गढ़ीनेगी के चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी और बेटे ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत . सुसाइड नोट में साक्षी ने घटना के लिए पति से माफी मांगी


काशीपुर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी और बेटे ने फ्लैट की 13 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। महिला अपने मानसिक रूप से दिव्यांग बेटे को लेकर डिप्रेशन में थी।
ग्राम गढ़ीनेगी निवासी दर्पण चावला पुत्र विनोद चावला का विवाह गांव की ही साक्षी के साथ हुआ था। साक्षी एमसीए थी और गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी करती थी। गुरुग्राम में ही उनके पति दर्पण भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस दंपति के एक पुत्र था जो मानसिक रूप से बीमार था और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं था। इसे लेकर दंपति डिप्रेशन में रहता था। बेटे की बीमारी के चलते साक्षी ने नौकरी तक छोड़ दी थी। शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे दर्पण चावला की 37 वर्षीय पत्नी साक्षी चावला और 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। उस समय दर्पण घर में सो रहे थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस को महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें साक्षी ने इस घटना के लिए पति से माफी मांगते हुए लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। नोट में कहा गया है, कि हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि मां-बेटे की मौत आत्महत्या का मामला लग रही है। मौके से मिला सुसाइड नोट हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स को भेजा गया है और परिजनों व सोसाइटी के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि कहीं इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है। मां बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से गढ़ीनेगी में मातम छा गया। मृतका के परिजन व अन्य लोग नोएडा गए हुए हैं। रविवार को गढ़ीनेगी में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

मुहब्बत के पैगाम के साथ मनाया गया सरकार की आमद का जश्न पंजाब में आई आपदा पीड़ितों की मदद की अपील


काशीपुर। रसूले अकरम सल्लालहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी का जश्न बडे धूमधाम से मुहब्बत के पैगाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने तख्तियों के माध्यम से एकता का संदेश दिया साथ ही पंजाब में आई जल प्रलय को देखते हुए पीड़ितों की मदद की गुहार लगाई। विभिन्न समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन कर संप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की।

शुक्रवार को जुलूस मोहम्मदी मोहल्ला अल्ली खाँ से शुरु हुआ जुलूस मोहल्ला बांसफोडान, महेशपुरा, स्टेशन रोड होतै हुए महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचा। जबकि दूसरा जुलूस मोहल्ला विजयनगर से शुरु होकर भुल्लन शाह बाबा की मजार होते हुए मुख्य चौराहा पहुंचा।

फोटो,,, जुलूस में झंडा लेकर चल रहे शान खान, साथ में अदनान।

यहां से दोनों जुलूस मेन बाजार होते हुए अल्ला खां स्थित करबला मैदान पहुंच कर समाप्त हो गया। जुलूस का जगह-जगह स्वागत कर लंगर वितरण किया गया।

इस मौके पर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन, राजा शब्बीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, सैय्यद माजिद अली, हसीन खान,आरडी खान, डॉक्टर शकील, डॉक्टर एमए राहुल, शफीक अंसारी, मुशरफ हुसैन, रफी खान, अख्तर माहिगीर, यूसुफ पेंटर, हकीम नूरी, दानिश अख्तर, हाजी अबरार, नूर मोहम्मद, बेक गीयर चैंपियन मोबीन खान, शान खान, रहमत अली एडवोकेट, आरिफ खान, अशरफ एडवोकेट, मेहराज खान, हनीफ गांधी, मोनिश अर्शी, सरफराज आलम, तौकीर अंसारी, इदरीश माहिगीर, इलियास माहिगीर,असलम खान के अलावा संदीप सहगल, अरुण चौहान, अर्पित मेहरोत्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, अनिल शर्मा आदि तमाम लोग शामिल थे।

दुर्घटना वाद में मृतक आश्रितों को 18.54 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति के आदेश

काशीपुर। द्वितीय एडीजे/ एमएसीटी की अदालत ने पिकअप चालक की मौत के मामले में बीमा कंपनी को 18.54 लाख रूपये की प्रतिपूर्ति का भुगतान करने के आदेश दिए है। कंपनी को इस राशि पर छह प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी शमा परवीन आदि ने अपने अधिवक्ता अफसर अली एड के माध्यम से द्वितीय एडीजे एमएसीटी की अदालत में परिवाद दायर किया था कि 05 सितंबर,2020 को उसका पति सलीम अपनी पिकप गाड़ी के बरेली मंडी से सब्जी लादकर आ रहा था। तकनीकी खराबी के कारण वह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर चेक करने लगा। इसी दौरान कैंटर संख्या यूपी 25/डीटी 2064 के चालक ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। हादसे में पास खड़े ठाकुरद्वारा निवासी हसीन व अनीस भी घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान सलीम की मौत हो गई। कैंटर न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था। परिवाद की सुनवाई कर द्वितीय एडीजे एमएसीटी रितेश श्रीवास्तव की अदालत ने याची और मृतक आश्रितों को 18लाख 54 हजार 439 रूपये का भुगतान करने के आदेश न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दिए हैं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया कुंडेश्वरी क्षेत्र में जनसंपर्क, समस्याएं सुनी


काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने कुंडेश्वरी क्षेत्र ग्राम सेमलपुरी में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित जनजाति समाज के बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया।

आर्य ने शनिवार को ग्राम ब्रह्मनगर में पूर्व प्रधान राजपाल के निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कुंडेश्वरी में ग्राम प्रधान यश चौधरी के प्रधान बनने की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष ने खरमासा में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सीख रही समस्याओं को सुना। उन्होंने कुंडेश्वरी क्षेत्र में फौजी कॉलोनी में पर्वतीय समाज की समस्याओं को सुना।
साथ ही शिवलालपुर डल्लू में ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और समस्याओं का समाधान किया। ग्राम सभा खरमास में गुरुद्वारे के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश लखेड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरदयाल सिंह, बाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रीतम, एडवोकेट उमेश जोशी,प्रदीप जोशी, डॉक्टर गजपाल, राजपाल, गुरबचन, चंद्रभान, तरसेम काका, जोगिंदर सिंह अंग्रेज सिंह, करमजीत सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, राजेश, होशियार सिंह, कुंवर बिष्ट, डॉक्टर कालू, जसवीर सिंह बिट्टू आदि उपस्थित थे।

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मेयर से मिलीं

काशीपुर। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को मेयर दीपक बाली से मुलाकात कर मानदेय वृद्धि की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि उन्हें फिलहाल मात्र 9,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो वर्तमान परिस्थितियों और कार्यभार की तुलना में बेहद अपर्याप्त है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मोबाइल एप में डेटा फीडिंग, विभिन्न रजिस्टरों का संधारण, समाज से जुड़कर प्रत्यक्ष कार्य, टीकाकरण कार्यक्रम और विभागीय ड्यूटी जैसे अनेक जिम्मेदार कार्य करती हैं। इसके बावजूद उनका मानदेय एक सामान्य मजदूर से भी कम है। मेयर दीपक बाली ने उनकी समस्याओं पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुँचाया जाएगा और मानदेय वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नीरू सिंह, वंदना अरोड़ा, सोना, मीना चौहान, सीमा राठी, नीलू, मनोरमा, बबीता परमार, लक्ष्मी, नजमा, रजनी सैनी आदि शामिल रही।

अमर उजाला के स्टेट हेड राकेश खंडूरी का निधन, शोक व्याप्त

देहरादून। अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो हेड पत्रकार राकेश खंडूरी का बुधवार रात निधन हो गया। उनके जाने से पूरे पत्रकारिता जगत के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में गहरा शोक है।
राकेश खंडूरी की बुधवार को बाईपास सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी को सफल बताया था, लेकिन देर रात अचानक उन्हें अटैक आया। गंभीर स्थिति में वे बच नहीं सके और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। राकेश खंडूरी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे और देहरादून के पत्रकार समाज की एक सशक्त आवाज माने जाते थे। उनकी लेखनी जहां तीखी और प्रभावशाली थी, वहीं उनका व्यक्तित्व उतना ही सौम्य और सरल था।
वे हमेशा युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देते रहते थे और पत्रकारिता में मूल्यों की पैरवी करते थे। उनकी इसी विशेषता की वजह से वे न केवल पत्रकारों बल्कि आम जनता और राजनीतिक क्षेत्र में भी सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

डॉक्टर के क्लीनिक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस को सौंपी तहरीर


काशीपुर। मोहल्ला महेशपुरा में उद्घाटन से पहले एक निजी चिकित्सक के नवनिर्मित क्लीनिक में अज्ञात लोगों ने पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महेशपुरा निवासी सेवानिवृत कानूनगो दिलशाद हुसैन के पुत्र डॉ. आमिर फैज वर्तमान में वर्धमान अस्पताल कुण्डेश्वरी में ईएमओ पद पर कार्यरत हैं। डॉक्टर आमिर ने बाँसफोडान चौकी पुलिस को दी तहरीर बताया कि उन्होंने मोहल्ला महेशपुरा में तहसीलदार युसुफ वाली गली में क्लीनिक खोलने के लिए क्लीनिक तैयार किया था। जिसमें वह लगभग दो लाख रुपये से अधिक का सामान जमा कर चुके थे। क्लीनिक का उद्घाटन 16 अगस्त को होना था। डॉ. आमिर के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह करीब 3:38 बजे एक कार से कुछ लोग
आए, जिस पर किसान यूनियन का स्टिकर लगा था। ये लोग क्लीनिक में पेट्रोल डालकर आग लगाकर फरार हो गए। घटना की सूचना ऊपर किराए पर रहने वाले साहब अली ने उन्हें फोन कर दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। डॉक्टर का कहना है कि घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर दी थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चौकी बासफोडान में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेलवे पेंशनर्स की समस्याओं लेकर हुआ मंथन, 08 नवंबर को अंबाला में होगा अधिवेशन


काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन की रेलवे स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई मासिक बैठक में कुछ प्रमुख मांगों पर विचार विमर्श किया गया । इन प्रमुख मांगों पर केंद्र सरकार से मांग की गई की उनकी मांगों पर केंद्र सरकार गंभीरता से जल्द से जल्द विचार करे प्रमुख मांगों में रेलवे के पेंशनर्स की कॉम्यूटेशन रिकवरी 15 वर्ष की बजाय 10 साल 8 माह की जाए, 8 वे वेतन आयोग की रिर्पोट लागू होने तक केन्द्र सरकार से अंतरिम राशि का भुगतान करने, रेलवे अस्पताल में काफी समय से रिक्त चल रहे मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति जल्द से जल्द करने, रेलवे अस्पताल में पेंशनर्स के लिए स्वास्थ जांच शिवर आयोजित करने, 9 सितंबर को काशीपुर शाखा की वर्ष गांठ मनाने हेतु के अलावा 8 नवंबर को अंबाला में भारत पेंशनर्स समाज के वार्षिक अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने आदि मांगे शामिल थी। इस अवसर पर दो पेंशनर्स रहीश अहमद, गोविंद सिंह का जन्मदिन तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की तथा संचालन सचिव एस एस सिन्हा ने किया। इस मौके पर विचार व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगो में सचिव एस एस सिन्हा, ट्रेजरार राजीव पाल, संजय राय तथा सुरेश शर्मा आदि थे। इस अवसर पर अमर सिंह, लालता प्रसाद, सी एस घोषाल, एम वाई सिद्दीकी, वीरेंद्र पाल, कृष्णपाल, जयराम शर्मा,शब्बन खान, सुरेश कुमार समेत दर्जनों पेंशनर्स मौजूद थे।

गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर का हुआ विधिवत शुभारंभ


काशीपुर। स्टेडियम मानपुर रोड पर आज गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर का शुभारंभ पूर्व शिक्षाधिकारी पदमादत्त देवलाल ने फीटा काटकर विधिवत रूप से किया।
शुभारंभ के अवसर पर गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर के चिकित्सक सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि क्लीनिक में पाचन तंत्र (पेट और आंतों) और यकृत, पित्ताशय, पित्त नलिकाएं, और अग्न्याशय जैसे संबंधित अंगों के रोगों का इलाज आधुनिक मशीनों द्वारा किया जायेगा। क्लीनिक में ईयूएस, ईसीआरपी, थेराप्यूटिक एंड डायग्नोस्टिक, एंडोस्कोपी एंड कोलोनोस्कोपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बता दें डाॅ. सुदीप चक्रवर्ती मानपुर रोड स्थित उजाला हाॅस्पिटल में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक अपनी सुविधाएं दे रहे हैं तथा शाम 4 बजे 8 बजे तक स्टेडियम मानपुर रोड पर आज गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर में अपनी सुविधाएं दंेगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को शाम के समय परेशानी उठानी पड़ रही थी जिसके मद्देनगर क्लीनिक खोला गया है। अब मरीज शाम को भी डाॅ. सुदीप चक्रवती की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर जितेंद्र देवलाल, विनोद ठक्कर, प्रबंधक नौशाद अंसारी, सरफराज आलम समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

घरेलू नौकरानी को काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता.. अदालत ने महिला अधिवक्ता का परिवाद किया खारिज

काशीपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक महिला अधिवक्ता की ओर से घरेलू नौकरानी के विरुद्ध दायर आपराधिक परिवाद खारिज कर दिया है।
नई सब्जी मंडी, शक्तिनगर निवासी महिला अधिवक्ता सोनल ने अपने घर में खाना बनाने वाली काली मंदिर निवासी रमाकान्ति उर्फ सुमन पत्नी विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।परिवाद में कहा गया था कि रमाकान्ति ने बच्चों के स्कूल फीस जमा करने के लिए उनसे 50,000 रुपए लिए थे। रमाकान्ति ने उक्त रकम 1,200 रुपए प्रति माह की किश्तों में चुकाने का वादा किया गया था। बाद में उसने उनके घर खाना बनाना बंद कर दिया और अक्टूबर 2024 में स्पष्ट कह दिया कि वह अब काम पर नहीं आएगी, “चाहे 25,000 रुपए का केस डालो या 50,000 रुपए का”। सोनल सिंघल ने रमाकान्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (1), 318 (4), 351 (1)(2) के अंतर्गत परिवाद दाखिल किया। रमाकान्ति की ओर से उसके अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि यदि कोई खाना बनाने वाली महिला काम छोड़ देती है तो वह कोई अपराध नहीं है। यह व्यक्ति विशेष की स्वेच्छा का मामला है, और इसमें किसी भी प्रकार का आपराधिक पक्ष नहीं बनता। सुनवाई के बाद अदालत ने परिवाद खारिज कर दिया।