नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामला

  • नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे
    रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामल

रुद्रपुर, संवाददाता। सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए दरोगा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नही होने पर दरोगा ने कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान एक सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसआई संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दरोगा के निलंबन की बात कही जा रही है। इस मामले में दरोगा पिलखवाल का कहना है कि घटना का अपूर्ण वीडियो वायरल लिया गया है और मामले को तोड़ मरोड़ का पेश किया गया है। अब कुछ लोगों के द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस।मामले में दरोगा की तहरीर पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। दरोगा संदीप का कहना है कि उसका मनोबल टूट रहा है, पुलिस के अधिकारी भी उसका साथ नही दे रहे है। मेरा मुकदमा नही लिख रहे है। दरोगा का कहना है कि यदि उसका केस दर्ज नही हुआ तो वह कोर्ट की शरण लेने को बाध्य होंगे।

बसपा नेता से पिता पुत्र ने की मारपीट, केस दर्ज

बसपा नेता से पिता पुत्र ने की मारपीट, केस दर्

काशीपुर। बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे अख्तर अली माहिगीर ने पिता पुत्र पर मारपीट, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला बांसफोडान निवासी अख्तर अली माहीगीर ने कहा है कि बुधवार को वह अपने कूलर के कारखाने पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मौहल्ले के ही विनय चौधरी और उसका पुत्र सौरभ वहां एक ई रिक्शा चालक के साथ विवाद करने लगे। उन्होंने विवाद को निपटाने की कोशिश की तो दोनों पिता पुत्र रिक्शावाले को छोडकर उसके साथ गाली गलोच करने लगे। पिता पुत्र ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल उन्होंने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। जाते जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गये। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

काशीपुर की शिवि गर्ग पीसीएस अधिकारी बनीं

काशीपुर।‌ पत्रकार,राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज गुप्ता की पुत्री कु. शिवि गर्ग उत्तराखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर पीसीएस आफिसर बनी हैं। उन्हें बाल विकास परियोजना अधिकारी यानी सीडीपीओ बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े पत्रकारों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व तमाम शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

एसपी कार्यालय में कु. शिवि गर्ग का स्वागत किया गया। बताते चलें कि आंगनवाड़ी सेवाओं के संदर्भ में, एक सीडीपीओ आंगनवाड़ी केंद्रों के कामकाज की देखरेख करता है और आईसीडीएस योजना के तहत पोषण, स्वास्थ्य जांच और पूर्वस्कूली शिक्षा जैसी सेवाओं के प्रभावी वितरण को सुनिश्चित करता है। बच्चों के विकास और कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों और परियोजनाओं के कार्यान्वयन को विकसित करने और प्रबंधित करने की जिम्मेदारी भी सीडीपीओ की होती है। कु. शिवि गर्ग ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगी। काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी समेत तमाम पत्रकारों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के गांव में मनाई दिवंगत मां की पुण्य तिथि

काशीपुर। क्लीन ग्रीन फॉउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह चौधरी ने आज मां की 18 वीं पुण्यतिथि पर कार्टर पुरी गुड़गांव की पाठशाला में निर्धन परिवारों के छात्रों के साथ समय व्यतीत किया। इस गांव में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था। उनकी मां इस गांव के चिकित्सालय में नर्स थी। जिम कॉरटर जब भारत आए थे तो उन्होंने अपने पैतृक जन्म स्थान को देखने के लिए भारत सरकार से निवेदन किया था।

श्री कार्टर जब इस गांव में आए तब हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में गांव का नामकरण कार्टर पुरी कर दिया था।

शेरवानी खरीदने बाजार गया दूल्हा लापता धरी रह गई शादी की सारी तैयारियां

शेरवानी खरीदने बाजार गया दूल्हा लापता

शेरवानी खरीदने बाजार गया दूल्हा लापता
धरी रह गई शादी की सारी तैयारियां

काशीपुर। शेरवानी खरीदने के लिए शनिवार की सुबह घर से 15 हजार रुपये लेकर निकला दूल्हा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दिनभर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बारात रामनगर जानी थी। परिजन और रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं इसकी खबर वधू पक्ष को मिली तो नाराज होकर अब रिश्ता करने से इनकार कर दिया।

मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी एक युवक का रिश्ता रामनगर से तय हुआ था। शनिवार दोपहर 12 बजे उसकी बारात जानी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शनिवार सुबह युवक ने अपनी मां से बाजार से शेरवानी खरीदकर लाने के लिए 15 हजार रुपये लिए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से निकल गया। दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। परिजन और रिश्तेदारों ने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने रामनगर में वधू पक्ष से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। बारात नहीं पहुंचने से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। इससे नाराज वधू पक्ष के लोगों ने अब रिश्ता करने से साफ इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

उनका कहना है कि रिश्ते को लेकर युवक खुश दिखाई दे रहा था। उसकी तरफ से नाराजगी का कोई संकेत नहीं मिला था। वह कैसे और क्यों लापता हुआ, किसी को पता नहीं। बहरहाल युवक के लापता होने से शादी के घर में उदासी छा गई। सभी नाते-रिश्तेदार शादी में जाने के लिए काफी उत्साहित थे। सभी ने शादी में जाने के लिए तैयारियां कर ली थीं।Uttrakhandcurrent logo

शेरवानी खरीदने बाजार गया दूल्हा लापता धरी रह गई शादी की सारी तैयारियां

शेरवानी खरीदने बाजार गया दूल्हा लापता

धरी रह गई शादी की सारी तैयारियां

काशीपुर। शेरवानी खरीदने के लिए शनिवार की सुबह घर से 15 हजार रुपये लेकर निकला दूल्हा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दिनभर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बारात रामनगर जानी थी। परिजन और रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं इसकी खबर वधू पक्ष को मिली तो नाराज होकर अब रिश्ता करने से इनकार कर दिया।

मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी एक युवक का रिश्ता रामनगर से तय हुआ था। शनिवार दोपहर 12 बजे उसकी बारात जानी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शनिवार सुबह युवक ने अपनी मां से बाजार से शेरवानी खरीदकर लाने के लिए 15 हजार रुपये लिए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से निकल गया। दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। परिजन और रिश्तेदारों ने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने रामनगर में वधू पक्ष से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। बारात नहीं पहुंचने से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। इससे नाराज वधू पक्ष के लोगों ने अब रिश्ता करने से साफ इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

उनका कहना है कि रिश्ते को लेकर युवक खुश दिखाई दे रहा था। उसकी तरफ से नाराजगी का कोई संकेत नहीं मिला था। वह कैसे और क्यों लापता हुआ, किसी को पता नहीं। बहरहाल युवक के लापता होने से शादी के घर में उदासी छा गई। सभी नाते-रिश्तेदार शादी में जाने के लिए काफी उत्साहित थे। सभी ने शादी में जाने के लिए तैयारियां कर ली थीं।