बरखेड़ा पांडे के विश्वनाथ ने पास की पीसीएस परीक्षा
समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ चय
काशीपुर। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी विश्वनाथ गौतम ने पीसीएस परीक्षा पास की है। उनका चयन समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। विश्वनाथ समाजसेवी महिलाल गौतम के पुत्र हैं।

दलित नेता महीलाल लंबे समय से बसपा से जुड़े रहे हैं। वह बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर रिजवान अहमद, अनीस प्रधान, जाहिद हुसैन, मुशाहिद उर्फ भूरा, अखलाक अहमद, लईक आजाद, हारून, निजाम, वाजिद, आकिब अली, नईम अहमद व नन्हें के अलावा लेखराज गौतम, विनोद गौतम, डाक्टर एमए राहुल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


