चेक बाउंस के मामले में आरोपी को तीन माह की सजा

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को तीन माह की सज

 

काशीपुर,संवाददाता। चेक बाउंस के एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट/ द्वितीय एसीजे की अदालत ने आरोपी को तीन माह के कारावास और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

महुआखेड़ागंज स्थित एनएक्ससी कंपनी कीटनाशक दवा का कारोबार करती है। वर्ष 2022 में ग्राम गंगेरू जिला शामली निवासी गोविंदा ने उसकी कंपनी से 1.68 लाख रुपये की दवाईयां खरीदी थीं। रकम के भुगतान की एवज में उसने कंपनी को इसी राशि का चेक दिया था। कंपनी के डायरेक्टन बैनेट मैसी ने यह चेक अपने खाते में लगाया तो चेक बांउस हो गया। जिस पर मैसी ने अपने अधिवक्ता रहमत अली खां के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट/ द्वितीय एसीजे की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। परिवाद पर सुनवाई कर अदालत ने आरोपी गोविंदा को 138 एनआई एक्ट के तहत दोषी पाया। द्वितीय एसीजे चेतन सिंह गौतम की अदालत ने आरोपी गोविंदा को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी डाला है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को एक माह का कारावास और भोगना होगा।

दिशाहीन और बेरोजगारी बढ़ाने वाला है बजट: अनुपम

दिशाहीन और बेरोजगारी बढ़ाने वाला है बजट: अनुप

बजट में उत्तराखंड राज्य की घोर उपेक्षा

 

काशीपुर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने केन्द्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो बजट प्रस्तुत किया है वह दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास विरोधी, मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाला तथा देश की आर्थिक वृद्धि पर चोट पहुंचाने वाला बजट है। केन्द्रीय बजट में केवल बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए ही सरकारी खजाना खोला गया है। अन्य राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है।

मीडिया को जारी बयान में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि अपने चहेते उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने वाले बजट में वित्तीय प्रबन्धन का नितांत अभाव है। महंगाई से जनता के सिर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। बजट में महंगाई कम करने की बात कहीं नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ये बजट युवाओं के साथ-साथ किसानों मजदूर व महिला वर्ग को भी निराश कर गया है।

पहाड़ी राज्यों विशेष कर उत्तराखंड के युवाओं के रोजगार हेतु हो रहे पलायन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड या युवाओं के लिए उच्च शिक्षा में लोन उपलब्ध कराने की घोषणा बड़ी-बड़ी कंपनियों व शिक्षा माफियाओं को लाभ पहुंचाने की योजना है। इससे युवा व किसान वर्ग कर्ज के बोझ में दब जायेंगे। मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की चिंता इस बजट में कतई भी नहीं है। आर्थिक सर्वे में सरकार ने माना है कि प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ रोजगार सृजित करने आवश्यक हैं लेकिन आम बजट में युवाओं के रोजगार की कोई चिंता नहीं की गई। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई चर्चा नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट धनाढ्य वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला और मोदी सरकार का सिंहासन बचाये रखने वाला बजट साबित हो रहा है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के गांव में मनाई दिवंगत मां की पुण्य तिथि

काशीपुर। क्लीन ग्रीन फॉउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह चौधरी ने आज मां की 18 वीं पुण्यतिथि पर कार्टर पुरी गुड़गांव की पाठशाला में निर्धन परिवारों के छात्रों के साथ समय व्यतीत किया। इस गांव में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था। उनकी मां इस गांव के चिकित्सालय में नर्स थी। जिम कॉरटर जब भारत आए थे तो उन्होंने अपने पैतृक जन्म स्थान को देखने के लिए भारत सरकार से निवेदन किया था।

श्री कार्टर जब इस गांव में आए तब हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में गांव का नामकरण कार्टर पुरी कर दिया था।

आईजीएल का कैमिकल गायब करने के तीन आरोपी दोषमुक्त  19 अक्टूबर को ट्रक से कंटेनर में चीन के लिए लादा गया था माल

आईजीएल का कैमिकल गायब करने के तीन आरोपी दोषमुक्त

19 अक्टूबर को ट्रक से कंटेनर में चीन के लिए लादा गया था माल

काशीपुर, संवाददाता। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ द्वितीय एसीजे की अदालत ने आईजीएल कंपनी का आठ ड्रम कैमिकल गायब करने के मामले में तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।

Uttrakhandcurrent logo

बाजपुर रोड स्थित आईजीएल के सुरक्षा अधिकारी पंकजशील ने आईटीआई पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इण्डिया ग्लाइकाे में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उत्पादों का निर्माण होता है। जिसकी खपत देश-विदेश में होती है। 19 अक्टूबर, 2006 को उनकी कंपनी से टैक्सोमेस ट्रान्सपोर्ट कम्पनी दिल्ली के माध्यम से ट्रक (यूपी81एन 0-9707) से माल कंटेनर में लादा गया था। यह कैमिकल चीन स्थित कालगेट कम्पनी के लिए भेजा गया था। कन्टेनर के चीन पहुंचने पर पता लगा कि कम्पनी से लादे गए 8 ड्रम में से कैमिकल निकालकर उसमें गन्दा पानी भर दिया गया था। जबकि कन्टेनर को सेन्ट्रल एक्साइज व आईजीएल की ओर से सील किया गया था। चीन की कंपनी काेलगेट इण्डिया के प्रतिनिधि विवेक दीक्षित ने ईमेल से अवगत कराया। तहरीर पर पुलिस ने कन्टेनर के ड्राइवर यूसूफ पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम महेशपुरा थाना रजतपुर जिला

जेपी नगर व ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मुनीम दिनेश पुत्र रामपाल सिंह द्वारा ट्रांसपाेर्ट कम्पनी के प्रबंधक रामपाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 411, एवं 109 के तहत न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। वाद की सुनवाई एसीजे द्वितीय चेतन गौतम की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी धर्मेंद्र तुली एड ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन कर अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

केडीएफ के द्रोणासागर पार्क का हुआ लोकार्पण युवाओं को सिखाए जाएंगे तीरंदाजी के गुर 

केडीएफ के द्रोणासागर पार्क का हुआ लोकार्पण

युवाओं को सिखाए जाएंगे तीरंदाजी के गुर

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा तीर्थ द्रोणासागर में विकसित किए गए पार्क का लोकार्पण वरिष्ठ नागरिक ब्रह्मशरण अग्रवाल, केआर कनोजिया व केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने किया। इस पार्क में तीरंदाजी के साथ ही अग्निवीरों की भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केडीएफ अध्यक्ष घई ने बताया कि यहां के खिलाड़ियों ने धनु विद्या में पारंगत होकर काशीपुर का नाम रोशन करेंगे। यहां प्रशिक्षण सेवानिर्वत सूबेदार मेजर हेमचन्द्र हरबोला देंगे। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने इस कार्य के लिए भूमि दान देने वाले शम्भूनाथ अग्रवाल को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रमुख उद्यमी योगेश जिंदल, देवेंद्र अग्रवाल, सुशील संगल, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ बीएम गोयल व डॉ रवि सिंघल मौजूद रहे। इसके अलावा नैनी पेपर के सीएमडी पवन अग्रवाल, योगेंद्र जिंदल, विजय जिंदल, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, साधना जिंदल, रेखा जिंदल, आईंजीएल से विक्रांत चौधरी, वीपी गोयल, फ्लेक्सीटफ से अतुल असावा, पूर्व विधायक जसपुर डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सुरेश शर्मा, विमल गुड़िया, गुरविन्दर सिंह चंडोक, अनुराग अग्रवाल डॉ योगराज सिंह अनुराग जिंदल, मुनेश कुमार,राजीव परनामी आदि मौजूद रहे।

 

अमेरिका की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू, गाजा के बाद अब नए शहर की बारी; कब्रिस्तान बनाने पर तुला इजरायल


Benjamin Netanyahu: गाजा शहर को कब्रिस्तान बना चुकी बेंजामिन नेतन्याहू की सेना आईडीएफ अब राफा शहर की ओर बढ़ रही है। उन्होंने हमास के पूर्ण खात्मे की कसम दोहराई है।, International News Hindustan

Source

15 साल की नौकरानी से रेप का आरोपी DSP गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज


असम के डेरगांव में पुलिस अकैडमी में तैनात एक डीएसपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पर अपने घर में काम करने वाली 15 साल की लड़की से रेप का आरोप है।, National News Hindustan

Source

जावेद अख्तर बोले- भूख में कुत्ता बन जाता है इंसान, तंगहाली में खाली पेट किसी के घर डिनर के वक्त जाता था तो…


Javed Akhtar Interview: जावेद अख्तर अब जब खाने से भरी डाइनिंग टेबल देखते हैं तो वो वक्त याद आता है जब उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना ट्रॉमा साझा किया।, Entertainment News Hinudstan

Source

Lok Sabha Election 2024: 4 महीने चला था पहला लोकसभा चुनाव, एक बार तो 4 दिन में खत्म; इस बार फिर रिकॉर्ड


Lok Sabha Election News Today: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार को तारीखों का ऐलान किया। इसके तहत चुनाव 7 चरणों में होंगे, जिनका आगाज 19 अप्रैल से हो जाएगा और 1 जून तक जारी रहेगा।, Lok-sabha-elections News Hindustan

Source

एक-दूसरे का हाथ पकड़कर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने बताई आत्महत्या की वजह


हरदोई में रविवार को प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती 12वीं की छात्रा थी, जबकि युवक प्राइवेट कॉलेज से डी-फार्मा का कोर्स कर रहा था। दोनों कार से रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंचे थे।, Uttar-pradesh News Hindustan

Source