
काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान के समर्थन में मुस्लिम, दलित और पिछड़ी जाति के मतदाताओं के लामबंद होने की संभावना से कांग्रेस और भाजपा के खेमे में खलबली मची हुई है। बसपा के चुनावी जनसंपर्क लगातार तेजी पकड़ने से बीजेपी और कांग्रेस की नींदे उड़ी हुई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है यदि बसपा के हाथी की यही रफ्तार रही तो परिणाम 2008 सरीखा भी हो सकता है।
काशीपुर पालिका के वर्ष 2008 में हुए चुनाव में शमशुद्दीन ने जीतकर इतिहास रच दिया था। इस बार भी त्रिकोणीय चुनाव में बसपा ऐतिहासिक जीत को दोहरा सकती है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान अपने समर्थकों के साथ बसपा के हाथी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं,पार्टी कार्यकर्ताओं ने खड़कपुर देवी पूरा, विजय नगर और नई बस्ती के इलाकों में चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए जनता से विकास के लिए बसपा को वोट करने की अपील की।
इस दौरान बसपा प्रत्याशी हसीन खान और पार्टी कार्यकर्ता शहर की दुर्गति टूटी फूटी सड़के, नाली खड़ंजे न बनना और जगह जगह गंदगी के अंबार पर कांग्रेस और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए इस बार तीसरे विकल्प के तौर पर हाथी पर वोट करने की अपील कर रहे हैं।



