श्रम संहिताओं को वापिस लेने के लिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी हेल्थ वर्कर्स : अनिता अन्ना •..सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान : सुधा शर्मा


काशीपुर। ट्रेड यूनियन ऐक्टू से सम्बद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जसपुर ब्लॉक कमेटी की बैठक हुई। बैठक में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होने और रुद्रपुर में जिलास्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन की जिला उपसचिव अनीता अन्ना ने कहा कि चार श्रम कोड वापस लेने, आशाओं को न्यूनतम वेतन 35000 हजार करने, आशा वर्कर्स कोे राज्य कर्मचारी का दर्जा व न्यनूतम वेतन देने, रिटायरमेंट के समय पेंशन, अस्पताल में सम्मानजनक व्यवहार, ट्रेनिंग स्वास्थ्य विभाग स्वयं कराए और एनजीओ का हस्तक्षेप बंद करने, ट्रेनिंग का प्रतिदिन न्यूनतम 500 रूपये भुगतान करने, सभी बकाया राशि का भुगतान करने, हर माह का पैसा हर माह खाते में डालने सहित अन्य मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन ऐक्टू के नेतृत्व आशा वर्कर्स रुद्रपुर में प्रदर्शन करेंगी।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार आशा वर्कर्स को न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं देकर उनका आर्थिक शोषण कर रही है. जिस सरकार का काम अपने कर्मचारियों की शोषण से रक्षा का होना चाहिए वही उनका शोषण करे इससे अफसोसजनक बात और क्या होगी? भाजपा सरकार के राज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का बजट भी लगातार कम किया जा रहा है जिससे आशाओं का शोषण और भी ज्यादा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि हड़ताल के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा खटीमा में आशा यूनियन से डीजी हेल्थ के प्रस्ताव को लागू करने के वादे को अमली जामा पहनाने की मांग भी की जायेगी. आशाओं को नियमित वेतन,पक्की नौकरी और सम्मान से कम कुछ भी मंजूर नहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि आशा वर्कर्स की हालत सभी उत्पीड़ित श्रमिकों में सबसे ज्यादा खराब है. उन्हें तो श्रमिक का दर्जा भी नही दिया जाता, बंधुवा मजदूर की तरह काम लिया जाता है. आशा वर्कर्स पर सरकार नए नए काम का बोझ लगातार बढ़ाते जा रही है. शिशु मृत्यु दर कम करने में आशा वर्कर्स का बहुत बड़ा योगदान है, गर्भवती महिलाओं की देख-रेख के लिए आशाओं को आधी रात में भी बिना किसी विभागीय सहायता के दौड़ना पड़ता है. इसके बावजूद आशा वर्कर्स को वेतन देने के नाम पर सिर्फ नाममात्र की प्रोत्साहन राशि और कुछ योजनाओं का कमीशन दिया जाता है. यह खुला शोषण कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुधा शर्मा, ब्लॉक सचिव सोनिया,सरिता सक्सेना, प्रेमा, सुनीता विशोई, शशिवाला,मधुबाला, ममता अग्रवाल, गुड्डन शर्मा, अलका चौहान, सुशीला ठाकुर, भागीरथी, संतोष, पुष्पा, आशा सचदेवा, मोनिका, सरस्वती पांडे, नूतन चौहान, लक्ष्मी, सुशीला टम्टा, चित्रा चौहान, ममता देवी, शजवाला आदि मौजूद थे।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    चेक बाउंस के दोषी को छह माह की सजा, 8.40 लाख का जुर्माना

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने चेक बाउंस के दोषी कांस्टेबल को छह माह की सजा और 8.40 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी पुलिसकर्मी अल्मोड़ा जिले में तैनात है।
    ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी राहीलाल पुत्र किशन चंद्र ने अपने अधिवक्ता विरेंद्र कुमार चौहान के माध्यम से धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत प्रार्थना पत्रप्रस्तुत किया। जिसमें कहा कि राहीलाल ने जुलाई 2015 में ग्राम शिवनगर, ढकिया नंबर एक निवासी दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह को 6.50 लाख रुपये उधार दिये। दीवान सिंह ने तीन माह के अंदर रकम वापस करने का वायदा किया। तीन माह बाद रकम वापस मांगने पर दीवान सिंह ने उधार दी गई धनराशि के चार लाख और 2.50 लाख रुपये के दो चेक दे दिये। जो भुगतान के लिये बैंक में लगाने पर बाउंस हो गये। इस पर दीवान सिंह को नोटिस भेजा गया, लेकिन कोईजबाव नहीं मिला। न्यायालय ने अधिवक्ताओं की बहस और पत्रावली में उपनलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद दीवान सिंह को दोष सिद्ध करते हुए छह माह की सजा सुनाई। परिवादी के अधिवक्ता विरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोषी पुलिस कर्मी अल्मोड़ा जिले के दन्या में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    श्रम संहिताओं को वापिस लेने के लिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी हेल्थ वर्कर्स : अनिता अन्ना •..सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान : सुधा शर्मा

    श्रम संहिताओं को वापिस लेने के लिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी हेल्थ वर्कर्स : अनिता अन्ना •..सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान  : सुधा शर्मा

    चेक बाउंस के दोषी को छह माह की सजा, 8.40 लाख का जुर्माना

    चेक बाउंस के दोषी को छह माह की सजा, 8.40 लाख का जुर्माना

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज