण और शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से कई योजनाओं को यहां क्रियान्वित करवाना चाहेंगे। वह व्यक्तिगत रूप से कार्य का दिखावा करना पसंद नहीं करते लेकिन उनकी प्राथमिकता रहेगी की जनकल्याण के मुद्दों को लेकर वह नगर के विकास में अपना योगदान दें।कांग्रेस से सामान्य सीट के लिए मेयर पद पर अर्पित मेहरोत्रा ने ठोका दावा
  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    कार्यालय में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने का आरोप

    काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू०डि०) ने कुंडा थाना पुलिस को राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अश्वनी वर्मा ने अपने अधिवक्ता रंजीत सिंह एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2025 को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अरोरा उर्फ सोनू अरोरा अपने भाई लवीश अरोरा, अंकुर कपूर, सुधीर चौधरी व अमित कपूर आदि 20–25 व्यक्तियों की भीड़ के साथ उनके कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े। इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार्यालय में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने की भी धमकी दी। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायालय ने कुण्डा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम