सह न्यायपीठ सचिव विजय कुमार सिंह की पदोन्नती पर जताया हर्ष


प्रयागराज।
माननीय न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा के साथ सम्बध्द रहे इलाहाबाद उच्चन्यायालय,संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव विजय कुमार सिंह की पदोन्नती निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद हुई है। विजय कुमार सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सन 1994 से कार्यरत हैं, इन्होने 2006-16 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं समझौता केंद्र के प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। विजय कुमार सिंह के पदोन्नती पर श्री रूपेश कुमार उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव, संजय शर्मा एवं राजेश श्रीवास्तव संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव विपिन बिहारी पांडेय मुख्य स्थाई अधिवक्ता , प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह ने हर्ष ब्यक्त किया है।

  • आरडी खान

    आरडी खान

    प्रधान संपादक 8077326105

    यह भी पढ़े

    चेक बाउंस के आरोपी को एक माह की सजा, ढाई लाख का जुर्माना

    काशीपुर। चेक बाउंस के एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट/ तृतीय एसीजे की अदालत ने आरोपी को एक माह के कारावास व 2.50 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
    सिल्वर स्टेट कालोनी निवासी भोला सिंह पुत्र सौराज सिंह ने अपने अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एडवोकेट के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय एसीजे की अदालत में परिवाद दायर किया था कि सैनिक कालोनी निवासी सरजीत सिंह पुत्र साधु सिंह से उसकी जान पहचान थी। उसने अपनी जरूरत बताते हुए उससे मई, 2021 से जुलाई 2021 के बीच कुल 2.15 लाख रुपए उधार लिए थे। तकादा करने पर उसने सितंबर,2021 में 2.15 लाख रुपए की राशि का एक चेक दिया। जो कि खाते में लगाने पर बाउंस हो गया। परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को कोर्ट में तलब किया। आरोपी ने अपनी सफाई में कहा कि उसने कुल 15 हजार रुपए का चेक ही परिवादी को दिया था। उसने कूट रचना कर चेक में दो लाख रुपए की रकम बढ़ा ली। बचाव पक्ष के अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली ने उसके कथन की आधारहीन बताया। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट/तृतीय एसीजे सृष्टि बनयाल ने आरोपी सरजीत को एनआई एक्ट का दोषी पाया। अदालत ने उसे एक माह के साधारण कारावास और 2.50 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

    फसलों के बकाया मूल्य के भुगतान की मांग, किसान विकास क्लब की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

    काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
    संचालन क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया।
    बैठक में किसानों ने कि बंद हो चुकी काशीपुर चीनी मिल का किसानों का सन 2012 का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है जो कि कोर्ट में केस चल रहा है। जिसमें किसानों का कहना है कि हमने तो सरकारी गन्ना समिति के माध्यम से चीनी मिल को गन्ना दिया था न की डायरेक्ट चीनी मिल को। इस लिए सरकार के द्वारा किसी मद से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र किया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि इसमें हमारी क्या गलती है।
    कुछ किसानों की तो भुगतान का इंतजार करते करते मृत्यु भी हो चुकी है।
    किसानों द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों को जो अपना धान तुलवाया गया था उनमें से बहुत किसानों का मूल्य भुगतान अभी तक भी नहीं मिल पाया है। कृपया इसका मूल्य भुगतान शीघ्र ही कराया जाए।
    किसानों ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न पौधालयों जो कि जिला नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में स्थापित है। उक्त पौधालयों द्वारा विभाग ने वर्ष 2024 एवं 2025 में विभिन्न प्रकार के पौधे क्रय किए थे, किंतु 2 वर्ष के बाद भी पौधों का भुगतान किसानों को नहीं दिया गया। अतः ऐसे किसानों का मूल्य भुगतान शीघ्र ही सरकार को कराना चाहिए।
    बैठक में किसानों कहा कि खेतों की सिंचाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा ईंटों की नाली छूट पर बनवाई जाती हैं जो कि कुछ ही दिनों में टूट जाती है। वह कामयाब नहीं होती है। पानी भी बर्बाद होता है। कुछ किसान इसकी जगह 6 इंच की पीवीसी पाइपलाइन जो कि लगभग 3 फीट जमीन में दबाकर सिंचाई करते हैं।
    इसमें किसानों की मांग है कि सिंचाई के लिए किसानों को उक्त 6 इंच की पाइप लाइन पर छूट दी जाय जिससे पानी की बचत की जा सके।
    – किसानों ने एक मत होकर कहा कि यू0पी0 एवं पंजाब की तर्ज पर खेतों में सिंचाई के लिए किसानों के ट्यूबैलो को बिजली निशुल्क दी जानी चाहिए।
    क्योंकि हमारा उत्तराखंड तो वैसे भी ऊर्जा प्रदेश है।
    इस मौके पर मुख्य रूप से
    पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार, टीका सिंह सैनी, मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा, सुभाष शर्मा,उपेंद्र शर्मा, चौ0 सत्यपाल सिंह, लक्ष्मी कांत शर्मा, सुभाष चौ0,अपूर्व मेहरोत्रा, अनुज शर्मा, रवि छाबड़ा, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मनोरंजन

    सह न्यायपीठ सचिव विजय कुमार सिंह की पदोन्नती पर जताया हर्ष

    सह न्यायपीठ सचिव   विजय कुमार सिंह की पदोन्नती पर जताया हर्ष

    चेक बाउंस के आरोपी को एक माह की सजा, ढाई लाख का जुर्माना

    चेक बाउंस के आरोपी को एक माह की सजा, ढाई लाख का जुर्माना

    फसलों के बकाया मूल्य के भुगतान की मांग, किसान विकास क्लब की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

    फसलों के बकाया मूल्य के भुगतान की मांग, किसान विकास क्लब की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

    गन्ना खेती को बढ़ावा देने को गन्ना विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान… धान के विकल्प के रूप में गन्ने की फसल अपनाने की अपील

    गन्ना खेती को बढ़ावा देने को गन्ना विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान…  धान के विकल्प के रूप में गन्ने की फसल अपनाने की अपील

    श्रम संहिताओं को वापिस लेने के लिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी हेल्थ वर्कर्स : अनिता अन्ना •..सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान : सुधा शर्मा

    श्रम संहिताओं को वापिस लेने के लिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी हेल्थ वर्कर्स : अनिता अन्ना •..सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान  : सुधा शर्मा

    चेक बाउंस के दोषी को छह माह की सजा, 8.40 लाख का जुर्माना

    चेक बाउंस के दोषी को छह माह की सजा, 8.40 लाख का जुर्माना