नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामला
- नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे
रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामल
रुद्रपुर, संवाददाता। सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए दरोगा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नही होने पर दरोगा ने कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान एक सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसआई संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दरोगा के निलंबन की बात कही जा रही है। इस मामले में दरोगा पिलखवाल का कहना है कि घटना का अपूर्ण वीडियो वायरल लिया गया है और मामले को तोड़ मरोड़ का पेश किया गया है। अब कुछ लोगों के द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस।मामले में दरोगा की तहरीर पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। दरोगा संदीप का कहना है कि उसका मनोबल टूट रहा है, पुलिस के अधिकारी भी उसका साथ नही दे रहे है। मेरा मुकदमा नही लिख रहे है। दरोगा का कहना है कि यदि उसका केस दर्ज नही हुआ तो वह कोर्ट की शरण लेने को बाध्य होंगे।
पोषण माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

पोषण माह के तहत निकाली जागरूकता रैली
काशीपुर। टांडा उज्जैन आंगनबाड़ियों ने मिलकर पोषण माह के तहत संतुलित आहार गर्भवती धात्री महिलाओं के लिए टीकाकरण और मोटे अनाजों की जानकारी देते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। पोषण माह रैली का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए यह कार्यक्रम चलाना है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गणेश विसर्जन किया गया। वहां नीरू सिंह, बंदना अरोड़ा, बीना शर्मा, सीमा देवी, मीना चौहान, नीलू चौहान, नेहा वर्षा, हेमलता आदि थी।
पुरखुलुस माहौल में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
पुरखुलुस माहौल में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

काशीपुर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पुरखुलुस माहौल में शानो शौकत से निकाला गया। जुलूस में तमाम मजहबी झांकियां शामिल रही। जगह जगह सबील तकसीम कर जुलूस का स्वागत किया गया।

सोमवार को शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन की कयादत में सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला अल्ली खां से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। उधर, विजयनगर नईबस्ती से भी जुलूसे मोहम्मदी का आगा
ज किया गया। दोनों जुलूस एमपी चौक पर मिलकर मेन बाजार, किला होते हुए अल्ली खां स्थित कर्बला मैदान पहुंचे। जुलूस में दीनी झांकियां और तिरंगे झंडे लड़े वाहन शामिल रहे। एमपी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं संदीप सहगल, राजू छीना, सचिन नाडिग, जितेंद्र सरस्वती के अलावा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।
जुलूस में कमेटी के सदर राजा शब्बीर, ईदगाह के सदर हसीन खान,पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, कमेटी के महामंत्री माजिद अली, पत्रकार आरडी खान, डॉक्टर शकील अहमद, यूसुफ पेंटर, अब्दुल सलीम एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, अख्तर माहीगीर, अज्जू खां, एमए राहुल, अनवार मदनी, इदरीश माहिगीर, रहमत अली खां, शाकिब खान, मोबीन खान, सलीम खान, हाजी अबरार, राशिद फारूकी, फरीद अंसारी, मो. अय्यूब, मुमताज मंसूरी, शाहिद माहीगीर आदि मौजूद रहे।
रेशम एक्सपो का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
रेशम एक्सपो का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून। केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिल्क मार्क एक्सपो का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ किकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।
राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में लगाए गए सिल्क मार्क एक्सपो में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक्सपो का शुभारंभ करते हुए कहा कि रेशम के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं । किसान व व्यापारी इससे अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश ही नही विदेशों में भी रेशम की बहुत मांग है रेशम की साड़ी व अन्य कपड़े निर्यात किये जाते हैं इससे सरकार को भी विदेशी मुद्रा मिलती है । कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ला ,पूर्व अध्यक्ष रेशम फेडरेशन अजीत चौधरी , निदेशक रेशम प्रदीप कुमार ,सहायक निदेशक रेशम विनोद तिवारी ,प्रबंधन रेशम फेडरेशन मातवर कंडारी ,प्रासंगिक अधिकारी विनोद कुमार , दून सिल्क ब्रांड प्रमोटर गीतांजलि नेगी, टेक्सटाइल इंजीनियर अंकित खाती उपस्थित थे।
काशीपुर में तोप से उड़ा दिया जिंदा आदमी!
काशीपुर में तोप से उड़ा दिया जिंदा आदमी
जादूगर जे कुमार के हैरत अंगेज कारनामों से अचंभित हुए दर्शक
काशीपुर। काशीपुर में एक जिंदा इंसान को तोप से उड़ा दिया गया और फिर रात में ही रामलीला के मंच पर हेलीकॉप्टर उतार दिया गया। इस हेलीकॉप्टर में सवार थे महान जादूगर जे कुमार।

काशीपुर के श्री राम लीला भवन में प्रख्यात जादूगर जे कुमार का शो शनिवार, 07 सितंबर से शुरू हुआ। जादूगर ने तमाम हैरत अंगेज कारमानो से लोगों को दातों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। जादूगर ने अपने कार्यक्रम से दर्शकों में जहां देशभक्ति की भावना का संचार किया वहीं कन्या भ्रूण हत्या को लेकर भी संदेश दिया।

राजकुमारी को हवा में उड़ाने, जिंदा कबूतर को गुलदस्ते में तब्दील करने, फूंक मारकर गुड़िया में जान फूंक कर हसीन युवती बनाने समेत तमाम अचंभित करने वाले कार्यक्रम दिखाए। जादू शो के प्रबंधक प्रेम धनराज ने बताया कि रोजाना शाम 4 बजे और शाम 7 बजे से दो शो होंगे। जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो दोपहर एक बजे, शाम 3 बजे और 7 बजे से होंगे।
देश में लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून: रास बिहारी एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंचे

नैनीताल। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे-आई यानी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि एनयूजे-आई देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है।

कहा कि जिस तरह अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पेशों के लिये पंजीकरण की देश में व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था पत्रकारों के लिये भी होनी आवश्यक है।

श्री रास बिहारी गुरुवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में नगर के पत्रकार डॉ. नवीन जोशी का संगठन का प्रदेश महासचिव बनने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे, और अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारों के लिये कोई भी विशिष्ट कानून न होने के कारण पत्रकारिता का स्तर भी गिर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने बैठक में पहुंचने के लिये श्री बिहारी का आभार जताया। वहीं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी ने नैनीताल के पत्रकारों के एकजुट रहने के कारण मिली शक्ति को उन्हें पद मिलने का श्रेय देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ सहित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, भूपेंद्र मोहन रौतेला, राजू पांडे, तेज सिंह नेगी, डॉ. सुनील भारती, संतोष बोरा, शीतल तिवारी, गणेश कांडपाल, शैलजा सक्सेना, अजमल हुसैन, संतोष बोरा व गुड्डू ठठोला सहित कई अन्य पत्रकारों ने विचार रखे और डॉ. जोशी को बधाई के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का नैनीताल के साथी को प्रदेश में दायित्व देने एवं बैठक में उपस्थित होकर गौरव बढ़ाने के लिये धन्यवाद दिया। बैठक में गौरव जोशी, एसएम ईमाम, दामोदर लोहनी, नीतू आर्या, योगिता तिवारी, सुरेश कांडपाल व आकांक्षी माड़मी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी के हाथों संगठन के प्रेस कार्ड भी वितरित किए गए।
एनयूजे (आई) हरिद्वार की बैठक में हुई पत्रकार हितों पर चर्चा प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारियों को दी बधाई

हरिद्वार। देश की सबसे बड़ी पत्रकारों की संस्था एनयूजे (आई) की जिला हरिद्वार इकाई की एक आमसभा हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। जिसमें एनयूजे (आई) के सौ से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया। महासभा में एनयूजे (आई) की जिला इकाई की कार्यकारणी का विस्तार किया गया।
महासभा में एनयूजे (आई) के प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय, महामंत्री नवीन जोशीको मनोनीत किये जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रामचन्द्र कन्नौजिया आदि उपस्थित पत्रकारों ने बधाई दी।
- सभी ने जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, महामंत्री डॉ. शिवा अग्रवाल की नई कार्यकारणी टीम को बधाई दी है। महासभा में वर्तमान परिस्थितयों में पत्रकारों के सामने पैदा हो रही
चुनौतियों के सम्बंध में गहन चर्चा की गयी। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून पर भी जोर दिया गया।
एनयूजे (आई) जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने कहा कि जब पत्रकार किसी घटना की कवरेज के लिए पहुंचता हैं तो उसको किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसपर प्रकाश डाला। पत्रकारों के लिए आज के दौर में पत्रकारिता करना इतना आसान नहीं जितना समझा जाता है। पत्रकारों को किस तरह अपनी कवरेज के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व राजनैतिक लोगों के कोप का भाजन बनना पड़ता है। जब पत्रकार की रिपोर्ट समाचार पत्र में प्रकाशित होती हैं, रिपोर्ट में भ्रष्टाचार व अनिमितताओं का खुलासा होता हैं तो सम्बंधित अधिकारियों व नेताओं की धमकियों को भी फेस करना पड़ता है। पत्रकारिता का क्षेत्र दूर से भले ही आम लोगों के लिए एक सुनहरा और अकार्षण वाला क्षेत्र नजर आता हो, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। पत्रकारिता का क्षेत्र आज के दौर में बहुत जोखिम भरा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र समाज व देश के प्रति जिम्मदार वाला पेशा है। पत्रकार की सकरात्मक सोच समाज को एक नई दिशा दे सकता है। पत्रकारों को हमेशा अपनी कलम का इस्तेमाल समाज हित, शोषित, पीडित को न्याय दिलाने के लिए करना चाहिए। पत्रकारों को निष्पक्षता के साथ बिना किसी के दबाब व लालच में आये समाज हित में अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। समाज में उन्हीं पत्रकारों को ही सम्मान मिलता हैं जो निष्पक्षता के साथ बिना किसी दबाब व लालच के अपने पत्रकार पेश के साथ इंसाफ करते हुए ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते है।
महासभा में प्रदेशाध्यक्ष सुनील पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी का आभार जताया।राष्ट्रीय कार्यकारणी विशेष आमंत्रित सदस्य रामचन्द्र कन्नौजिया ने भी अपने अनुभव सांझा करते हुए पत्रकारों को पत्रकारिता का पाठ पढाया।
एनयूजे (आई) जिला हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, महामंत्री डॉ. शिवा अग्रवाल की नई कार्यकारिणी की टीम में कोषाध्यक्ष पुलकित शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, उपाध्यक्ष संदीप रावत, वरिष्ठ सचिव मुकेश वर्मा, सचिव अनूप सिंह, सचिव रविन्दर पाल, संगठन सचिव एमएस नवाज, प्रचार सचिव सतीश गुजराल, समारोह सचिव शमशेर बहादुर बम, विधि सलाहकार सुरेन्द्र कुमार समेत 11 सदस्यों की कार्यकारिणी को महासभा में मौजूद पत्रकारों ने बधाई दी है।
बसपा नेता से पिता पुत्र ने की मारपीट, केस दर्ज
बसपा नेता से पिता पुत्र ने की मारपीट, केस दर्
काशीपुर। बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे अख्तर अली माहिगीर ने पिता पुत्र पर मारपीट, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला बांसफोडान निवासी अख्तर अली माहीगीर ने कहा है कि बुधवार को वह अपने कूलर के कारखाने पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मौहल्ले के ही विनय चौधरी और उसका पुत्र सौरभ वहां एक ई रिक्शा चालक के साथ विवाद करने लगे। उन्होंने विवाद को निपटाने की कोशिश की तो दोनों पिता पुत्र रिक्शावाले को छोडकर उसके साथ गाली गलोच करने लगे। पिता पुत्र ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल उन्होंने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। जाते जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गये। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अपनी ही बहन के खून से रंगे थे हाथ, धरा गया

अपनी ही बहन के खून से रंगे थे हाथ, धरा गया
प्रेम विवाह से नाराज राजीव ने किया था सोनम का कत्ल
बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दूरस्थ गांव महुआडाली में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज युवक ने 7 माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजीव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी है कि गांव जगतपुरा की राज कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सोनम ने करीब 1 वर्ष पूर्व गांव महुआडाली निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से सोनम का इकलौता भाई राजीव बेहद नाराज था। विवाह के बाद सोनम अपनी ससुराल महुवाडाली में रह रही थी। वह 7 माह की गर्भवती थी। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे सोनम अपने साथ पति की भांजी 8 वर्षीय बच्ची निशा को लेकर एक नाले के पास शौच को गई थी। इसी दौरान वहां पर सोनम का भाई राजीव हाथ में तमंचा लेकर पहुंच गया। उसने सोनम के सीने पर गोली मार दी जिससे सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निशा डरकर घर की ओर भागी। सूचना पर एएसपी काशीपुर अभय सिंह, कोतवाली नरेश चौहान मौके पर पहुंचे। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मृतका के आरोपी भाई राजीव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया।
चेक बाउंस के केस में आरोपी को किया दोषमुक्त
चेक बाउंस के केस में आरोपी को किया दोषमुक्त
- अधिवक्ता मेहराज खान की दलीलों से छूटा केस
काशीपुर, संवाददाता। चेक बाउंस के एक केस में अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
नईबस्ती जसपुर निवासी मोहम्मद उमर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था कि बरखेड़ा पांडे निवासी नामे अली पुत्र शाहिद हुसैन की कुंडेश्वरी ने कारपेंटर की दुकान है। शाहिद उसकी फर्म से लकड़ी, चौखट आदि उधार लेता था। 24 जुलाई, 2018 को उसने उसकी फर्म से करीब 40 हजार रुपए का माल लिया। रकम मांगने पर उसने दो सप्ताह का समय मांगा। तकादा करने पर उसने 40 हजार रुपए की राशि का चेक दिया, जो एक सितंबर, 2018 को खाते में लगाने पर बाउंस हो गया। परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को तलब किया। आरोपी की ओर से अधिवक्ता मेहराज खान ने पैरवी की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने नामे अली को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।






