
काशीपुर,संवाददाता। ईदगाह कमेटी के सदर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर मेयर पद के लिए अपना नामांकन किया है। वहीं महुआखेड़ागंज से बसपा प्रत्याशी सलीम अंसारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
बसपा प्रत्याशी हसीन खान के समर्थक सोमवार को सैकड़ो समर्थकों के किला बाजार एकत्र हुए। वहां से मुख्य बाजार, डाक्टर्स लाइन, कटोराताल होते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचकर रिटर्निंग आफिसर चंद्र सिंह इमलाल के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

बसपा नेता हसीन खान ने कहा कि बिना भेदभाव के प्रत्येक वार्ड में विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक विकास के नाम पर खुली लूट हुई है। अल्पसंख्यक व मलिन बस्तियों की दुर्दशा का बुरा हाल है। लोगों को अनावश्यक टैक्स से मुक्ति दिलाई जाएगी।

नामांकन के समय उनके साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अशरफ हुसैन एड, बसपा के प्रदेश महासचिव विनोद गौतम, डा. एमए राहुल, अख्तर अली माहिगीर, राजेश कुमार गौतम, जाहिद चौधरी, मौ. आसिम, मोहम्मद आरिफ, हाजी अबरार, एजाज अंसारी, मोहम्मद हाशिम, असलम चौधरी, सोनू आदि सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।



