हल्द्वानी के पत्रकार धींगड़ा को पितृशोक, संवेदनाओं का तांता


हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया जगत के साथ ही तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विष्णुपुरी गली नंबर 10 रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी 94 वर्षीय इंद्रसेन धींगड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। इंद्रसेन धींगड़ा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अपने जीवनकाल में ढींगरा ने विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी एक विशिष्ट और अलग पहचान बनाई थी। उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निष्ठा के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। दिवंगत इंद्रसेन धींगड़ा का अंतिम संस्कार राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत के तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उत्तराखंड करंट के संपादक आरडी खान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    उमेश कुमार सिंह बने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता


    प्रयागराज। जार्ज टाउन के सीवाई चिंतामणि रोड निवासी इलाहाबाद उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। श्री सिंह पिछले १४ वर्ष से अधिक समय से हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उमेश कुमार सिंह नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के भी अधिवक्ता हैं। श्री सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में शामिल किए जाने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

    सह न्यायपीठ सचिव विजय कुमार सिंह की पदोन्नती पर जताया हर्ष


    प्रयागराज।
    माननीय न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा के साथ सम्बध्द रहे इलाहाबाद उच्चन्यायालय,संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव विजय कुमार सिंह की पदोन्नती निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद हुई है। विजय कुमार सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सन 1994 से कार्यरत हैं, इन्होने 2006-16 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं समझौता केंद्र के प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। विजय कुमार सिंह के पदोन्नती पर श्री रूपेश कुमार उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव, संजय शर्मा एवं राजेश श्रीवास्तव संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव विपिन बिहारी पांडेय मुख्य स्थाई अधिवक्ता , प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह ने हर्ष ब्यक्त किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    हल्द्वानी के पत्रकार धींगड़ा को पितृशोक, संवेदनाओं का तांता

    हल्द्वानी के पत्रकार धींगड़ा को पितृशोक, संवेदनाओं का तांता

    उमेश कुमार सिंह बने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता

    उमेश कुमार सिंह बने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता

    सह न्यायपीठ सचिव विजय कुमार सिंह की पदोन्नती पर जताया हर्ष

    सह न्यायपीठ सचिव   विजय कुमार सिंह की पदोन्नती पर जताया हर्ष

    चेक बाउंस के आरोपी को एक माह की सजा, ढाई लाख का जुर्माना

    चेक बाउंस के आरोपी को एक माह की सजा, ढाई लाख का जुर्माना

    फसलों के बकाया मूल्य के भुगतान की मांग, किसान विकास क्लब की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

    फसलों के बकाया मूल्य के भुगतान की मांग, किसान विकास क्लब की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

    गन्ना खेती को बढ़ावा देने को गन्ना विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान… धान के विकल्प के रूप में गन्ने की फसल अपनाने की अपील

    गन्ना खेती को बढ़ावा देने को गन्ना विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान…  धान के विकल्प के रूप में गन्ने की फसल अपनाने की अपील