डॉक्टर जफर एनयूजे आई के रामनगर अध्यक्ष बने, बधाईयों का तांता

*एनयूजे-आई रामनगर हेतू डॉ. जफर सैफी अध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी महासचिव मनोनित, बधॉइयो का तांता*

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया (एनयूजे-आई) उत्तराखंड की रामनगर इकाई हेतू डॉ. जफर सैफी को नगराध्यक्ष व चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव के पद पर मनोनित किया गया है। संगठन प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन जोशी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमॉऊ मण्डल प्रभारी दिनेश जोशी की संस्तुति पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के निर्देश पर जिला महासचिव राजू पांडे ने दोनो पदाधिकारियो का मनोनयन करते हुये उनसे संगठन व पत्रकारहितो के प्रति प्रयासशील रहने की अपेक्षा व्यक्त की है। उक्त दोनो पदाधिकारियो के मनोनयन पर संजय तलवार, सुनील दत्त पांण्डेय, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, राम चन्द्र कन्नोजिया, सुनील तलवार, राहुल वर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, प्रमोद बमेठा, सरोज आनंद जोशी, दिनेश जोशी, प्रभारी धमेन्द्र चौधरी, काशीराम सैनी, रियासत पुंडीर, एम हसनैन, आरडी खान, भुवन जोशी, भगवान सिंह गंगोला, कमल जोशी, अनुपम चौहान, अतुल बरतरिया, दिलीप गढ़िया, हर्षनिधि शर्मा, कमल श्रीवास्तव, कंचन वर्मा, ललित जोशी, मुक्रेश कुमार, नीरू भल्ला, प्रवीन चौपड़ा, रमेश यादव, रिम्पी बिष्ट, सतीश जोशी, शेर सिंह, यूएस सिजवाली, विकास झा,
विनयशील शर्मा, प्रवीन कपिल, रवि पांडे, आशीष पांडे, अफजल हुसैन फौजी, राजू पांडे, हरीश भट्ट, गिरीश पांडे, राजीव अग्रवाल, नावेद सैफी, चन्द्रसैन कश्यप, जुगेश अरोड़ा बंटी, नाजिम सलमान, नितेश जोशी, कैफ खान, विक्की कश्यप, रागिब खान, रूबीना सैफी, फरीद कुरैशी, अनिल पाठक, रोहित भट्ट आदि सहित संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियो व सदस्यो ने खुशी व्यक्त की है।

न्यूज इंसेट-
*24 वर्षो से एनयुजे-आई से जुड़े डॉ. सैफी पूर्व मे दो बार नगराध्यक्ष, मंडल एवं प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके है*
रामनगर। 24 वर्ष पूर्व वर्ष 2001 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के मुख्य अतिथित्य मे समपन्न हुये एनयूजे-आई उत्तराखंड के प्रांतीय सम्मेलन से इस संगठन से जुड़े है। इस अवधि मे श्री सैफी संगठन मे कई महत्वपूर्ण पदो पर आसीन रह चुके है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री सैफी एनयूजे-आई मे पूर्व मे दो बार नगर अध्यक्ष रह चुके है। हल्द्वानी के कैलाश जोशी के प्रदेशाध्यक्ष व दिनेश जोशी के कुमॉऊ मण्डल अध्यक्ष वाली कार्यकारिणी मे श्री सैफी ने कुमॉऊ मण्डल प्रेस प्रवक्ता का दायित्व बाखूबी निभाया जिसके फलस्वरूप हल्द्वानी के संजय तलवार के द्वारा अपने प्रदेशाध्यक्ष बनते ही श्री सैफी को प्रदेश प्रवक्ता जैसी महत्वूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा जा चुका है। विगत वर्षो मे पंतनगर, हरिद्वार व राजस्थान मे समपन्न हुये एनयुजे-आई के राष्ट्रीय सम्मेलनो मे श्री सैफी अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वाह कर चुके है तथा पत्रकार हितो एवं संगठन की मजबूती के लिये जमीनी स्तर से लेकर राज्य स्तर तक हमेशा तत्पर रहते है। वर्तमान मे एनयुजे-आई उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डे, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन जोशी, प्रदेश सरंक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमॉऊ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी की अनुशंसा पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी व जिला महांमत्री राजू पांडे के द्वारा श्री सैफी की रामनगर नगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करते हुये संगठन की मजबूती के लिये उन्हे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री सैफी ने सभी वरिष्ठजनो के प्रति आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलाया है कि वह टीम भावना से कार्य करते हुये पत्रकार हितो व संगठन की मजबूती के लिये प्रयासरत रहेंगे।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    कार्यालय में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने का आरोप

    काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू०डि०) ने कुंडा थाना पुलिस को राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अश्वनी वर्मा ने अपने अधिवक्ता रंजीत सिंह एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2025 को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अरोरा उर्फ सोनू अरोरा अपने भाई लवीश अरोरा, अंकुर कपूर, सुधीर चौधरी व अमित कपूर आदि 20–25 व्यक्तियों की भीड़ के साथ उनके कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े। इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार्यालय में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने की भी धमकी दी। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायालय ने कुण्डा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम