बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, काशीपुर से हसीन खान को टिकट
जसपुर से वसीम, महुवाखेड़ा गंज से सलीम लड़ेंगे चुनाव

काशीपुर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बसपा नेता हसीन खान काशीपुर और महेश नेगी कोटद्वार से बसपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह ने रविवार की शाम प्रत्याशियों की सूची जारी की। हसीन खान को काशीपुर नगर निगम मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। हसीन वर्ष 2012 में पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। कोटद्वार से महेश नेगी को टिकट दिया गया है। नगरपालिका चुनाव के लिए डोईवाला से सोनी, जसपुर से वसीम सिद्दीकी, कालाढूंगी से रेहाना परवीन, मंगलौर से जुल्फिकार अंसारी व लक्सर से शिवम् को टिकट दिया गया है। वहीं नगर पंचायत रामपुर से मो. इमरान, टेंडरा से राव पुरखान,पांडली से गुलसमा व सुल्तानपुर से सुल्तान अहमद को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


