
पोषण माह कार्यक्रम में हुई नौ महिलाओं की गोद भराई
काशीपुर। कचनाल गुसाई में पोषण माह समापन समारोह मनाया गया। जिसमें मोटे अनाजों से बने व्यंजन, फल, सब्जियां और विटामिन प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट बसा मिनिरल्स आदि से सुसज्जित स्टोल लगाकर लोगों को पोषण सम्बंधी जानकारी दी गई।

पोषण माह के तहत विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु अपील भी की गयी। कार्यक्रम में 9 महिलाओं की गोद भराई और 3 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। जबकि 5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गयी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरमन सिंह,बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला बाराकोटी, सुपरवाइजर उर्मिला, सुपरवाइजर सुनीता जोशी और कचनाल गुसाई की सभी कार्यकर्ती और सहायिका उपस्थित रहीं।


