
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, ट्रेजरार राजीव पाल, संजय राय, अमर सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, सीएस घोषाल, मदन पाल सिंह, केके शर्मा, शिवप्रसाद, एस के अवस्थी, किशनपाल, सुरेश कुमार, हरिओम, उमेश चंद्र सक्सेना, बशीर खान, लालता प्रसाद, जय किशोर शर्मा, दिगपाल, प्रभु कुमार, फूल सिंह, कैलाश प्रसाद समेत दर्जनों पेंशनर्स मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश शर्मा ने बताया कि आगामी 9 नवंबर को भारत पेंशनर्स समाज का वार्षिक अधिवेशन
पहली बार गोरखपुर में होने जा रहा है जिसमे कि केंद्र सरकार ब राज्य सरकार के 350 से अधिक पेंशनर्स एसोसिएशन के हजारों डेलीगेट भाग लेगे जिसकी की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस पी गुप्ता सचिव एस एस सिन्हा ने बताया कि भारत पेंशनर्स समाज से पूरे देश से करीब 20 लाख से अधिक पेंशनर्स जुड़े हैं। इसमें पूरे देश के पैंसनर्स की जवलंत समस्याओं पर विचार किया जाएगा। इस अधिवेशन में अधिक से अधिक पेंशनर्स एसोसिएशन के भाग लेने की संभावना है।


