![](https://uttrakhandcurrent.com/wp-content/uploads/2024/03/symbolic_image_1710737134.jpg)
मध्य प्रदेश पुलिस डबल मर्डर की संदिग्ध एक 15 वर्षीय लड़की की तलाश कर रही है। पुलिस को उसके जबलपुर जिले में अपने 52 वर्षीय पिता और 8 वर्षीय भाई की हत्या में शामिल होने का संदेह है। , Madhya-pradesh News Hindustan
Source
मध्य प्रदेश पुलिस डबल मर्डर की संदिग्ध एक 15 वर्षीय लड़की की तलाश कर रही है। पुलिस को उसके जबलपुर जिले में अपने 52 वर्षीय पिता और 8 वर्षीय भाई की हत्या में शामिल होने का संदेह है। , Madhya-pradesh News Hindustan
Source
हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड शाखा हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की संस्तुति पर हरिद्वार में जनसत्ता समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय को एनयूजे-आई का प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। एनयूजे-आई के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार को प्रदेश के मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। तलवार व पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा माल्यापर्ण करके शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एनयूजे-आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रदेश महासचिव सुशील त्यागी, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज लोहनी जी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी सहित राहुल वर्मा, आदेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
काशीपुर। क्लीन ग्रीन फॉउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह चौधरी ने आज मां की 18 वीं पुण्यतिथि पर कार्टर पुरी गुड़गांव की पाठशाला में निर्धन परिवारों के छात्रों के साथ समय व्यतीत किया। इस गांव में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था। उनकी मां इस गांव के चिकित्सालय में नर्स थी। जिम कॉरटर जब भारत आए थे तो उन्होंने अपने पैतृक जन्म स्थान को देखने के लिए भारत सरकार से निवेदन किया था।
श्री कार्टर जब इस गांव में आए तब हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में गांव का नामकरण कार्टर पुरी कर दिया था।