
काशीपुर। कानूनगोयान मे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल मानी जाने वाली सैयद दादा मियॉ की मजार पर 49 वी सलाना चादरपोशी के मौके पर आसमान की तरफ उठे सेकड़ो हाथो ने मुल्क व कौम की तरक्की व शांति के लिये दुआ की गयी।
दादा मियॉ की मजार पर चादरपोशी के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एमए राहुल सहित सेकड़ो अकीदतमंदो ने कब्बालो के साथ चादरो को मुख्य मार्गो पर घुमाते हुये मजार पर जाकर चादपोशी की। इस बीच कब्बालो ने माहौल को सूफियाना कर दिया तथा सभी धर्मो व वर्गो के लोगो ने चादपोशी मे शिरकत करकें माहौल को गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना दिया। इस मौके पर इस मौके पर फुरकान उस्ताद की परम्परा को आगे बड़ाते हुये उनके बेटे आलम सैफी के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया जिसमे दूर-दराज से आये जायरीनो के साथ-2 बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगो ने भी शिरकत की
। अमरोहा से आये कब्बाल ज़मीर चिश्ती ने समा रूहानी कर दिया। इस अवसर पर ने बताया कि इस ऐतिहासिक मजार पर जो भी अपनी फरियाद लेकर आता है दादा मियॉ उनकी परेशानियेा का निदान करते है।

इस मौके पर डॉ. एमए राहुल, मुस्तकीम सलमानी, तरबेजब सिद्दीकी, साजिद खान बाबू, शाहिद मासूमी, डॉ. जफर सैफी, आलम सैफ़ी, बृजेश कादिर, मौ. इरफान, मौ. रफीक, हाजी मौ. रफी, तस्लीम सैफी, असलम सैफी, मौ. शफी, वसीम सैफी, सन्नो, फईम, अख्तर परवेज, राजा, एफयू खान, नवेद सैफी, इस्लाम, इरफान, नीरज वर्मा, अरविंद गुप्ता, सुरेश राजपूत, बंटी अरोरा, विशाल अरोरा, नितिन कुमार, डॉ. अतीक वारसी, एमके रजा, सलमान सैफ़ी, फरदीन सैफ़ी, आज़म सैफ़ी, अरमान सैफ़ी, फ़ाईज सैफ़ी, सहित बड़ी संख्या मे अकीदमंद मौजूद थें।


