वारंट तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल


काशीपुर। महिला वारण्टी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर वारंटी महिला को छुड़ाने का प्रयास किया। हमले में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति को काबू कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 7:06 बजे उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, महिला कांस्टेबल नेहा मेहता, कांस्टेबल नरेंद्र बोरा और दीपक जोशी एक महिला के वारंट तामील कराने कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी निवासी नन्ही पत्नी शेर मोहम्मद के घर दबिश दी। टीम ने महिला को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो उसने विरोध करते हुए गाली-गलौज कर अपनी बेटी नगीना को बुला लिया। नगीना ने शोर मचाकर मोहल्लेवालों को इकट्ठा कर लिया। पुलिस महिला को सरकारी वाहन तक ला रही थी।इसी बीच महिला का पति शेर मोहम्मद उर्फ शेरा, उसकी दूसरी पत्नी शाहजहाँ, बेटे इस्लाम व छोटू आदि ने पुलिस वाहन को घेर लिया। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट कर महिला को छुड़ाने की कोशिश की और उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत की टी-शर्ट फाड़ दी। वारंटी को गाड़ी से खींचने की कोशिश में शेर मोहम्मद खुद भी गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह भीड़ को हटाकर महिला को सुरक्षित थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमर चन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ की जा रही है।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    कार्यालय में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने का आरोप

    काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू०डि०) ने कुंडा थाना पुलिस को राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अश्वनी वर्मा ने अपने अधिवक्ता रंजीत सिंह एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2025 को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अरोरा उर्फ सोनू अरोरा अपने भाई लवीश अरोरा, अंकुर कपूर, सुधीर चौधरी व अमित कपूर आदि 20–25 व्यक्तियों की भीड़ के साथ उनके कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े। इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार्यालय में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने की भी धमकी दी। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायालय ने कुण्डा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम