काशीपुर मीडिया सेंटर का पुर्नगठन, दिलप्रीत अध्यक्ष व विपिन महामंत्री चुने गए…… मुख्य चुनाव अधिकारी आरडी खान ने घोषित की कार्यकारिणी


काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेंटर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिलप्रीत सेठी को अध्यक्ष तथा विपिन चौहान को वरिष्ठ महामंत्री चुना गया।
काशीपुर मीडिया सेंटर के मुख्य चुनाव अधिकारी एवं संरक्षक पत्रकार आरडी खान ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

सोनू जैन को कार्यकारी अध्यक्ष, मौ. रफी खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा, एफयू खान को उपाध्यक्ष, गजेन्द्र यादव को महामंत्री, नीरज गुप्ता एड. को कोषाध्यक्ष, करन सिंह को सचिव, हरवंश बिष्ट को उप सचिव चुना गया। समीर खान को आय व्यय निरीक्षक, अजीम खान व डॉ. एमए राहुल को प्रचार मंत्री, नाजिम मंसूरी को मीडिया प्रभारी, नवल किशोर व फरीद सिद्दीकी को पीआरओ, विकास अग्रवाल को संगठन मंत्री चुना गया है। जबकि अमरीश अग्रवाल एड. व नदीम उद्दीन एड. को कानूनी सलाहकार चुना गया है। संरक्षक मंडल में जसपाल सिंह चड्डा, अनिरुद्ध निझावन, आरडी खान, गुरविंदर सिंह चंडोक, अनुराग गंगोला, आदर्श सिंह तथा अभय पांडे शामिल किया गया है। सुझाव एवं सलाहकार समिति में विनोद भगत, दीप पाठक व कुंदन बिष्ट को रखा गया है। वहीं मुकुल मानव, जुगनू खान, मुकीम अंसारी, अतुल तिवारी, शम्मी, स्वतंत्र नवीन, कैलाश चौधरी, अली अकबर, जितेन्द्र सरस्वती, हिमांशु ठाकुर, उदय कुमार तथा अनिल सिंधवानी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जबकि मीडिया सेंटर के सदस्यों में आकाश गुप्ता, ललिता कौर, सुनील कोठारी, मनोज श्रीवास्तव, महबूब अली, नफीस सिद्दीकी, अर्शी चौधरी, उंजिला फातिमा, माणिक गुप्ता, राजू सिंह, अरुण कुमार, अजीम खान, अजीत गोस्वामी, अभिषेक रावत, जुगल किशोर, पैट्रिक बाबा, परवेज आसिम, पुनीत शर्मा तथा मुस्तकीम सलमानी शामिल हैं।

पहले दिन ही हो गया रावण के घमंड का मर्दन


काशीपुर । पर्वतीय शैली की रामलीला मंचन का शुभारंभ बीती रात भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने यहाँ सैनिक कालोनी में विधिवत पूजा अर्चना और फीता काटकर किया।
श्री गणेश वन्दना के साथ श्री राम लीला मंचन का विधिवत शुभारम्भ हुआ। पहले दिन नटी-सूत्रधार संवाद, नारद मोह, रावण- कुम्भकर्ण एवं विभीषण द्वारा तप व ब्रह्मा जी द्वारा वरदान देना, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने की चेष्टा, रावण का घमण्ड मर्दन, देवगणों द्वारा स्तुति आकाशवाणी, ऋषियों के रक्त से भरा घड़ा जनकपुरी में गाड़ना आदि लीलाओं का मंचन किया गया।
वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम के जीवन की सभी घटनायें और उनका व्यक्तित्व हमारे लिए नैतिकता का सबसे अच्छा उदाहरण है। पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा पिता पुत्र,भाई और पति-पत्नी के बीच आदर्श संबंधों की सीख हमें रामलीला मंचन से प्राप्त होती है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीडी कंडवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से भगवान श्रीराम की लीला का मंचन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। वहां सुरेंद्र सिंह जीना, इंदुमान, डॉक्टर गिरीश तिवारी, पुष्कर बिष्ट आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

वरदान साबित होगा आरोग्य धाम में 11 अक्तूबर से लगने वाला क्रैश कोर्स


काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु एवं देवाम्बर आरोग्य धाम काशीपुर के संस्थापक चंद्र मोहन भंडारी द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान लोगों को संपूर्ण लाभ देने के लिए देवाम्बर आरोग्य धाम में आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक (तीन दिवसीय) क्रैश कोर्स कराया जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी 9811687689 पर वट्स्ऐप मैसेज व cmbhandari@gmail.com पर मेल कर प्राप्त की जा सकती है।

क्रैश कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि आजकल लोगों में तेजी से बढ़ रही मधुमेह, हार्ट व किडनी फेलियर आदि बीमारियों के कारण व उपचार के बारे में बात कि तो उन्होंने बताया कि आजकल हम इस शरीर को सबकुछ मान बैठे हैं जबकि शरीर एक मशीन है जो हमारे लिए काम करती है। सबसे पहले हमें इस शरीर के बारे में जानना होगा। उन्होंने बताया कि तो मधुमेह, हार्ट व किडनी फेलियर आदि बीमारियों का होना हमें इस शरीर की रचना का ज्ञान न होना है।
एल

हमें यह पता नहीं हम सांस क्यों ले रहे हैं इसमें करेंट कहां आ रहा है प्राण नाम की चीज क्या है। क्या प्राण शरीर में हर समय है या हर सांस में प्राण आता है। उन्होंने बताया कि सांस के माध्यम से शरीर में अग्नि जलती है, ज़ब आप सांस नहीं लेंगे तो शरीर में अग्नि पैदा नहीं होगी तो आपका पुरा मेटबोलीस्म जो भोजन हम करते हैं प्रोसेस नहीं हो पाएगा, जो सात धातुये जो हमारा शरीर निर्माण करता है वो निर्माण बाधित हो जाएगा। हमें इन मूल चीजों की पकड़ना होगा जो देवाम्बर धाम में एक दिन में मिल जाती है और दूसरे व तीसरे दिन आपको इसके परिणाम आने लगते हैं यहां लगने वाले तीन दिवसीय क्रैश शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि लोग जाने कि अपने शरीर की हेल्थ और इस शरीर के अंदर बैठे व्यक्ति की हेल्थ दोनों अलग चीज है। शरीर के अंदर बैठे व्यक्ति की हेल्थ अध्यात्म के द्वारा ही गाइडेड है, इसलिए आज विश्व में जो योग के प्रति जो रूचि है वो वास्तव में इस अध्यात्म को जानने की है इसलिए अच्छे साधक देवाम्बर धाम में आते हैं।

पोषण माह कार्यक्रम में हुई नौ महिलाओं की गोद भराई


पोषण माह कार्यक्रम में हुई नौ महिलाओं की गोद भराई

काशीपुर। कचनाल गुसाई में पोषण माह समापन समारोह मनाया गया। जिसमें मोटे अनाजों से बने व्यंजन, फल, सब्जियां और विटामिन प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट बसा मिनिरल्स आदि से सुसज्जित स्टोल लगाकर लोगों को पोषण सम्बंधी जानकारी दी गई।

पोषण माह के तहत विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु अपील भी की गयी। कार्यक्रम में 9 महिलाओं की गोद भराई और 3 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। जबकि 5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गयी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरमन सिंह,बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला बाराकोटी, सुपरवाइजर उर्मिला, सुपरवाइजर सुनीता जोशी और कचनाल गुसाई की सभी कार्यकर्ती और सहायिका उपस्थित रहीं।

नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामला

  • नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे
    रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामल

रुद्रपुर, संवाददाता। सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए दरोगा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नही होने पर दरोगा ने कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान एक सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसआई संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दरोगा के निलंबन की बात कही जा रही है। इस मामले में दरोगा पिलखवाल का कहना है कि घटना का अपूर्ण वीडियो वायरल लिया गया है और मामले को तोड़ मरोड़ का पेश किया गया है। अब कुछ लोगों के द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस।मामले में दरोगा की तहरीर पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। दरोगा संदीप का कहना है कि उसका मनोबल टूट रहा है, पुलिस के अधिकारी भी उसका साथ नही दे रहे है। मेरा मुकदमा नही लिख रहे है। दरोगा का कहना है कि यदि उसका केस दर्ज नही हुआ तो वह कोर्ट की शरण लेने को बाध्य होंगे।

रेशम एक्सपो का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

रेशम एक्सपो का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून। केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिल्क मार्क एक्सपो का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ किकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।

राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में लगाए गए सिल्क मार्क एक्सपो में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक्सपो का शुभारंभ करते हुए कहा कि रेशम के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं । किसान व व्यापारी इससे अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश ही नही विदेशों में भी रेशम की बहुत मांग है रेशम की साड़ी व अन्य कपड़े निर्यात किये जाते हैं इससे सरकार को भी विदेशी मुद्रा मिलती है । कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ला ,पूर्व अध्यक्ष रेशम फेडरेशन अजीत चौधरी , निदेशक रेशम प्रदीप कुमार ,सहायक निदेशक रेशम विनोद तिवारी ,प्रबंधन रेशम फेडरेशन मातवर कंडारी ,प्रासंगिक अधिकारी विनोद कुमार , दून सिल्क ब्रांड प्रमोटर गीतांजलि नेगी, टेक्सटाइल इंजीनियर अंकित खाती उपस्थित थे।

काशीपुर में तोप से उड़ा दिया जिंदा आदमी!

काशीपुर में तोप से उड़ा दिया जिंदा आदमी

जादूगर जे कुमार के हैरत अंगेज कारनामों से अचंभित हुए दर्शक

 

काशीपुर। काशीपुर में एक जिंदा इंसान को तोप से उड़ा दिया गया और फिर रात में ही रामलीला के मंच पर हेलीकॉप्टर उतार दिया गया। इस हेलीकॉप्टर में सवार थे महान जादूगर जे कुमार।

काशीपुर के श्री राम लीला भवन में प्रख्यात जादूगर जे कुमार का शो शनिवार, 07 सितंबर से शुरू हुआ। जादूगर ने तमाम हैरत अंगेज कारमानो से लोगों को दातों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। जादूगर ने अपने कार्यक्रम से दर्शकों में जहां देशभक्ति की भावना का संचार किया वहीं कन्या भ्रूण हत्या को लेकर भी संदेश दिया।

राजकुमारी को हवा में उड़ाने, जिंदा कबूतर को गुलदस्ते में तब्दील करने, फूंक मारकर गुड़िया में जान फूंक कर हसीन युवती बनाने समेत तमाम अचंभित करने वाले कार्यक्रम दिखाए। जादू शो के प्रबंधक प्रेम धनराज ने बताया कि रोजाना शाम 4 बजे और शाम 7 बजे से दो शो होंगे। जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो दोपहर एक बजे, शाम 3 बजे और 7 बजे से होंगे।

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को तीन माह की सजा

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को तीन माह की सज

 

काशीपुर,संवाददाता। चेक बाउंस के एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट/ द्वितीय एसीजे की अदालत ने आरोपी को तीन माह के कारावास और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

महुआखेड़ागंज स्थित एनएक्ससी कंपनी कीटनाशक दवा का कारोबार करती है। वर्ष 2022 में ग्राम गंगेरू जिला शामली निवासी गोविंदा ने उसकी कंपनी से 1.68 लाख रुपये की दवाईयां खरीदी थीं। रकम के भुगतान की एवज में उसने कंपनी को इसी राशि का चेक दिया था। कंपनी के डायरेक्टन बैनेट मैसी ने यह चेक अपने खाते में लगाया तो चेक बांउस हो गया। जिस पर मैसी ने अपने अधिवक्ता रहमत अली खां के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट/ द्वितीय एसीजे की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। परिवाद पर सुनवाई कर अदालत ने आरोपी गोविंदा को 138 एनआई एक्ट के तहत दोषी पाया। द्वितीय एसीजे चेतन सिंह गौतम की अदालत ने आरोपी गोविंदा को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी डाला है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को एक माह का कारावास और भोगना होगा।

जसपुर की जिया खान के 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया स्कूल

प्रशासनिक अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती है जिया

 

 

जसपुर। ब्राइट स्टार इंटर नेशनल एकेडमी की छात्रा जिया खान ने दसवीं की कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसने मैथ में 97, सोशल साइंस में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। जिया ने बताया कि निरंतर परिश्रम से निर्धारित लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। जिया का छोटा भाई जियान भी मेधावी छात्र है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के अलावा अपनी मां शबीना खान व अपने पिता परवेज इकबाल को दिया है।

नोयडा मे डॉ. जफर सैफी राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा रत्न पुरूस्कार से सम्मानित

 

रामनगर। नगर के सुप्रसिद्व चिकित्सक डॉ. जफर सैफी को राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा रत्न पुरूस्कार से विभूषित किये जाने पर शहर व सूबे का मान राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा है।

विगत दिवस ग्रेटर नोयडा स्थित बेक्सन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार मे अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन व सह आयोजक द पोजिटिव होम्योपैथी, जग्सन होम्योपैथी व क्लीनिक आर्ट के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे डॉ. जफर सैफी को उनके द्वारा कोरोनाकाल, चिकित्सा व मानवता के क्षेत्र मे किये जा रहे उत्कृष्ठ कार्यो के लिये बेक्सन होम्योपैथी के डायरेक्टर व डॉ.एसपीएस बख्शी के द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा जगत के तहत देश के सर्वश्रैष्ठ पुरूस्कारो मे शुमार किये जाने वाले राष्ट्रीय होम्योपैथी सेवा रत्न अवार्ड के तहत स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आवार्ड को पाकर श्री सैफी ने आयोजको व अपने माता-पिता, पत्नी-परिजनो, शुभचितंको-रोगियो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आयोजक अखिल भारतीय चिकित्सक

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीसी प्रजापति के संचालन मे समपन्न कार्यक्रम मे हिमस के फाउंडर एंव प्रसिद्व चिकित्सक डॉ. विश्वरूप चौधरी, सिन्हा, लखनऊ की वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रेनू महेन्द्रा, वर्ल्ड होम्योपैथिक फिजिशियन एसो. की भारत की केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गीता मोगिया, हैनीमेन की आवाज के सम्पादक डॉ. निर्मल तेजपाल सिंह सोढ़ी, बैक्सीन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सीपी शर्मा, राष्ट्रीय सेवा भारती के केन्द्रीय उपाध्यक्ष ऋषिपाल डडवाल, तिहाड़ जेल के जेलर आशीष भाटिया, सुर्प्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ डॉ. विशाल चौहान, द पोजिटिव होम्योपैथी के डॉ. प्रेम प्रकाश आर्या, डॉ. संगीता आर्या, क्लीनिक आर्ट के डॉ. गुरूदीप सिंह, डॉ. आकाश मारवाह, डॉ. सतेन्द्र कौर सहित होम्योपैथी चिकित्सा जगत की कई जानी मानी हस्तियॉ मौजूद रही। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ. बख्शी के द्वारा बताया गया कि उनकी कम्पनी डॉ. वैक्सन होम्योपैथी के द्वारा बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, अयोध्या मे तीर्थयात्रियो के लिये होम्योपैथी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराये जाने का करार किया गया है तथा उनके द्वारा 2026 तक हर घर मे होम्योपैथी पहॅुचाये जाने के मकसद से दवाओ की किट तैयार की जा रही है। कार्यक्रम मे दिल्ली, यूपी, उत्तराखण्ड, बंगाल, बिहार, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा प्रदेश से चुने गये चिकित्सको को उक्त आवार्ड से नवाजा गया जिसमे उत्तराखण्ड के रामनगर से डॉ. जफर सैफी, देहरादून से डॉ. गोविंद सिंह रावत, डॉ. सृष्टि पंवार, डॉ. दिव्यांशी लोहनी, सितारगंज से डॉ. अरूण कुमार आदि शामिल है। इधर डॉ. सैफी के उक्त अवार्ड से सम्मानित होने पर उन्हे होम्योपैथिक मेडिकल एसो. आफ उत्तराखण्ड सहित विभिन्न चिकित्सक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनो के द्वारा बधाईयॉ दी गयी है।

फोटो-डॉ. सैफी को सम्मानित करते हुये अतिथिगण।