शीत लहर के बावजूद संदीप के समर्थकों में गर्माहट, दिन भर चला संपर्क का दौर


काशीपुर। कड़कड़ाती ठंड में कांग्रेस कार्यकर्ता गर्मी का अहसास कराते नजर आ रहे हैं।‌ मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट को भारी वोटों से जिताने के लिए उनका जोशो-खरोश बुलंदी पर है।‌ कांग्रेस कार्यकर्ता जिस ओर आ-जा रहे हैं, मतदाताओं का उन्होंने भरपूर प्यार, सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वे मतदाताओं को सत्ताधारी पार्टी की विफलताओं से अवगत करा रहे हैं। वहीं मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

कड़कड़ाती ठंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों में सुबह, दोपहर और देर सायं तक चुनाव प्रचार करने में जुटे संदीप सहगल एडवोकेट जनता को याद दिला रहे हैं कि डबल इंजन सरकार का नारा देने वालों ने ट्रिपल इंजन के बावजूद काशीपुर की क्या दुर्गति कर डाली। वह काशीपुर, जो कांग्रेस राज में सिर्फ और सिर्फ चहुंमुखी विकास के लिए पहचाना जाता था, आज विकास के लिए तरस रहा है।‌ उन्होंने कहा कि विकास की सोच कांग्रेस के अलावा किसी को पता ही नहीं है।
इस सोच को भविष्य में मूर्तरूप देने के लिए आगामी 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर कांग्रेस को कामयाब करें। जसपुर खुर्द में बांसियोवाला मंदिर क्षेत्र, चैती गांव, वैशाली कालौनी, कृष्णा वार्ड-3 दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। मतदाताओं ने अपना पूरा सहयोग व समर्थन कांग्रेस को देने का भरोसा दिलाया, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गये। विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार के दौरान मनोज जोशी एडवोकेट, सत्य प्रकाश अग्रवाल, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र बेदी, वीरेंद्र, महेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी करणआर्य, रोहन चौधरी, सोमपाल चौधरी, सुखराज सिंह, महेंद्र सिंह, कपिल कुमार, डॉ. हरिओम सक्सेना, ब्रजकिशोर, संजय रावल, संजय रावत, विवेक कौशिक, नितिन कौशिक आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद र

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
    मोहल्ला कटोराताल निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद दीन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि वह नैनी पेपर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 03 अप्रैल, 2012 को वह अपने सहकर्मी सौरभ श्रीवास्तव के साथ बाइक से काशीपुर आ रहा था। उनके आगे अपनी सेंट्रो कार से रिकवरी प्रबंधक अविनाश पुत्र मोहन लाल जा रहे थे। मुरादाबाद रोड पर बस संख्या यूपी 21 एएन 2256 के चालक ने उनकी सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। घायल अविनाश बंसल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक सम्भल निवासी विजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। चार्जशीट प्रस्तुत होने पर केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू. डि) की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की और से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    कार्यालय में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने का आरोप

    काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विपणन अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू०डि०) ने कुंडा थाना पुलिस को राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
    मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अश्वनी वर्मा ने अपने अधिवक्ता रंजीत सिंह एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 31 अक्टूबर 2025 को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहा था। तभी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अरोरा उर्फ सोनू अरोरा अपने भाई लवीश अरोरा, अंकुर कपूर, सुधीर चौधरी व अमित कपूर आदि 20–25 व्यक्तियों की भीड़ के साथ उनके कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, सरकारी दस्तावेज फाड़े। इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और कार्यालय में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने कार्यालय में आग लगाने की भी धमकी दी। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर न्यायालय ने कुण्डा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    पेपर मिल प्रबंधक को टक्कर मारने का आरोपी बस चालक दोषमुक्त

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    मार्केटिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमें के आदेश

    अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग.. आई से मिला बार का प्रतिनिधि मंडल

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    विधायक चीमा ने किया 21.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट नियुक्ति हुईं एडवोकेट आर्या गौतम