संपादिका माया कश्यप का निधन, पत्रकारों ने जताया शोक
संपादिका माया कश्यप का निधन, पत्रकारों ने जताया शोक
काशीपुर। हिंदी अखबार निरंकुश भारत की संपादिका श्रीमती माया कश्यप का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लगभग 57 वर्ष की थीं। शुक्रवार दोपहर गंगे बाबा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी माया कश्यप काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश कश्यप की पत्नी थीं। वह लंबे समय से हिंदी अखबार निरंकुश भारत का संपादन कर रही थीं। माया अपने पीछे पति उमेश, दो पुत्रों अमन एडवोकेट व योगेश और पुत्री शिक्षिका लवी कश्यप को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। शमशान घाट पर उनकी पार्थिव देह को उनके पुत्र अमन कश्यप एडवोकेट ने मुखाग्नि दी। 
उनके निधन पर पत्रकारों व अन्य संगठनों के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। शोक जताने वालों में छावनी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा, कांग्रेस नेता जितेंद्र सरस्वती, नरपत सिंह राजपूत, डॉक्टर एमए राहुल, पत्रकार आरडी खान, नवीन अरोड़ा, जयपाल अहेरिया, सावित्री देवी आदि तमाम लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश को पितृ शोक… मृत्यु के बाद भी दुनियां को देखती रहेंगी पोशाकी लाल की आँखें

काशीपुर। काशीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश के पिताजी पोशाक लाल जी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बुधवार सायं 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पोशाकी लाल के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र एडवोकेट संजीव कुमार आकाश व पौत्र आर्यन ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पोशाकी लाल जी की मृत्यु के बाद भी अब उनकी आंखें दुनिया देखती रहेगीं। उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद आई/नेत्र विभाग की टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्रह्मलीन पोशाकी लाल जी के शरीर से दान की गई आंखें (कॉर्निया) प्राप्त कीं। वसुधैव कुटुम्बकम् के नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि वसुधैव कुटुम्बकम् क्षेत्र के लोगों में नेत्रदान हेतु जागृति लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग मानते हैं कि नेत्रदान के दौरान उनकी पूरी आंख निकाल दी जाती है, जिससे आंख का सॉकेट खाली रहता है, जो सच नहीं है। आमतौर पर केवल कॉर्निया जो आंख की सबसे बाहरी पर्त होती है, बहुत धीरे से निकाली जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि नेत्रदान के लिए जीवित रहते हुए नेत्रदान की कोई घोषणा न करने पर भी किसी के गोलोक गमन के उपरांत भी परिवार जनों की सहमति होने पर भी नेत्रदान हो सकता है।

संस्था के संस्थापक सदस्य अनुज सिंघल ने बताया कि नेत्रदान करने से किसी प्रकार का देह भंग नही होता है। भारत में कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित लोगों की संख्या करीब 1.2 मिलियन है। यह अंधेपन का दूसरा सबसे आम कारण है। हर साल करीब 20,000 से 25,000 नए मामले सामने आते हैं। नेत्रदान करने से ऐसे लोगो को रोशनी मिल सकती है। काशीपुर बार एसोसिएशन ने पोशाकी लाल के निधन पर शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे,उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी उपसचिव सूरज कुमार, मनोज जोशी, राजाराम, साधु सिंह, हरी सिंह नेगी,पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तुली, विपिन कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र सक्सेना, रामकुवर चौहान, सौरभ शर्मा, हिमांशु बिश्नोई, सतपाल बल, दुष्यंत चौहान,कामिनी श्रीवास्तव अविनाश कुमार,अमित गुप्ता अमृत पाल सिंह नरदेव सैनी विवेक मिश्रा महावीर सिंह रोहित नायक शेर सिंह बाजवा रणजीत सिंह सुरेंद्र पाल सिंह मुनिदेव विश्नोई,भास्कर त्यागी रिषभ समर्थ विक्रम पंकुल गुप्ता सुन्दर सिंह कैलाश कुमार प्रशांत रावत विष्णु भटनागर मनेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
दया जोशी एनयूजे उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष बनी

हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) का राज्यस्तरीय द्विवार्षिक महाधिवेशन हल्द्वानी में संपन्न हो गया। इस दौरान नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। बागेश्वर जिले के दो मीडिया कर्मियों को कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी मिली है। नई कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया। कटघरिया के एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार की शाम संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी की चयन प्रक्रिया शुरू की। सर्वप्रथम विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों के बीच से 19 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चयनित सदस्यों के बीच से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। महासचिव और सचिव को छोड़कर शेष सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। प्रदेश कार्यकारिणी में दया जोशी को अध्यक्ष, बागेश्वर के दीपक पाठक और हरिद्वार के सुशील शर्मा को उपाध्यक्ष और हरिद्वार के हरपाल सिंह को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।
महासचिव पद पर हुए चुनाव में अल्मोड़ा के गोपाल दत्त गुरुरानी ने देहरादून के अरुण कुमार मोगा को 14 वोटों से हराया। कार्यकारिणी में दो सचिव चयनित होने थे, सचिव पद के लिए बागेश्वर के जगदीश उपाध्याय, पौड़ी के पुष्पेंद्र राणा और हरिद्वार के प्रमोद पाल के बीच चुनाव हुआ, जिसमें 16 मत लाकर जगदीश और 15 मत लाकर पुष्पेंद्र सचिव बने, प्रमोद को पांच मत मिले। इसके अलावा कार्यकारिणी में दो संगठन मंत्री चंपावत से गिरीश बिष्ट, अल्मोड़ा से कैलाश भट्ट और दो प्रचार मंत्री चंपावत के 
बाबा आदित्यनाथ, जसपुर के समीर परवेज भी निर्विरोध बने। नौ कार्यकारिणी सदस्यों में बागेश्वर जिले से संजय साह जगाती भी शामिल हैं। रविवार को सभी चयनित पदाधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाठक रहे। इस मौके पर नैनीताल के जिला अध्यक्ष धर्मानंद खोलिया, महासचिव ईश्वरी दत्त भट्ट के अलावा सभी जिलों से आए मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
उत्तराखंड में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को बनी कमेटी में डॉ. यशपाल रावत शामिल क्षेत्र के लिवर-किडनी प्रत्यारोपण वाले मरीजों को राहत

काशीपुर। उत्तराखंड में अंग तस्करी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। राज्य में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का गठन किया है। गठित कमेटी में दो निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी नामित किया गया है। विशेषज्ञ कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी। अब अंग प्रत्यारोपण को कई महीनों से मरीजों के तीमारदार दून अस्पताल एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय के चक्कर काट रहे पीड़ितों को राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को बनी कमेटी में निजी डॉक्टरों में रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल के प्रबन्धक एवं वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. यशपाल सिंह रावत एवं डॉ. ज्योति शर्मा एश्लेहॉल देहरादून को कमेटी में शामिल किया है। जुलाई में यह कमेटी भंग हो गई थी। जिस पर डीजी हेल्थ ने शासन से राय मांगी थी। दून अस्पताल के एमएस एवं कमेटी सदस्य डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि कमेटी गठित होने से अब अनुमति दी जा सकेगी। इस अवसर पर डॉ. यशपाल रावत ने कहा कि कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी। समिति की राय पर ही अस्पताल अंगों का प्रत्यारोपण कर सकेंगे। कई लोग जीवित रहते ही देह और अंगदान का शपथपत्र भरते हैं। ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की सहमति पर अंग प्रत्यारोपण किया जाता है। अस्पतालों में ब्रेन डेड मरीज के अंग प्रत्यारोपण का कोई मामला सामने आता है तो पहले एक्सपर्ट कमेटी के सामने इसे पेश किया जाएगा। परिजनों की स्वेच्छा जताने पर कमेटी राय देगी। इसके बाद अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।
—
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने किया वार्ड 39 की प्रत्याशी अनम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर:कांग्रेस की पार्षद पद की उम्मीदवार अनम जहां के चुनाव कार्यालय का कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत कर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल तथा वार्ड नंबर 39 से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती अनम जहां को भारी मतों से विजय करने का संकल्प लिया।
बता दें कि वार्ड नंबर 39 विजयनगर नई बस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनम जहां ने इस मौके पर बैठक का आयोजन भी किया गया बैठक में मौजूद वार्ड वासियों से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ही विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। तो वही वार्ड नंबर 39 विजयनगर नई बस्ती से कांग्रेस के पार्षद पद पर उम्मीदवार श्रीमती अनम जहां ने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से काशीपुर नगर निगम के मेयर के पद पर भाजपा राज करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर के द्वारा क्षेत्र की अनदेखी की गई है काशीपुर का जो विकास होना था वह विकास नहीं हो पाया है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर विजय बनाएं। साथ ही पार्षद पद पर उन्हें भी वोट डालें जिससे कि वार्ड की समस्याओं का समाधान वह जीतने के उपरांत कर सकें। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो भी समस्याआए हैं मैं उन समस्याओं को दूर करूंगी और आप लोगों ने मुझे मौका दिया तो अपने वार्ड को सुंदर बनाऊंगी 
काशीपुर मीडिया सेंटर का पुर्नगठन, दिलप्रीत अध्यक्ष व विपिन महामंत्री चुने गए…… मुख्य चुनाव अधिकारी आरडी खान ने घोषित की कार्यकारिणी

काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेंटर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिलप्रीत सेठी को अध्यक्ष तथा विपिन चौहान को वरिष्ठ महामंत्री चुना गया।
काशीपुर मीडिया सेंटर के मुख्य चुनाव अधिकारी एवं संरक्षक पत्रकार आरडी खान ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

सोनू जैन को कार्यकारी अध्यक्ष, मौ. रफी खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा, एफयू खान को उपाध्यक्ष, गजेन्द्र यादव को महामंत्री, नीरज गुप्ता एड. को कोषाध्यक्ष, करन सिंह को सचिव, हरवंश बिष्ट को उप सचिव चुना गया। समीर खान को आय व्यय निरीक्षक, अजीम खान व डॉ. एमए राहुल को प्रचार मंत्री, नाजिम मंसूरी को मीडिया प्रभारी, नवल किशोर व फरीद सिद्दीकी को पीआरओ, विकास अग्रवाल को संगठन मंत्री चुना गया है। जबकि अमरीश अग्रवाल एड. व नदीम उद्दीन एड. को कानूनी सलाहकार चुना गया है। संरक्षक मंडल में जसपाल सिंह चड्डा, अनिरुद्ध निझावन, आरडी खान, गुरविंदर सिंह चंडोक, अनुराग गंगोला, आदर्श सिंह तथा अभय पांडे शामिल किया गया है। सुझाव एवं सलाहकार समिति में विनोद भगत, दीप पाठक व कुंदन बिष्ट को रखा गया है। वहीं मुकुल मानव, जुगनू खान, मुकीम अंसारी, अतुल तिवारी, शम्मी, स्वतंत्र नवीन, कैलाश चौधरी, अली अकबर, जितेन्द्र सरस्वती, हिमांशु ठाकुर, उदय कुमार तथा अनिल सिंधवानी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जबकि मीडिया सेंटर के सदस्यों में आकाश गुप्ता, ललिता कौर, सुनील कोठारी, मनोज श्रीवास्तव, महबूब अली, नफीस सिद्दीकी, अर्शी चौधरी, उंजिला फातिमा, माणिक गुप्ता, राजू सिंह, अरुण कुमार, अजीम खान, अजीत गोस्वामी, अभिषेक रावत, जुगल किशोर, पैट्रिक बाबा, परवेज आसिम, पुनीत शर्मा तथा मुस्तकीम सलमानी शामिल हैं।
बापू और शास्त्री के जीवन का अनुशरण करें: बंशीधर


देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनशैली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
देवाम्बर आरोग्य धाम में 11अक्टूबर से तीन दिवसीय क्रैश कोर्स
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु एवं देवाम्बर आरोग्य धाम काशीपुर के संस्थापक चंद्र मोहन भंडारी द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान लोगों को संपूर्ण लाभ देने के लिए देवाम्बर आरोग्य धाम में आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक (तीन दिवसीय) क्रैश कोर्स कराया जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी 9811687689 पर वट्स्ऐप मैसेज व cmbhandari@gmail.com पर मेल कर प्राप्त की जा सकती है। क्रैश कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि आजकल लोगों में तेजी से बढ़ रही मधुमेह, हार्ट व किडनी फेलियर आदि बीमारियों के कारण व उपचार के बारे में बात कि तो उन्होंने
बताया कि आजकल हम इस शरीर को सबकुछ मान बैठे हैं जबकि शरीर एक मशीन है जो हमारे लिए काम करती है। सबसे पहले हमें इस शरीर के बारे में जानना होगा। उन्होंने बताया कि तो मधुमेह, हार्ट व किडनी फेलियर आदि बीमारियों का होना हमें इस शरीर की रचना का ज्ञान न होना है। हमें यह पता नहीं हम सांस क्यों ले रहे हैं इसमें करेंट कहां आ रहा है प्राण नाम की चीज क्या है। क्या प्राण शरीर में हर समय है या हर सांस में प्राण आता है। उन्होंने बताया कि सांस के माध्यम से शरीर में अग्नि जलती है, ज़ब आप सांस नहीं लेंगे तो शरीर में अग्नि पैदा नहीं होगी तो आपका पुरा मेटबोलीस्म जो भोजन हम करते हैं प्रोसेस नहीं हो पाएगा, जो सात धातुये जो हमारा शरीर निर्माण करता है वो निर्माण बाधित हो जाएगा। हमें इन मूल चीजों की पकड़ना होगा जो देवाम्बर धाम में एक दिन में मिल जाती है और दूसरे व तीसरे दिन आपको इसके परिणाम आने लगते हैं यहां लगने वाले तीन दिवसीय क्रैश शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि लोग जाने कि अपने शरीर की हेल्थ और इस शरीर के अंदर बैठे व्यक्ति की हेल्थ दोनों अलग चीज है। शरीर के अंदर बैठे व्यक्ति की हेल्थ अध्यात्म के द्वारा ही गाइडेड है, इसलिए आज विश्व में जो योग के प्रति जो रूचि है वो वास्तव में इस अध्यात्म को जानने की है इसलिए अच्छे साधक देवाम्बर धाम में आते हैं।
शोकसभा कर दिवंगत पत्रकार अनुश्री को दी श्रृद्धांजलि
शोकसभा कर दिवंगत पत्रकार अनुश्री को दी श्रृद्धांजलि
काशीपुर। सड़क दुघर्टना में दिवंगत हुई पत्रकार अनुश्री भाारद्वाज को श्रृद्धांजलि देने के लिए माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा भवन में काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों ने स्व. अनु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि देने वालों में एएसपी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राहुल पैगिया, खिलेंद्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, गिरीश तिवारी, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रोय, इंदुमान, अलका पाल, संदीप सहगल, शशांक सिंह, राहुल रमनदीप, सचिन नाडिग, सीमा चैहान, गगन कंबोज, सर्वेश बाली, गुरबख्श सिंह बग्गा, सुधा शर्मा, मनीष चावला, चरण सिंह बिश्नोई, अमन बाली, जतिन नरूला, अमित शर्मा, संजय भाटिया, मनीष चावला, मनोज प्रजापति, अब्दुल कादिर, संजीव पाल,संजय अरोड़ा, पंकज टंडन, चक्रेश जैन,जितेंद्र सरस्वती, , शफीक अहमद अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, विजेंद्र चैध्री, अशरपफ एडवोकेट, डा. एमए राहुल, रवि पाल आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी और संचालन वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान ने किया।






