
काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के समर्थन में उतरे जसपुर विधायक आदेश चौहान ने वार्ड नंबर 38 में घर-घर संपर्क कर वोट मांगे। विधायक आदेश ने दुर्गा मंदिर, कविनगर व गौतमनगर आदि कालोनियों में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की पक्षधर है। वह अनर्गल राजनीति में नहीं, काम करने में विश्वास रखते हैं।

इससे पूर्व रविवार सुबह संदीप सहगल ने गढ़वाल सभा, रुद्राक्ष गार्डन क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। यहां उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद वे प्रकाश रेजिडेंसी, विनायक विला, रॉयल सिटी आदि स्थानों पर मतदाताओं के बीच पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवम शर्मा के गिरीताल रोड स्थित कार्यालय पर हुई सभा में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मेयर प्रत्याशी संदीप ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। सहगल ने वार्ड नंबर 34 के पार्षद प्रत्याशी विनोद शर्मा के साथ घर-घर संपर्क किया। वहां गौतम मेहरोत्रा, सुरेश शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, एनसी बाबा, मुक्ता सिंह, अरुण चौहान, अलका पाल, सुशील गुड़िया, संतोष मेहरोत्रा, सचिन गोयल, रोशनी बेगम ,चेतन अरोरा, इंदु मान, विमल गुड़िया, ब्रह्मा सिंह पाल, अजीता शर्मा, हरीश नेगी, अब्दुल सलीम, राजू छीना, शुभम उपाध्याय, प्रयाग पांडे, लक्ष संत, संदीप गंभीर, राहुल सिंह, राजू सिंह, नितिन जोशी, अनंत शर्मा, पीयूष सक्सेना, मनित, हिमांशु, मोहम्मद अयान, मोहित, वंशी आदि थे।



