सामाजिक कार्यकर्ता मीना पांडे लखेड़ा ने वार्ड एक से ठोकी दावेदारी

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर एक से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मीना पांडे लखेड़ा प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आई है। उनके पति शंभू लखेड़ा प्रख्यात समाजसेवी हैं।
वार्ड नंबर एक निवासी मीना पाण्डेय लखेड़ा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डबल एमए तक शिक्षा प्राप्त मीना पांडे लखेड़ा ने वार्ड नंबर एक से पार्षद पद पर दावेदारी ठोक दी है। मीना पांडे लखेड़ा एक घरेलू महिला होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेती रहीं हैं। एक निजी विद्यालय में शैक्षिक कार्य के साथ गरीब और असहाय बच्चों को भी शिक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि वह वार्ड नंबर एक में स्थानीय लोगों की अनेक समस्यायें हैं। सड़क पानी व स्वच्छता की स्थिति दयनीय है। उनका उद्देश्य है कि वह वार्ड की हर समस्या का समाधान के लिए पूरा प्रयास कर रहीं हैं। मीना पाण्डे लखेड़ा के पति शंभू लखेड़ा स्वयं एक सक्रिय एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं। राज्य हित में होने वाले आंदोलनों में वह लगातार सक्रिय रहते हैं। मीना लखेड़ा पांडे कहतीं हैं कि समाज सेवा के जरिये शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाना और वार्ड वासियों को समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।


