सीडब्ल्यूसी हरनीत कौर ने दी बच्चों को पॉक्सों एक्ट की जानकारी

सीडब्ल्यूसी ने दी स्कूली बच्चों को पॉक्सों एक्ट की जानकारी


काशीपुर। जिला बाल कल्याण समिति तथा चाइल्ड हैल्प लाइन के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज प्रतापपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीडब्ल्यूसी की सदस्या हरनीत कौर ने स्कूली बच्चों को पॉक्सों एक्ट के बारे में जानकारी दी। बताया कि खतरा होने की स्थिति में किशोर व किशोरियां किस तरह से अपना बचाव कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई। चाइल्ड लाइन समन्वयक चांदनी रावत ने 1098 के बारे मे बालकों को जागरूक किया। काउंसलर सुनील कुमार ने बालकों की काउंसलिंग की। कार्यक्रम मे लगभग 280 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक समेत कई अध्यापक उपस्थित रहे।

कौमी एकजहदी के पैगाम के साथ दादा मियां का तीन रोजा उर्स संपन्न

काशीपुर। कानूनगोयान मे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल मानी जाने वाली सैयद पीर दादा मियॉ की मजार पर 23 सिंतम्बर से 25 सिंतम्बर तक चले 49 वी सलाना तीन दिवसीय उर्स का समापन कुल व रंग के बाद सम्पन्न हुआ। बुधवार को रंग व कुल के बाद दुआये खैर की गयी तथा मुल्क में अमन व चैन की दुआये मांगी गयी। इससे पहली रात को महफ़िले कब्बाली के प्रोग्राम में रामपुर से आये कब्बाल मंजूर हसन मोलाई, अमरोहा के कब्बाल ज़मीर चिश्ती ने दादा मियां, गरीब नवाज, साबिर पाक के ऊपर एक से बढ़कर एक कलाम पेश करके माहौल को रूहानी बना दिया। उर्स के समापन के मौके पर आयोजक आलम सैफ़ी, मोइन मियां, मुस्तकीम मोईन, इमाम आलमगीर, शाहिद मासूमी, सैय्यद उबेश राजा, फरमान बाबा, डॉ. एमए राहुल, तरबेज सिद्दीकी, साजिद खान बाबू, डॉ. जफर सैफी, बृजेश कादिर, मौ. इरफान, रफीक सैफ़ी, असलम सैफी, इरफान सैफ़ी, सन्नो सैफ़ी, शेर अली, वसीम सैफी, फईम सैफ़ी, अख्तर परवेज, सरताज सैफ़ी पप्पी, नूर मोहम्मद सैफ़ी, सिराज सैफ़ी, नावेद सैफ़ी, नीरज वर्मा, सलमान सैफ़ी, फैजी सैफ़ी, फरदीन सैफ़ी, डॉ. अतीक वारसी, डॉ. एमके रजा, बिटटू सैफ़ी, अफसर अली, शानू सैफ़ी, आज़म सैफ़ी, अली फरीदी, हमजा फरीदी, अरमान सैफ़ी, फ़ाइज़ सैफ़ी, अयान सैफ़ी, उजैर सैफ़ी सहित बड़ी संख्या में काशीपुर, मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, रामनगर के अकितमंद मौजूद रहे।

दादा मियां के आस्ताने पर हुआ ऐसा धमाल….


काशीपुर। कानूनगोयान मे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल मानी जाने वाली सैयद दादा मियॉ की मजार पर 49 वी सलाना चादरपोशी के मौके पर आसमान की तरफ उठे सेकड़ो हाथो ने मुल्क व कौम की तरक्की व शांति के लिये दुआ की गयी।
दादा मियॉ की मजार पर चादरपोशी के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एमए राहुल सहित सेकड़ो अकीदतमंदो ने कब्बालो के साथ चादरो को मुख्य मार्गो पर घुमाते हुये मजार पर जाकर चादपोशी की। इस बीच कब्बालो ने माहौल को सूफियाना कर दिया तथा सभी धर्मो व वर्गो के लोगो ने चादपोशी मे शिरकत करकें माहौल को गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना दिया। इस मौके पर इस मौके पर फुरकान उस्ताद की परम्परा को आगे बड़ाते हुये उनके बेटे आलम सैफी के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया जिसमे दूर-दराज से आये जायरीनो के साथ-2 बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगो ने भी शिरकत की। अमरोहा से आये कब्बाल ज़मीर चिश्ती ने समा रूहानी कर दिया। इस अवसर पर ने बताया कि इस ऐतिहासिक मजार पर जो भी अपनी फरियाद लेकर आता है दादा मियॉ उनकी परेशानियेा का निदान करते है।

इस मौके पर डॉ. एमए राहुल, मुस्तकीम सलमानी, तरबेजब सिद्दीकी, साजिद खान बाबू, शाहिद मासूमी, डॉ. जफर सैफी, आलम सैफ़ी, बृजेश कादिर, मौ. इरफान, मौ. रफीक, हाजी मौ. रफी, तस्लीम सैफी, असलम सैफी, मौ. शफी, वसीम सैफी, सन्नो, फईम, अख्तर परवेज, राजा, एफयू खान, नवेद सैफी, इस्लाम, इरफान, नीरज वर्मा, अरविंद गुप्ता, सुरेश राजपूत, बंटी अरोरा, विशाल अरोरा, नितिन कुमार, डॉ. अतीक वारसी, एमके रजा, सलमान सैफ़ी, फरदीन सैफ़ी, आज़म सैफ़ी, अरमान सैफ़ी, फ़ाईज सैफ़ी, सहित बड़ी संख्या मे अकीदमंद मौजूद थें।

शोकसभा कर दिवंगत पत्रकार अनुश्री को दी श्रृद्धांजलि

शोकसभा कर दिवंगत पत्रकार अनुश्री को दी श्रृद्धांजलि
काशीपुर। सड़क दुघर्टना में दिवंगत हुई पत्रकार अनुश्री भाारद्वाज को श्रृद्धांजलि देने के लिए माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा भवन में काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों ने स्व. अनु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि देने वालों में एएसपी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राहुल पैगिया, खिलेंद्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, गिरीश तिवारी, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रोय, इंदुमान, अलका पाल, संदीप सहगल, शशांक सिंह, राहुल रमनदीप, सचिन नाडिग, सीमा चैहान, गगन कंबोज, सर्वेश बाली, गुरबख्श सिंह बग्गा, सुधा शर्मा, मनीष चावला, चरण सिंह बिश्नोई, अमन बाली, जतिन नरूला, अमित शर्मा, संजय भाटिया, मनीष चावला, मनोज प्रजापति, अब्दुल कादिर, संजीव पाल,संजय अरोड़ा, पंकज टंडन, चक्रेश जैन,जितेंद्र सरस्वती, , शफीक अहमद अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, विजेंद्र चैध्री, अशरपफ एडवोकेट, डा. एमए राहुल, रवि पाल आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी और संचालन वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान ने किया।

नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामला

  • नही दर्ज हुई दरोगा की रिपोर्ट,अब कोर्ट की शरण लेंगे
    रुद्रपुर में सिख युवक से अभद्रता का मामल

रुद्रपुर, संवाददाता। सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए दरोगा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नही होने पर दरोगा ने कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान एक सिख युवक से अभद्रता करने के आरोप में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसआई संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दरोगा के निलंबन की बात कही जा रही है। इस मामले में दरोगा पिलखवाल का कहना है कि घटना का अपूर्ण वीडियो वायरल लिया गया है और मामले को तोड़ मरोड़ का पेश किया गया है। अब कुछ लोगों के द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस।मामले में दरोगा की तहरीर पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। दरोगा संदीप का कहना है कि उसका मनोबल टूट रहा है, पुलिस के अधिकारी भी उसका साथ नही दे रहे है। मेरा मुकदमा नही लिख रहे है। दरोगा का कहना है कि यदि उसका केस दर्ज नही हुआ तो वह कोर्ट की शरण लेने को बाध्य होंगे।

पोषण माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

पोषण माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

 

काशीपुर। टांडा उज्जैन आंगनबाड़ियों ने मिलकर पोषण माह के तहत संतुलित आहार गर्भवती धात्री महिलाओं के लिए टीकाकरण और मोटे अनाजों की जानकारी देते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। पोषण माह रैली का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए यह कार्यक्रम चलाना है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गणेश विसर्जन किया गया। वहां नीरू सिंह, बंदना अरोड़ा, बीना शर्मा, सीमा देवी, मीना चौहान, नीलू चौहान, नेहा वर्षा, हेमलता आदि थी।

पुरखुलुस माहौल में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

पुरखुलुस माहौल में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

काशीपुर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पुरखुलुस माहौल में शानो शौकत से निकाला गया। जुलूस में तमाम मजहबी झांकियां शामिल रही। जगह जगह सबील तकसीम कर जुलूस का स्वागत किया गया।

सोमवार को शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन की कयादत में सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला अल्ली खां से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। उधर, विजयनगर नईबस्ती से भी जुलूसे मोहम्मदी का आगाज किया गया। दोनों जुलूस एमपी चौक पर मिलकर मेन बाजार, किला होते हुए अल्ली खां स्थित कर्बला मैदान पहुंचे। जुलूस में दीनी झांकियां और तिरंगे झंडे लड़े वाहन शामिल रहे। एमपी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं संदीप सहगल, राजू छीना, सचिन नाडिग, जितेंद्र सरस्वती के अलावा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।

 

जुलूस में कमेटी के सदर राजा शब्बीर, ईदगाह के सदर हसीन खान,पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, कमेटी के महामंत्री माजिद अली, पत्रकार आरडी खान, डॉक्टर शकील अहमद, यूसुफ पेंटर, अब्दुल सलीम एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, अख्तर माहीगीर, अज्जू खां, एमए राहुल, अनवार मदनी, इदरीश माहिगीर, रहमत अली खां, शाकिब खान, मोबीन खान, सलीम खान, हाजी अबरार, राशिद फारूकी, फरीद अंसारी, मो. अय्यूब, मुमताज मंसूरी, शाहिद माहीगीर आदि मौजूद रहे।

रेशम एक्सपो का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

रेशम एक्सपो का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून। केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिल्क मार्क एक्सपो का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ किकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।

राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में लगाए गए सिल्क मार्क एक्सपो में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक्सपो का शुभारंभ करते हुए कहा कि रेशम के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं । किसान व व्यापारी इससे अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश ही नही विदेशों में भी रेशम की बहुत मांग है रेशम की साड़ी व अन्य कपड़े निर्यात किये जाते हैं इससे सरकार को भी विदेशी मुद्रा मिलती है । कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ला ,पूर्व अध्यक्ष रेशम फेडरेशन अजीत चौधरी , निदेशक रेशम प्रदीप कुमार ,सहायक निदेशक रेशम विनोद तिवारी ,प्रबंधन रेशम फेडरेशन मातवर कंडारी ,प्रासंगिक अधिकारी विनोद कुमार , दून सिल्क ब्रांड प्रमोटर गीतांजलि नेगी, टेक्सटाइल इंजीनियर अंकित खाती उपस्थित थे।

काशीपुर में तोप से उड़ा दिया जिंदा आदमी!

काशीपुर में तोप से उड़ा दिया जिंदा आदमी

जादूगर जे कुमार के हैरत अंगेज कारनामों से अचंभित हुए दर्शक

 

काशीपुर। काशीपुर में एक जिंदा इंसान को तोप से उड़ा दिया गया और फिर रात में ही रामलीला के मंच पर हेलीकॉप्टर उतार दिया गया। इस हेलीकॉप्टर में सवार थे महान जादूगर जे कुमार।

काशीपुर के श्री राम लीला भवन में प्रख्यात जादूगर जे कुमार का शो शनिवार, 07 सितंबर से शुरू हुआ। जादूगर ने तमाम हैरत अंगेज कारमानो से लोगों को दातों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। जादूगर ने अपने कार्यक्रम से दर्शकों में जहां देशभक्ति की भावना का संचार किया वहीं कन्या भ्रूण हत्या को लेकर भी संदेश दिया।

राजकुमारी को हवा में उड़ाने, जिंदा कबूतर को गुलदस्ते में तब्दील करने, फूंक मारकर गुड़िया में जान फूंक कर हसीन युवती बनाने समेत तमाम अचंभित करने वाले कार्यक्रम दिखाए। जादू शो के प्रबंधक प्रेम धनराज ने बताया कि रोजाना शाम 4 बजे और शाम 7 बजे से दो शो होंगे। जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो दोपहर एक बजे, शाम 3 बजे और 7 बजे से होंगे।

देश में लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून: रास बिहारी एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंचे

 

नैनीताल। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे-आई यानी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि एनयूजे-आई देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है।

कहा कि जिस तरह अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पेशों के लिये पंजीकरण की देश में व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था पत्रकारों के लिये भी होनी आवश्यक है।

 

श्री रास बिहारी गुरुवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में नगर के पत्रकार डॉ. नवीन जोशी का संगठन का प्रदेश महासचिव बनने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे, और अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारों के लिये कोई भी विशिष्ट कानून न होने के कारण पत्रकारिता का स्तर भी गिर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने बैठक में पहुंचने के लिये श्री बिहारी का आभार जताया। वहीं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी ने नैनीताल के पत्रकारों के एकजुट रहने के कारण मिली शक्ति को उन्हें पद मिलने का श्रेय देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ सहित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, भूपेंद्र मोहन रौतेला, राजू पांडे, तेज सिंह नेगी, डॉ. सुनील भारती, संतोष बोरा, शीतल तिवारी, गणेश कांडपाल, शैलजा सक्सेना, अजमल हुसैन, संतोष बोरा व गुड्डू ठठोला सहित कई अन्य पत्रकारों ने विचार रखे और डॉ. जोशी को बधाई के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का नैनीताल के साथी को प्रदेश में दायित्व देने एवं बैठक में उपस्थित होकर गौरव बढ़ाने के लिये धन्यवाद दिया। बैठक में गौरव जोशी, एसएम ईमाम, दामोदर लोहनी, नीतू आर्या, योगिता तिवारी, सुरेश कांडपाल व आकांक्षी माड़मी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी के हाथों संगठन के प्रेस कार्ड भी वितरित किए गए।