
काशीपुर। बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान ने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ खड़कपुर देवीपुरा में जनसंपर्क कर हाथी के निशान पर मोहर लगाने की अपील की। बसपा प्रत्याशी हसीन ने लोगों से अपील की है कि संविधान को खत्म करने की कोशिश करने वाले और बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दें।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बसपा प्रत्याशी हसीन का जोरदार स्वागत किया। लोगों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित हसीन ने कहा कि उनकी लड़ाई धन्नासेठों और गरीब विरोधियों से है। जनसंपर्क में पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, विनोद कुमार गौतम, अशरफ सिद्दीकी, डॉक्टर एमए राहुल, एजाज अंसारी, मेहराज खान, मुख्तार अली खान, सरताज अहमद, असलम सैफी, कृष्ण कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।



