चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 33 लाख की नगदी बरामद इस्पात फैक्टरी की बताई जा रही है बरामद रकम, इंकम टैक्स की टीम जांच में जुटी
चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 33 लाख की नगदी बरामद
इस्पात फैक्टरी की बताई जा रही है बरामद रकम, इंकम टैक्स की टीम जांच में जुटी
काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कर से 33 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। सूचना पर एफएसटी और इंकम टैक्स विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। बुधवार शाम पुलिस टीम ने दोहरी परसा गुरूद्वारा के पास एक काले रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 18 जी 4005 की तलाशी ली। इस कार में आवास विकास कालोनी निवाड़ी मानवेंद्र दास पुत्र एमके दास, द्रोण विहार कालोनी निवासी अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह व जसपुरखुर्द निवासी गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सवार थे। टीम ने कार से 33 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की। यह नकदी कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई थी।

पूछताछ में कार सवार लोगो ने बताया कि वे सुल्तानपुरपट्टी स्थित उत्तरांचल इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कर्मचारी हैं। बरामद रकम उनकी कंपनी की है, जिसे वे जमा करने के लिए ले जा रहे थे। चैकिंग के डर से उन्होंने नकदी कार के डैशबोर्ड में छिपा ली। सूचना पर बाजपुर विधानसभा में नियुक्त एफएसटी टीम को मौके पर पहुंची। चैक करने पर कार से 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए, 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए और 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए कुल 33 लाख रुपये मिले। कार सवार लोगों के पास बरामद धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात होना नहीं पाए गए। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि इनकम टैक्स की टीम को भी सूचना दी गई है। इस संबंध में कानूनी कार्यावाही की जा रही है। टीम में एसआई प्रकाश सिहं बिष्ट, कांस्टेबल जितेन्द्र सिहं नेगी, दीपचन्द्र लोहनी, नवीन भटट व प्रशांत नेगी शामिल है।
फोटो,, बरामद रकम की छानबीन में जुटे अधिकारी।
केडीएफ के द्रोणासागर पार्क का हुआ लोकार्पण युवाओं को सिखाए जाएंगे तीरंदाजी के गुर
केडीएफ के द्रोणासागर पार्क का हुआ लोकार्पण
युवाओं को सिखाए जाएंगे तीरंदाजी के गुर
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा तीर्थ द्रोणासागर में विकसित किए गए पार्क का लोकार्पण वरिष्ठ नागरिक ब्रह्मशरण अग्रवाल, केआर कनोजिया व केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने किया। इस पार्क में तीरंदाजी के साथ ही अग्निवीरों की भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केडीएफ अध्यक्ष घई ने बताया कि यहां के खिलाड़ियों ने धनु विद्या में पारंगत होकर काशीपुर का नाम रोशन करेंगे। यहां प्रशिक्षण सेवानिर्वत सूबेदार मेजर हेमचन्द्र हरबोला देंगे। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने इस कार्य के लिए भूमि दान देने वाले शम्भूनाथ अग्रवाल को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रमुख उद्यमी योगेश जिंदल, देवेंद्र अग्रवाल, सुशील संगल, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ बीएम गोयल व डॉ रवि सिंघल मौजूद रहे। इसके अलावा नैनी पेपर के सीएमडी पवन अग्रवाल, योगेंद्र जिंदल, विजय जिंदल, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, साधना जिंदल, रेखा जिंदल, आईंजीएल से विक्रांत चौधरी, वीपी गोयल, फ्लेक्सीटफ से अतुल असावा, पूर्व विधायक जसपुर डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सुरेश शर्मा, विमल गुड़िया, गुरविन्दर सिंह चंडोक, अनुराग अग्रवाल डॉ योगराज सिंह अनुराग जिंदल, मुनेश कुमार,राजीव परनामी आदि मौजूद रहे।
पूर्व बार अध्यक्ष तुली के लॉ फर्म कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
- काशीपुर :काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एड के जसपुरखुर्द बांसियोंवाला मंदिर रोड स्थित लॉ फर्म कार्यालय का शुभारंभ उनकी बहन ने हवन पूजन के बाद फीता काटकर किया

- एडवोकेट तुली ने कहा कि वंचितों और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में हैं! इस मौक़े पर पूर्व बार अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी, शैलेन्द्र मिश्रा, विपिन अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, अरविन्द सक्सेना, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान आनंद कुमार एडवोकेट, धैर्य तुली के अलावा अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे.
दिल्ली की टीम ने जीती बास्केटबॉल टूर्नामेंट
बास्केटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन
___________________________
काशीपुर । स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में चल रहे बास्केटबॉल टूर्नामेंट की दूसरे दिन की शुरुआत दिल्ली की कांटे टीम और गाजियाबाद की जैश्ट टीम के बीच खेले गए मैच से हुई। मैच से पहले डॉक्टर रजनीश शमा॔,प्रकाश जोशी ,अशोक पंत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
दिल्ली की टीम ने 18 अंकों से यह मैच जीत लिया। जेट्स के संदीप सिंह और कांटे के त्यागी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया । दूसरा मैच आर जे आई टी ग्वालियर और ईसकिल जंक्शन के बीच खेला गया जिस में इसकिल जंक्शन ने 18 अंकों की बढ़त पाकर मैच अपने पाले में कर लिया । तीसरा मैच रूद्रपुर बाक॔स बनाम कांटे की बीच खेला गया जिस में 11 अंकों की बढ़त से मैच जीत लिया ।

चौथा मैच वेस्टन सेन्टल रेलवे जबलपुर और आर जे आई टी ग्वालियर के बीच हुआ, जिस में सेन्टृल रेलवे की विजय हुई
। पांचवा मैच ईसकिल जंक्शन बनाम अल्मोडा हुआ जिस में इसकिल जंक्शन विजयी हुई,दूसरे दिन की मैचों के बाद वेस्टन सेन्टल रेलवे जबलपुर, दिल्ली की कांटे,एयर वाईयर, ईसकिल जंक्शन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी
हैं। इन मैचों के दौरान बास्केटबॉल के कोच बाबा सिंह, मनोज पंत, ललित जोशी, सी एम पाठक, पूरन जोशी ,मात्र शक्ति ऋचा पंत, गीता पाठक, सुनीता जोशी,विनीता जोशी, शोभना ,अनिका आदि सहित भारी संख्या में खिलाड़ी एवम दश॔क मौजूद थे । कमंटेटर नितिन सत्यवली ,शुभम रावत ने अपने अनूठे अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया।
बास्केटबॉल बाल के कोच बाबा सिंह
कोटद्वार सड़क हादसे में काशीपुर के तीन लोगों की मौत
कोटद्वार सड़क हादसे में काशीपुर के तीन लोगों की मौत
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में शनिवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक हादसा कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में बीईएल रोड पर हुआ।
बताया जा रहा है कि बीईएल रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था, जिसे कुछ मजदूर धक्का लगा रहे थे. तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर सीधे ट्रक में जा घुसा. इस हादसे में ट्रक को धक्का लगा रहे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. वहीं शवों को पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. हादसा सुबह सात बजे के करीब का बताया जा रहा है।हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की शिनाख्त 40 साल के सोहन सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी काशीपुर, 42 साल के अशोक पुत्र इंदर सिंह पता कचनार गोसाईं काशीपुर और 60 साल के स्वर्ण सिंह पुत्र प्रताप सिंह पता मानपुर काशीपुर के रूप में हुई है इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी जया बलूनी ने बताया कि हादसे का कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं. मरने वाले तीनों लोग उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के रहने वाले थे।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कराया नामांकन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहद रहे मौजूद
रुद्रपुर। नैनीताल, उधम सिंह नगर लोसभा सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने नामांकन पत्र भरा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलकराज बेहद, हल्द्वानी विधायक सुमित हिरदेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

नामांकन से पहले को कांग्रेस ने गल्ला मंडी से सैकड़ों की तादात में रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। गल्ला मंडी से निर्वाचन कार्यालय आने तक कांग्रेस की रैली को करीब एक घंटा लगा। नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ किच्छा विधायक तिलक राज बेहद, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा मौजूद रहे।
किच्छा की बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
किच्छा की बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
किच्छा
मलपुरा वार्ड 2 के पीछे बह रही बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चो की डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बच्चो का पोस्टमार्टम नही कराने पर अड़ गए। मालिक और फैजान मालिक (9 वर्ष) पुत्र अफरोज मालिक निवासी मलपुरा वार्ड 2 पास में ही बहने वाली बरौर नदी में नहाने के लिए गए। इस दौरान वह नदी की गहराई में चले गए और डूब गए। कुछ देर मछली पकड़ने वहां पहुंचे अन्य युवको के उन्हें वहां डूबते देखा। वह बच्चो को निकाल कर सीएची ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चो की मौत का समाचार मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बीते शुक्रवार को पुरानी बरेली रोड़ के निकट गोला नदी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी थी। पांच दिनों में दूसरी घटना होने से प्रशासन सकते में आ गया। तहसीलदर गिरीश चंद्र त्रिपाठी और एसएसआई विनोद जोशी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। फिलहाल परिजन मृतको का पोस्टमार्टम नही कराने की मांग पर अड़े है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
केवीआर अस्पताल ने किया प्रत्योपित मरीजों के लिए विशेष शाम का आयोजन
केवीआर अस्पताल ने किया प्रत्योपित मरीजों के लिए विशेष शाम का आयोज
काशीपुर, संवाददाता। केवीआर हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ घुटना एवं कुल्हा प्रत्यर्पण विशेषज्ञ डॉ. तरुण सोलंकी द्वारा अपने प्रत्योपित किए गए मरीजों के लिए विशेष शाम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
बुधवार की देर शाम अनन्य रीजेंसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्योपीत किए गए मरीजों के लिए अंताक्षरी, रैप वॉक व अन्य दूसरे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजो के द्वारा प्रतिभा किया गया। इसके अलावा सभी मरीजों ने प्रत्यारोपण के बाद के अपने-अपने अनुभव सभी के साथ साझा किया गया। एक मरीज जिनका डेढ़ साल पहले चूल्हा प्रत्योपित किया गया था। उन्होंने बताया कि कैसे वह बीती शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर काशीपुर आए। यही नहीं लोगों ने मंच पर नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जाहिर की। जहां पर मौजूद प्रत्योपित कर चुके मरीज ने डॉक्टर तरुण सोलंकी का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वहां की होली मिलन व्यवस्था व माहे रमजान में मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार का प्रोग्राम रहा। कार्यक्रम का मकसद 50 साल से अधिक लोगों को यह समझना था, कि अब आपको खराब घुटनों के आगे घुटने नहीं देखने बल्कि दौड़ना है।
एनयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी खान सम्मानित
काशीपुरl दबंग पत्रकारिता के लिए एनयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी खान को सम्मानित किया गया हैं. इसके लिए संगठन के अध्यक्ष संजय तलवार, अतुल बर्तरिया, दलीप गाड़िया, विनोद भगत, राजेश शर्मा, ज़फर सैफी, प्रमोद बमीठा, हरवंश बिष्ट आदि ने बधाई दी है!
सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज के बीबीए एलएलबी प्रथम
सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज के बीबीए एलएलबी प्रथ सेमेस्टर के परिणामों में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल ।
*राजकुंवर भटनागर ने 91.46% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्राप्त किया प्रथम स्थान ।* *90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण ।*
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज के बीबीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय में संस्थान का नाम रोशन किया है उक्त जानकारी देते हुए लॉ विभाग के प्राचार्य डॉक्टर आर एन सिंह ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम में राजकुंवर भटनागर ने सर्वाधिक 91.46% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कृतिका गुप्ता एवं मुस्कान रानी ने बराबर

83.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। वही 81.32 अंकों के समर्थ अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे , चतुर्थ स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने बराबर अंक प्राप्त किए जिसमें यथार्थ आत्रेय , रितिका एवं अफ्फन जिन्होंने 75.43 अंक प्राप्त किए । वही पंचम स्थान पर भी दो विद्यार्थी देवांश शर्मा एवं मुस्तकीमा रहे जिन्होंने 74.86% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त कक्षा के 90/% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए। यहां बताते चलें कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज आसपास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो

रहा है। जो निरंतर अपने प्रयासों से छात्रों के उज्जवल भविष्य को बेहतर बनाने में लगातार प्रयासरत है । इसके लिए इंटर्नशिप के द्वारा लगातार दिल्ली हाई कोर्ट एवम उत्तराखंड हाई कोर्ट में प्रयास करके उनके भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है ।

विद्यार्थियों की इस शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान के एकैडिमक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय , निदेशक (पीजी विभाग), निदेशक प्रशासन (विधि विभाग), प्राचार्य यूजी, सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








