उत्तराखंड में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को बनी कमेटी में डॉ. यशपाल रावत शामिल क्षेत्र के लिवर-किडनी प्रत्यारोपण वाले मरीजों को राहत


काशीपुर। उत्तराखंड में अंग तस्करी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। राज्य में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का गठन किया है। गठित कमेटी में दो निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी नामित किया गया है। विशेषज्ञ कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी। अब अंग प्रत्यारोपण को कई महीनों से मरीजों के तीमारदार दून अस्पताल एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय के चक्कर काट रहे पीड़ितों को राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को बनी कमेटी में निजी डॉक्टरों में रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल के प्रबन्धक एवं वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. यशपाल सिंह रावत एवं डॉ. ज्योति शर्मा एश्लेहॉल देहरादून को कमेटी में शामिल किया है। जुलाई में यह कमेटी भंग हो गई थी। जिस पर डीजी हेल्थ ने शासन से राय मांगी थी। दून अस्पताल के एमएस एवं कमेटी सदस्य डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि कमेटी गठित होने से अब अनुमति दी जा सकेगी। इस अवसर पर डॉ. यशपाल रावत ने कहा कि कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी। समिति की राय पर ही अस्पताल अंगों का प्रत्यारोपण कर सकेंगे। कई लोग जीवित रहते ही देह और अंगदान का शपथपत्र भरते हैं। ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की सहमति पर अंग प्रत्यारोपण किया जाता है। अस्पतालों में ब्रेन डेड मरीज के अंग प्रत्यारोपण का कोई मामला सामने आता है तो पहले एक्सपर्ट कमेटी के सामने इसे पेश किया जाएगा। परिजनों की स्वेच्छा जताने पर कमेटी राय देगी। इसके बाद अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।

एसआई संदीप पिलख्वाल से अभद्रता करने के आरोपी के खिलाफ केस कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

काशीपुर। एसआई संदीप पिलख्वाल ने एक युवक के खिलाफ ड्यूटी के दौरान हाथापाई करने और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।
18 सितंबर 2024 को चेकिंग के दौरान एसआई संदीप पिलख्वाल और सिक्ख युवक के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर एसएसपी ने एसआई को निलंबित कर दिया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दरोगा की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस पर एसआई हरिपुर नायक, हल्द्वानी निवासी एसआई संदीप ने ग्राम सीरसखेड़ा, थाना बिलासपुर जनपद रामपुर निवासी यशदीप पुत्र हरविन्दर सिंह के खिलाफ धारा-175 (3) बीएनएसएस के तहत कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि 18 सितंबर 2024 गाबा चौराहे पर चैकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रोका गया। बाइक पर बैठा तीसरा सवार यशदीप पुलिस को देखकर भाग गया। उन्होंने दौड़कर उसे पकड़ा। आरोप है कि यशदीप ने उनके सरकारी पिस्टल को निकालने का प्रयास किया और अभद्रता कर सरकारी कामकाज में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसआई संदीप ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसएसपी ने घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसआई संदीप पिलख्वाल को निलंबित कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी यशदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सनातन में नफरत की कोई जगह नहीं: माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, उत्तराखंड के लिए योगी का कोई योगदान नहीं


काशीपुर, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा है कि सनातन में द्वेष, ईष्या और नफरत की कोई जगह नहीं हैं। सनातन में समूचे विश्व के प्राणियों के कल्याण की भावना निहित है। उन्होंने निगम चुनाव को सांप्रदायिक एजेंडे पर लड़ने के लिए भाजपा की भर्त्सना की।

माहरा गुरुवार की रात कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान नफरती स्लोगन से बैनर लगाए जा रहे हैं। इस चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। लेकिन उत्तराखंड के लिए योगी का कोई योगदान नहीं हैं। योगी पहाड़ के बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मुद्दे पर चुप रहे। लंबे समय तक यूपी के सीएम रहने के बावजूद उत्तराखंड राज्य को उसके अधिकार नहीं दिए। अपने घोटाले और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भाजपा नफरत फैला रही है। इन्हीं मुद्दों पर भाजपा बद्रीनाथ और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों पर हारी है। कहा कि उत्तराखंड के लोग शिक्षित है, वो नफरती एजेंडे में नहीं फंसेगे। कांग्रेस विकास के विजन और जनसमस्याओं के निवारण को लेकर मैदान में हैं। भाजपा को हार का डर सता रहा है। इस कारण अधिकांश चेहरे बदल दिए हैं। बताया कि कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों जारी की है। वहां विधायक आदेश चौहान, मेयर प्रत्याशी संदीप सगहल, प्रकाश जोशी, अनुपम शर्मा आदि थे।
फोटो 11 केएसपी 01 पी- काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।

दो दशक की नाकामी से घबराई है भाजपा: संदीप जीतने पर इंदौर की तर्ज पर खूबसूरत बनाएंगे काशीपुर शहर


काशीपुर,संवाददाता। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा है कि भाजपा के मेयर ने अगर शहर की भलाई के लिए कुछ किया होता तो भाजपा में हार का इस कदर डर नहीं होता और न ही भाजपा को बाहर से नेताओं की फौज इकठ्ठा करने की जरुरत होती। जनता पिछले दो दशकों का हिसाब चुकता करने को तैयार बैठी हैं।

बुधवार की रात्रि 8 बजे वार्ड नंबर 12, लक्ष्मीपुरपट्टी में पार्षद अब्दुल कादिर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित मीटिंग में संदीप ने कहा कि यह चुनाव शहर के विकास और समस्याओं के निराकरण को लेकर है। लेकिन विरोधी दलों के प्रत्याशी इसे गैरजरूरी मुद्दों पर भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के नेता वो मुद्दे उठा रहे हैं, जिनका सरोकार कानून व्यवस्था से हैं। निगम का काम शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों, नाले नालियों के सुधार व जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वह काशीपुर को इंदौर नगरनिगम की तरह खूबसूरत बनाना चाहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सुभाषनगर में सेवानिवृत्त कानूनगो गिरधर सिंह के निवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसके अलावा रायल सिटी, दढ़ियाल रोड, हनुमान मंदिर, अंबेडकर भवन, पानी की टंकी के पास मीटिंग का आयोजन किया।


कांग्रेस कार्यकर्ता ‘परिवर्तन की चली बयार संदीप सहगल अबकी बार’ का नारा बुलंद कर रहे हैं। इस दौरान मनोज जोशी एड, उमेश जोशी, इंदर सिंह एड, शशांक सिंह, अरुण चौहान, मनोज अग्रवाल, सलीम एडवोकेट, मुक्ता सिंह, जय सिंह गौतम, सुभाष पाल, नीरज चौहान, जगदीश पनेरु, इलियास माहीगीर, उमेश सौदा, राजेंद्र सौदा, सोहेल खान, अब्दुल कादिर, राशिद फारूकी, अफसर अली, शिवम शर्मा, राहुल रमनदीप, मनीष पाहवा, चंद्रभूषण डोभाल, राकेश गुप्ता, राजा भैया, संदीप चतुर्वेदी, उमेश कांडपाल, निशित गुड़िया, प्रदीप बजाज,आकिब सैफी, चन्द्र भूषण डोभाल, राहुल, अनीस अंसारी, अनित मारकंडे आदि थे।

बाबा साहब ने दिया अधिकार, लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी… बसपा प्रत्याशी हसीन खान के समर्थन में धुंआधार प्रचार जारी


काशीपुर। कपकपाती ठंड में बसपा प्रत्याशी हसीन खान का चुनाव प्रचार गर्म होता जा रहा है। बसपा प्रत्याशी हसीन ने लक्ष्मीपुरपट्टी, मधुवननगर, तुफैल गार्डन, पक्काकोट में तूफानी जनसंपर्क किया।

तुफैलबाग में बसपा प्रत्याशी हसीन खान के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों द्वारा बार बार 2008 का काशीपुर में चुनावी इतिहास न दोहराने देने की बात कही जा रही है। वो बताना चाहते है कि संविधान ने उन्हें भी चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि बसपा प्रत्याशी हसीन खान चुनाव जीतेंगे भी।

उन्होंने कहा कि जिओ टैंगिक कर नगरनिगम गरीबों पर कई गुना टैक्स लागू करने की तैयारी में है। बसपा प्रत्याशी हसीन खान ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस काशीपुर में निकाय चुनाव नहीं जीत सकी है। कांग्रेस ने मुस्लिमों के वोट खराब करने का काम किया है। बसपा ही फिर से जीत का इतिहास दोहरा सकती है।
बसपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर एमए राहुल ने कहा कि भाजपा के राज में काशीपुर की दुर्दशा हुई है। विकास के लिए बसपा को जीतना जरूरी है।
सभा का संचालन अख्तर अली माहिगीर व सदारत शकील अहमद ने की। वहां बसपा प्रदेश सचिव विनोद गौतम, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, अशरफ सिद्दीकी, एजाज अंसारी, मेहराज खान, मुख्तार खान, बसी खान, असलम सैफी, कृष्ण कुमार, करन भारती आदि थे।

समर्थन से गदगद नजर आ रहे हैं बसपा प्रत्याशी हसीन खान वार्ड नंबर 22 में किया अरीबा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

समर्थन से गदगद नजर आ रहे हैं बसपा प्रत्याशी हसीन खान
वार्ड नंबर 22 में किया अरीबा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

काशीपुर। चुनाव प्रचार में गर्मी आने के साथ ही बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान के लिए वोटरों का समर्थन बढ़ने लगा है।खासकर मुस्लिम और दलित मतों वाले इलाके में हसीन खान का चुनाव प्रचार जबरदस्त तरीके से जोर पकड़ रहा है।

बसपा प्रत्याशी हसीन खान ने मोहल्ला अल्ली खां, थानासबिक व पंजाबीसराय में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 22 में बसपा प्रत्याशी अरीबा के चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दलित और मुस्लिम वोट बैंक बसपा के पास है। प्रचार के दौरान उसकी झलक दिखने लगी है। वार्ड नंबर 22 में अरीबा के समर्थन में एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सर्वजन के हित में हाथी के निशान पर मोहर लगाने की अपील की।
वहां मेयर प्रत्याशी हसीन खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, विनोद कुमार गौतम, राजेश कुमार गौतम,अशरफ सिद्दीकी, डॉक्टर एमए राहुल, एजाज अंसारी, अख्तर अली माहिगीर, मेहराज खान, मुख्तार अली, असलम सैफी, कृष्ण कुमार, सफदर अली खान, मुस्तकीम मिर्जा, जावेद खान, मकसूद आदि सैकड़ों लोग थे।

सभी 40 वार्डों में खुलेंगे समस्या निवारण केंद्र. मैन्युअल व डिजिटल दोनों ही सुविधाएं होंगी उपलब्ध कांग्रेस के राज में फिर बहेगी विकास की गंगा

काशीपुर। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि प्रतिनिधित्व की बागडोर उन्हें मिली तो सबसे पहले वह नगर निगम के चक्कर काटने से जनता को निजात दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर के सभी 40 वार्डों में समस्या निवारण केंद्र की स्थापना की जाएगी।

केंद्र के संचालन की कमान वार्ड पार्षद के हाथ में होगी। समस्या निवारण केंद्र में विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन राशन कार्ड आधार कार्ड सफाई पेयजल यातायात आदि से संबंधित सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कुछ समस्याओं का मौके पर निदान किया जाएगा जबकि गंभीर समस्याओं का मामला बोर्ड की बैठक में उठाकर उसके निदान के प्रयास किए जाएंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि नगर की जनता को मैन्युअल व डिजिटल दोनों ही सुविधा उपलब्ध होगी ताकि उसे नगर निगम के चक्कर न लगाने पड़े। यदि कोई व्यक्ति चाहेगा तो वह किसी भी प्रकार का टैक्स आदि अपने घर से ही जमा कर लेगा। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार थी विकास का पहिया गतिमान था सरकार बदलते ही विनाश शुरू हो गया। अफसर शाही हावी हो गई। अपराधी बेलगाम हो गए।

पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया। उन्होंने कहा कि काशीपुर में अपराध और अपराधियों की बाढ़ आ गई है। भाजपा की सरकार में प्रशासन पूरी तरह मनमानी कर रहा है। अन्याय का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि जनता को सहूलियत और सहयोग करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रत्येक व्यक्ति की दुख दर्द में वह शरीक होंगे।

जो आप का न हो सका वह आप लोगों का क्या होगाः मुक्ता सिंह


काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो आम आदमी पार्टी का नहीं हो सका वह आप लोगों का क्या होगा।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के धुआंधार जनसंपर्क के दौरान मुक्त सिंह ने जनता के बीच जाकर उन्होंने कहा कि जब आज भाजपा से मेयर पद के लिए दीपक बाली चुनाब लड़ रहे है। फरवरी 2022 में विधानसभा के चुनाव में दीपक बाली ने अपनी चुनाबी जनसभा में जगह-जगह मंच से कहा था कि बाप-बेटे मैदान मे है और इन्होंने काशीपुर के लिए करा ही क्या है। उनके पास जाओं तो वह किसी को पहचानते ही नहीं है और कहते हैं ‘तुसी कौन’ चर्चाओं में रहा था और आज कह रहे हैं वह मेरे बड़े भाई के सामान है। उनका उस समय एक और डाॅयलाॅग सामने आया था जो चर्चाओं में रहा था ‘कहना तो ही है करना थोड़ा ही है’। ऐसे में जनता उनका क्या साथ देगी, यह यक्ष प्रश्न है।

मुक्ता सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मेयर पद पर संदीप सहगल लोगों की पहली पसंद बने हुए है और वह ही मेयर पद के योग्य उम्मीदवार है। इस बार जनता कांग्रेस को विजयी बनाकर भाजपा को चुनाबी पटखनी देने के लिए तैयार बैठी है।

बसपा को मिल रहे समर्थन ने बढ़ाया हसीन खान का हौंसला प्रचार के दौरान बसपा प्रत्याशी ने लोगों से किए वायदे


काशीपुर। विभिन्न वार्डो में मिल रहे अपार जन समर्थन से बहुजन समाज पार्टी के मेयर प्रत्याशी हसीन खान व उनके समर्थक उत्साहित है। बसपा प्रत्याशी का डोर टू डोर संपर्क रविवार को भी जारी रहा।

बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान ने कचनाल गाजी, जसपुर खुर्द, पाकीजा कालोनी, गढ़वाल ब्लॉक जनसंपर्क मतदाताओं से हाथी के निशान पर मोहर लगाने की अपील की। उन्होंने वायदा किया कि बहुजन समाज पार्टी के चुनाव जीतने पर वह काशीपुर का चहुमुखी विकास करेंगे।

खासकर दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। गरीब तबके के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडियुक्त कर्ज मुहैय्या कराया जाएगा।

वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, अशरफ सिद्दीकी एड, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ एमए राहुल, मदन गौतम, अख्तर अली, सज्जन सिंह, मोहित कुमार, रोहित कुमार, आफताब रशीद, कमर आलम, सलीम भारती , एजाज अंसारी, मेहराज खान, मुख्तार अली, असलम सैफी, अजमत खान, हाजी सलीम, मोबीन खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

संदीप सहगल के समर्थन में उतरे जसपुर विधायक कांग्रेस प्रत्याशी बोले- विकास, विकास और सिर्फ विकास मेरा लक्ष्य


काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के समर्थन में उतरे जसपुर विधायक आदेश चौहान ने वार्ड नंबर 38 में घर-घर संपर्क कर वोट मांगे। विधायक आदेश ने दुर्गा मंदिर, कविनगर व गौतमनगर आदि कालोनियों में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की पक्षधर है। वह अनर्गल राजनीति में नहीं, काम करने में विश्वास रखते हैं।

इससे पूर्व रविवार सुबह संदीप सहगल ने गढ़वाल सभा, रुद्राक्ष गार्डन क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। यहां उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद वे प्रकाश रेजिडेंसी, विनायक विला, रॉयल सिटी आदि स्थानों पर मतदाताओं के बीच पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवम शर्मा के गिरीताल रोड स्थित कार्यालय पर हुई सभा में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मेयर प्रत्याशी संदीप ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। सहगल ने वार्ड नंबर 34 के पार्षद प्रत्याशी विनोद शर्मा के साथ घर-घर संपर्क किया। वहां गौतम मेहरोत्रा, सुरेश शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, एनसी बाबा, मुक्ता सिंह, अरुण चौहान, अलका पाल, सुशील गुड़िया, संतोष मेहरोत्रा, सचिन गोयल, रोशनी बेगम ,चेतन अरोरा, इंदु मान, विमल गुड़िया, ब्रह्मा सिंह पाल, अजीता शर्मा, हरीश नेगी, अब्दुल सलीम, राजू छीना, शुभम उपाध्याय, प्रयाग पांडे, लक्ष संत, संदीप गंभीर, राहुल सिंह, राजू सिंह, नितिन जोशी, अनंत शर्मा, पीयूष सक्सेना, मनित, हिमांशु, मोहम्मद अयान, मोहित, वंशी आदि थे।