पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने दी डीएस नकारा को श्रद्धांजलि

काशीपुर: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की रेलवे स्कूल परिसर में राष्ट्रीय पेंशन दिवस पर आयोजित की गई इस अवसर पर केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के पेंशनभोगियों को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पेंशन का अधिकार दिलाने वाले डी एस नकारा के महान योगदान को याद करते हुए तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस पी गुप्ता, सचिव एस एस सिन्हा, रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश शर्मा, ट्रेजरार राजीव पाल आदि थे।

इस अवसर पर अध्यक्ष एस पी गुप्ता, सचिव एस एस सिन्हा तथा रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने डी एस नकारा जी के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व आईएएस डी एस नकारा जी ने वर्ष 1979 में केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों को स्थिति को देखते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसका निर्णय 17 दिसंबर 1982 में 5 जजों की बेंच ने पेंशनभोगियों के हक में दिया था जिसका श्रेय डी एस नकारा जी को जाता है उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में 17 दिसंबर को पेंशनभोगी पेंशन दिवस के रुप में मनाते हैं।
इस अवसर पर एम वाई सिद्दीकी, दिगपाल सिंह, किशोरी लाल पेंशनर्स का जन्मदिन माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा लडडू खिलाकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अमर सिंह, मदन पाल सिंह, संजय कुमार, जे पी यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, जय किशोर शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, सुरेश कुमार, रहीश अहमद समेत दर्जनों पेंशनभोगी मौजूद थे।
किसानों को भुगतान करने में फिसड्डी रही बाजपुर चीनी मिल.. तीन सप्ताह बाद भी नहीं किया कोई भुगतान …किसान क्रशरों पर बेच रहे हैं नकद गन्ना।
काशीपुर। पेराई सत्र शुरू होने के तीन सप्ताह बाद भी बाजपुर चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को एक धेले का भी भुगतान नहीं किया है। जबकि जसपुर की नादेही समेत राज्य की अन्य चीनी मिले किसानों को 167.74 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। भुगतान न होने के कारण बाजपुर मिल क्षेत्र का गन्ना निजी क्रशरों को सप्लाई हो रहा है।
उत्तराखंड की आठ चीनी मिलों में गन्ना पेराई चल रही है। ये मिले 85. 74 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। जिले में जसपुर मिल 4.31 और बाजपुर चीनी मिल 3.15 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। जसपुर मिल गन्ना काश्तकारों को 9.75 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। जबकि बाजपुर चीनी मिल ने एक रूपये का भी भुगतान नहीं किया है। किच्छा चीनी मिल 13.54 करोड़ और सितारगंज चीनी मिल 36.17 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। भुगतान में देरी और गन्ना आपूर्ति में व्यवधान के कारण किसान अपना गन्ना जसपुर और दढ़ियाल के क्रशरों पर 400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से नकद बेच रहे हैं। इस स्थिति में बाजपुर चीनी मिल को गन्ने की कमी से जूझना पड़ सकता है।
सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप… बरखेड़ा पांडे की ग्राम प्रधान को हटाने की मांग… पूर्व प्रधान के प्रार्थना पत्र पर राजस्व टीम ने की जांच
काशीपुर। ग्राम बरखेड़ा पांडे के पूर्व प्रधान ने प्रधान पति पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम प्रधान को पद से हटाते हुए उनके वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है। डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
ग्राम बरखेड़ा पांडे के पूर्व प्रधान सरफराज आलम ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि चंपावत में अध्यापक के पद पर कार्यरत उदय राज सिंह की पत्नी कल्पना 2025 के चुनाव में ग्राम बरखेड़ा पांडे से प्रधान चुनी गई हैं। इससे पूर्व उनके ससुर और देवर भी लंबे समय तक प्रधान रहे हैं। उदयराज का मकान सरकारी भूमि अर्थात खाद के गड्ढे खसरा नंबर 443 पर बना हुआ है। नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में प्रधान प्रत्याशी कल्पना ने इस तथ्य को छिपाया है। जो पंचायत एक्ट की धारा 8(1) घ का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रार्थना पत्र पर डीएम ने तहसीलदार पंकज चंदोला को जांच के आदेश दिए थे। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम कानूनगो अरुण कुमार, लेखपाल गौरव कुमार व अनूप सिंह ने मौके पर जाकर खसरा नंबर 443 की पैमाईश की। मौके पर खाद के गड्ढे की सरकारी भूमि पर उदय राज समेत 10 लोगों का कब्जा पाया गया। तहसील की आख्या के आधार पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। शिकायतकर्ता सरफराज ने इस प्रकरण में दोषी पाई गई ग्राम प्रधान कल्पना को पदच्युत करते हुए उनके वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की है।
31 दिसंबर तक कराए जा सकते है बार एसोसिएशन के चुनाव… बार कौंसिल के चेयरमैन ने दी सहमति
31 दिसंबर तक कराए जा सकते है बार एसोसिएशन के चुनाव
बार कौंसिल के चेयरमैन ने दी सहमति
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 31 दिसंबर से पूर्व कराए जा सकते हैं। उत्तराखंड बार कौंसिल ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
काशीपुर बार एसोसिएशन की निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इसी माह समाप्त होने जा रहा है। वर्ष 2026 की शुरुवात में उत्तराखंड बार कौंसिल के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बार के सदस्यों ने उत्तराखंड बार कौंसिल के चेयरमैन को पत्र लिखकर काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव दिसंबर, 2025 में ही कराए जाने की अनुमति मांगी थी। इस पर बार कौंसिल के चेयरमैन ने काशीपुर बार के अध्यक्ष व सचिव को पत्र लिखकर चुनाव 31 दिसंबर,2025 से पहले कराने पर सहमति दी है। ताकि उत्तराखंड बार कौंसिल के चुनाव की प्रकिया बाधित न हो।
चेक बाउंस के मामले में आरोपी को छः माह की सजा, 5.60 लाख का जुर्माना
काशीपुर। चेक बाउंस के एक मामले में अदालत ने आरोपी को छः माह की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 5.60 लाख रूपये का जुर्माना भी डाला है।
मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी पूजा चौधरी ने अपने अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया था कि उसने अपना एक मकान सन् 2021 में बेचा था। आरोपी ढकिया गुलाबो निवासी भारत सिंह पुत्र रामकुमार सिंह के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। भारत ने रूपयों की सख्त जरूरत
बताते हुए उनसे पांच लाख रूपये उधार ले लिए। यह रकम उसने तीन माह में लौटाने का वायदा किया। लेकिन उसने रकम वापस नहीं की। तकादा करने पर आरोपी ने उन्हें
21अप्रैल 2022 को अपने बैंक पंजाब नेशनल बैंक शाखा रामनगर रोड, काशीपुर के अपने खाते का पांच लाख का चेक दिया। जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। परिवाद पर सुनवाई कर अदालत ने आरोपी को कोर्ट में तलब किया। परिवादी की ओर से पैरवी अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली ने की। संबंधित पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी भारत सिंह को एनआई एक्ट का दोषी पाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी भारत सिंह को छः माह की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 5.60 लाख रुपए का अर्थदंड भी डाला है।
वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का निधन, शोक व्याप्त
वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का निधन, शोक व्याप्त
काशीपुर। पांच दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे दैनिक दशानन के संपादक अनिरुद्ध निझावन का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से काशीपुर में शोक छा गया। यहां बता दे की अलीगंज रोड स्थित ग्राम फसियापूरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का पिछले एक माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उन्होंने हमेशा जनपक्षीय पत्रकारिता की। उनके निधन की खबर लगते ही काशीपुर मीडिया सेंटर के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विभिन्न संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री निझावान का अचानक चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक क्षति माना जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। उनके निधन पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जैन, महामंत्री विपिन ठाकुर, गजेंद्र सिंह यादव, आरडी खान, कुंदन बिष्ट, दीप पाठक, अनुराग गंगोला, आदर्श सिंह, अरुण कुमार, राजीव कुमार, एफ यू खान, रफी खान, विनोद भगत, नाजिम मंसूरी, अभिषेक रावत, अनिल सिंधवानी, नवीन अरोड़ा, जसपाल चड्ढा, गुरविंदर सिंह, राजेश शर्मा, विनोद सिंह, सावित्री सक्सेना आदि ने शोक जताया है।
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर ब्रांच की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में संपन्न हुई।बैठक में भारत पेंशनर समाज के 8 नवंबर को अंबाला में सम्पन्न हुए 70 वे वार्षिक अधिवेशन में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों एवम पास हुए प्रस्ताव के बारे में शाखा सचिव एस एस सिन्हा ने जानकारी दी।
इसके अलावा 8 वे पे कमीशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और आगे की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में ई उम्मीद कार्ड, पैनल के अस्पतालों में होने वाले इलाज की जानकारी का बोर्ड अस्पतालों के बाहर लगाए जानें, पेंशनरों के लिए 3 से 6 माह के अंदर स्वास्थ कैंप आयोजित करने, केंद्र सरकार से पेंशनर के हित में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू रखने, 8 वे वेतन आयोग का लाभ पेंशनधारकों को भी दिए जानें, 65 वर्ष के बाद से पेंसनरो को हर 5 साल के बाद 5 से 15 प्रतिशत का अतरिक्त लाभ दिए जानें आदि मांगों पर विचार कर उन मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। बैठक में इज्जतनगर मंडल से आए वेलफेयर निरीक्षक प्रीतम सिंह चौहान ने दर्जनों पेंशनरों के लाइफ सर्टिफिक्ट अपलोड किए। इस अवसर पर अमर सिंह, जे पी यादव, संजय नंदा, भूपाल सिंह, प्रभु आदि पेंशनकर्मियों का तिलक, माला, तथा पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित कर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। संचालन सचिव एस एस सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस पी गुप्ता, ट्रेजरार राजीव पाल, संजय नंदा, अमर सिंह, एस सी घोषाल, जे पी यादव, के के शर्मा, रहीश अहमद, शब्बन खां, एम वाई सिद्दीकी, वीरेंद्र पाल, मदन पाल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे
गढ़वाल ब्लॉक में तेंदुए की धमक से दहशत

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित गढ़वाल ब्लॉक में फॉर्मर आरडी खान के गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने से किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग के कर्मियों को दे दी गई है।
शनिवार शाम करीब छह बजे काश्तकार आरडी खान के खेत में चालक गुरजीत सिंह उर्फ गज्जू गेहूं की बुवाई के लिए ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर रहा था। तभी गन्ने की पेड़ी से तेंदुआ बाहर निकल आया। चालक गुरजीत ने अपने भाई विक्की की मदद से तेंदुए की वीडियो बनाई। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से किसानों में भय का माहौल है। फॉर्मर आरडी खान ने मामले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार को दे दी है। एसडीओ रजवार ने बताया कि रविवार की विभागीय टीम मौके पर भेजी जाएगी।
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर ज्ञान से सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न

हल्द्वानी ।उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर ज्ञान से सशक्तिकरण एवं संपर्क संस्थान द्वारा नगर निगम हल्द्वानी सभागार में बुद्धिजीवियों, शिक्षिकाओं, लेखिकाओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संपर्क संस्था के अध्यक्ष अनिल लाढ़ा ने की महासचिव सुनील अग्रवाल कोषाध्यक्ष परमानंद चावला, गजेंद्र बटोही वरिष्ठ साहित्यकार, दामोदर जोशी संपादक कुमगढ़़ पत्रिका, पर्वत विकास टाइम्स के संपादक एवं हसनैन, वह वरिष्ट शिक्षिका किरन हसनैन ,नीमा बिष्ट जय शारदा समिति अध्यक्ष, मीना जोशी, शालिनी शर्मा, वंदना भारती, कार्यक्रम संयोजक ललिता कापड़ी निदेशक ग्रोइंग सिस्टम एकाडमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी रहे।
कार्यक्रम प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ गीता मिश्रा नहीं किया। स्वागत गीत सकुनाखर हेमा हरबोला कार्यक्रम का संचालन स्मिता शाह का वंदना भारती ने किया।
ट्रेनिंग टीचर्स सर्टिफिकेट नेहा ज्वाला, गेस्ट स्पीकर्स का सम्मान डॉक्टर मंजुला ,गीता मिश्रा, डॉक्टर सीता ,नलिनी शर्मा, योगेश पांडे, पूजा जोशी हेमा हरबोला, वंदना भारती, कृष्णा ने किया।
इस अवसर पर काव्य पाठ एवं कवियों का सम्मान पी डी पंत, देवेंद्र बुल्लाकोटी, देवेंद्र बुधला कोटी, गिरीश चंद्र जोशी, गीता मिश्रा, हेमा हरबोला, प्रदीप उपाध्याय, शशि जोशी, पुष्पा जोशी, पूजा जोशी, जयंती राणा, गजेंद्र राणा, हेम पंत, दयाल पांडे,त्रिभुवन सिंह बिष्ट, इंदु तिवारी, रोहित जोशी, जगमोहन रौतेला ने किया।
संपर्क संस्था द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सर्वोदय आईटीआई के छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इसमें विशाल मौर्य, नवीन सिंह, गौरव मेलकानी, विजय जीना, मोहित सिंह, हर्षित रौतेला, आशुतोष, अमित सिंह, विनोद खर्कवाल।
ग्रोइंग विजडम एकैडमी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया इसमें नारायण इंटर कॉलेज के तनीषा रावत यामा आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट,गौरव मेहता, अंजली तिवारी, शीतल कश्यप। अकादमी सहयोगियों का सम्मान उषा पलाडिया, दिव्,या अनीता यादव, रेनू उपाध्याय, अंजू पांडे, अरुणा शाह,सोनी रावत, तनुजा शाह, करन आर्या संपर्क संस्था के सहयोगियों का सम्मान शांति बिष्ट, हेमा जोशी, प्रतिभा पांडे ने किया।
इस अवसर पर ललिता कापड़ी की पुस्तक ख्वाबों का गुब्बारा भाग 2 का विमोचन संपन्न हुआ पुस्तक की समीक्षा किरण वर्तिका, पुस्तक का विमोचन डॉक्टर जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ललित कापड़ी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार अजीम खान के निधन से मीडिया जगत में शोक

काशीपुर। सरल हृदय के धनी, मिलनसार, मृदभाषी पत्रकार अजीम खान का आकस्मिक निधन हो गया। पत्रकार अजीम 48 वर्ष के थे। उनके निधन के दुखद समाचार से मीडिया जगत में शोक छा गया। दोपहर बाद उनके जनाजे को सपुर्द खाक किया गया।
मोहल्ला अल्ली खां निवासी अजीम ने अपने हंसमुख स्वभाव से पत्रकारिता जगत में अपना एक स्थान बनाया था। पिछले तीन दिनों से वह अपनी ससुराल मुंडापांडे गए हुए थे। शनिवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। उनके शव को काशीपुर लाया गया। जहां जौहर की नमाज के बाद उनके जनाजे को दफन कर दिया गया। काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। स्व. अजीम के बड़े भाई रफी खान भी वरिष्ठ पत्रकार हैं।



