काशीपुर के युवा ही मेरे स्टार प्रचारक: संदीप ….टैक्स निर्धारण में प्राईवेट कंपनियों का दखल खत्म होगा

काशीपुर
। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा है कि काशीपुर नगरनिगम में हाउस टैक्स निर्धारण के लिए प्राईवेट कंपनी का दखल समाप्त किया जाएगा। कहा कि चुनाव में उनके स्टार प्रचारक काशीपुर के युवा ही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सहगल शनिवार को पशुपति बिहार, गढ़वाल सभा, रॉयल इंकलेब,कलश मंडप में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड नंबर 14 व वार्ड नंबर 35 की पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालयों का भी उद्घाटन किया। दोपहर एक बजे कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संदीप ने कहा कि भाजपा बाहर से स्टार प्रचारक बुला रही है। जबकि उनके स्टार प्रचारक काशीपुर के युवा हैं।

सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप ने कहा कि कर निर्धारण के लिए विशेषज्ञों के साथ निगम अधिकारियों की समिति का गठन किया जाएगा। निगम क्षेत्र में हाउस टैक्स में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार पनपने नहीं दिया जाएगा। युवा सम्मेलन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरदेव सिंह हैरी के नेतृत्व में छात्र नेताओं व दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी का समर्थन किया। वहां कांग्रेस विधायक आदेश चौहान, मुक्ता सिंह, अलका पाल, इंदू मान, विमल गुड़िया, शिवम् शर्मा, रवि ढींगरा, उपकार योगी, राजू छीना, जितेंद्र सरस्वती, अब्दुल सलीम एड, मुशर्रफ हुसैन आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंसेट

भाजपा प्रत्याशी को नहीं है मेयर के दायित्वों की जानकारी
काशीपुर। जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी को मेयर के कर्तव्यों और दायित्वों की तनिक भी जानकारी नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि मेयर का काम गुंडागर्दी रोकना नहीं है, इसके लिए पुलिस प्रशासन है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी विकास के मुद्दे को छोड़कर माहौल बिगाड़ने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी का यह कहना कि गुंडागर्दी और लव जिहाद नहीं होने दूंगा जैसे बयानों का नगरनिगम के चुनाव से कोई संबंध नहीं हैं। इसका मतलब साफ है कि भाजपा प्रत्याशी को मेयर के दायित्वों को लेकर जानकारी नहीं है। गुंडागर्दी और लव जिहाद पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। चौहान ने कहा कि विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी की कर्मभूमि पर विकास पूरी तरह से थम गया है। भाजपा मेयर प्रत्याशी को अपने इस बयान के लिए पुलिस प्रशासन एवं आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।
—–
प्रतिबंधित मांस मिलने पर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता
काशीपुर। नूरपूर स्थित एक खेत के किनारे प्रतिबंधित मांस के अवशेष मिलने की घटना पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर कुछ अराजक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। कहा कि गौवंश पूजनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस मामले की गहनता से जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि किसी भी दशा में क्षेत्र का माहौल खराब न हो।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    कार्यालय में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने का आरोप

    काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू०डि०) ने कुंडा थाना पुलिस को राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अश्वनी वर्मा ने अपने अधिवक्ता रंजीत सिंह एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2025 को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अरोरा उर्फ सोनू अरोरा अपने भाई लवीश अरोरा, अंकुर कपूर, सुधीर चौधरी व अमित कपूर आदि 20–25 व्यक्तियों की भीड़ के साथ उनके कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े। इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार्यालय में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने की भी धमकी दी। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायालय ने कुण्डा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम