बसपा का समर्थन बढ़ने से कांग्रेस-भाजपा में बैचेनी … बहन मायावती का जन्मदिन मनाकर किया चुनाव प्रचार


काशीपुर। बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान के धुंआधार चुनाव प्रचार से भाजपा और कांग्रेस में बैचेनी होने लगी है। निगम चुनाव में बसपा को मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर है।

बुधवार को कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमों बहिन कुमारी मायावती का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। बसपा प्रत्याशी हसीन खान ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चल कर बहिन जी ने दलितों, शोषितों और वंचितों में उम्मीद की लहर जगाई है।


कमजोर वर्ग में संघर्ष का माद्दा बढ़ा है। जन्मदिन कार्यक्रम के बाद बसपा प्रत्याशी खान ने मोहल्ला किला, गंगे बाबा रोड, पक्काकोट, कानूनगोयान क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क साधा। बसपा ने चुनाव जीतने पर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर कम करने, जलभराव की समस्या के निदान के लिए ड्रेनेज की समस्या का स्थाई समाधान करने का भरोसा दिलाया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मुद्दों पर बात करने की बजाय सांप्रदायिक मुद्दों के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
कहा कि चुनाव के दौरान शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी हसीन खान अच्छे अंतर से जीतेंगे। इस मौके पर बसपा नेता अशरफ सिद्दीकी, बसपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर एमए राहुल, विनोद कुमार, जावेद खान, असलम सैफी, एजाज अंसारी, सरताज आलम, मोबीन खान, असलम खान, तसलीम, करण भारती, सुरेश, रामचंद्र, राम सिंह आदि थे।

काशीपुर के युवा ही मेरे स्टार प्रचारक: संदीप ….टैक्स निर्धारण में प्राईवेट कंपनियों का दखल खत्म होगा

काशीपुर
। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा है कि काशीपुर नगरनिगम में हाउस टैक्स निर्धारण के लिए प्राईवेट कंपनी का दखल समाप्त किया जाएगा। कहा कि चुनाव में उनके स्टार प्रचारक काशीपुर के युवा ही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सहगल शनिवार को पशुपति बिहार, गढ़वाल सभा, रॉयल इंकलेब,कलश मंडप में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड नंबर 14 व वार्ड नंबर 35 की पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालयों का भी उद्घाटन किया। दोपहर एक बजे कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संदीप ने कहा कि भाजपा बाहर से स्टार प्रचारक बुला रही है। जबकि उनके स्टार प्रचारक काशीपुर के युवा हैं।

सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप ने कहा कि कर निर्धारण के लिए विशेषज्ञों के साथ निगम अधिकारियों की समिति का गठन किया जाएगा। निगम क्षेत्र में हाउस टैक्स में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार पनपने नहीं दिया जाएगा। युवा सम्मेलन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरदेव सिंह हैरी के नेतृत्व में छात्र नेताओं व दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी का समर्थन किया। वहां कांग्रेस विधायक आदेश चौहान, मुक्ता सिंह, अलका पाल, इंदू मान, विमल गुड़िया, शिवम् शर्मा, रवि ढींगरा, उपकार योगी, राजू छीना, जितेंद्र सरस्वती, अब्दुल सलीम एड, मुशर्रफ हुसैन आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंसेट

भाजपा प्रत्याशी को नहीं है मेयर के दायित्वों की जानकारी
काशीपुर। जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी को मेयर के कर्तव्यों और दायित्वों की तनिक भी जानकारी नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि मेयर का काम गुंडागर्दी रोकना नहीं है, इसके लिए पुलिस प्रशासन है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी विकास के मुद्दे को छोड़कर माहौल बिगाड़ने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी का यह कहना कि गुंडागर्दी और लव जिहाद नहीं होने दूंगा जैसे बयानों का नगरनिगम के चुनाव से कोई संबंध नहीं हैं। इसका मतलब साफ है कि भाजपा प्रत्याशी को मेयर के दायित्वों को लेकर जानकारी नहीं है। गुंडागर्दी और लव जिहाद पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। चौहान ने कहा कि विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी की कर्मभूमि पर विकास पूरी तरह से थम गया है। भाजपा मेयर प्रत्याशी को अपने इस बयान के लिए पुलिस प्रशासन एवं आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।
—–
प्रतिबंधित मांस मिलने पर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता
काशीपुर। नूरपूर स्थित एक खेत के किनारे प्रतिबंधित मांस के अवशेष मिलने की घटना पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर कुछ अराजक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। कहा कि गौवंश पूजनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस मामले की गहनता से जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि किसी भी दशा में क्षेत्र का माहौल खराब न हो।

वार्ड 33 पटेलनगर में निर्दलीय प्रत्याशी दीपा पाठक एकतरफा जीत की ओर


काशीपुर। नगर निगम के वार्ड-33 पटेल नगर, जसपुर खुर्द से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं दीपा पाठक ने कहा कि यदि वार्ड की सम्मानित जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो वह वार्ड को विशिष्ट पहचान दिलाने में कतई पीछे नहीं रहेंगी।

हालांकि, उन्हें चौतरफा समर्थन मिलता बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कोई नेता नहीं हैं। राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं था लेकिन वार्ड वासियों की समस्याओं और चुनाव जीतने के बाद महिला पार्षद को दर किनार कर प्रतिनिधियों के भरोसे चलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

जसपुर खुर्द में “बस” के निशान के साथ चुनाव प्रचार के दौरान दीपा पाठक ने कहा कि यदि वार्ड की जनता के आशीर्वाद से वह विजय प्राप्त करती हैं

तो वह स्वयं पार्षद पद का प्रतिनिधित्व करेंगी और स्वयं ही जनता की समस्याओं का निस्तारण करायेंगी। वार्ड की जनता की समस्या के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

वार्ड की सम्मानित जनता से अनुरोध करते हुए दीपा पाठक ने स्पष्ट कहा कि वह ऐसा जनप्रतिनिधि चुने जो जनता के बीच खुद आए। जीतने के बाद कठपुतली बनकर न रहे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है।

नगरनिगम के हाउस टैक्स का होगा सरलीकरण: हसीन खान …बसपा प्रत्याशी ने फासियापुरा, ढकिया गुलाबों में किया प्रचार

काशीपुर। बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान ने कहा है कि निगम क्षेत्र में संपत्ति कर का सरलीकरण करने के साथ ही ड्रेनेज की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। खासकर मलिन बस्तियों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी।

बसपा प्रत्याशी हसीन खान टांडा उज्जैन, जाटव बस्ती, ढकिया गुलाबों और फंसियापुर में धुंआधार प्रचार करने के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मुद्दों पर बात करने की बजाय वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है। गरीब के रोजगार और उसकी समस्याओं को अनदेखी की जा रही है। सांप्रदायिक ताकतों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी हसीन खान अच्छे अंतर से जीतेंगे।

बसपा नेता अशरफ सिद्दीकी ने जिओ टैंगिक कर गरीबों पर कई गुना टैक्स लागू करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बसपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर एमए राहुल ने कहा कि दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों की बस्तियों में बसपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

बसपा नेता अख्तर अली माहिगीर ने बसपा प्रत्याशी हसीन की जीत का दावा किया। वहां बसपा प्रदेश सचिव विनोद गौतम, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, राम सिंह, एजाज अंसारी, जावेद खान, मेहराज खान, मुख्तार खान, बसी खान, असलम सैफी, कृष्ण कुमार, करन भारती आदि थे।

उत्तराखंड में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को बनी कमेटी में डॉ. यशपाल रावत शामिल क्षेत्र के लिवर-किडनी प्रत्यारोपण वाले मरीजों को राहत


काशीपुर। उत्तराखंड में अंग तस्करी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। राज्य में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का गठन किया है। गठित कमेटी में दो निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी नामित किया गया है। विशेषज्ञ कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी। अब अंग प्रत्यारोपण को कई महीनों से मरीजों के तीमारदार दून अस्पताल एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय के चक्कर काट रहे पीड़ितों को राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड में लिवर-किडनी समेत अन्य अंग प्रत्यारोपण को बनी कमेटी में निजी डॉक्टरों में रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल के प्रबन्धक एवं वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. यशपाल सिंह रावत एवं डॉ. ज्योति शर्मा एश्लेहॉल देहरादून को कमेटी में शामिल किया है। जुलाई में यह कमेटी भंग हो गई थी। जिस पर डीजी हेल्थ ने शासन से राय मांगी थी। दून अस्पताल के एमएस एवं कमेटी सदस्य डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि कमेटी गठित होने से अब अनुमति दी जा सकेगी। इस अवसर पर डॉ. यशपाल रावत ने कहा कि कमेटी गठित होने के बाद अस्पतालों को ब्रेन डेड मरीज के अंगों का प्रत्यारोपण करने से पहले अनुमति लेनी होगी। समिति की राय पर ही अस्पताल अंगों का प्रत्यारोपण कर सकेंगे। कई लोग जीवित रहते ही देह और अंगदान का शपथपत्र भरते हैं। ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की सहमति पर अंग प्रत्यारोपण किया जाता है। अस्पतालों में ब्रेन डेड मरीज के अंग प्रत्यारोपण का कोई मामला सामने आता है तो पहले एक्सपर्ट कमेटी के सामने इसे पेश किया जाएगा। परिजनों की स्वेच्छा जताने पर कमेटी राय देगी। इसके बाद अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।

एसआई संदीप पिलख्वाल से अभद्रता करने के आरोपी के खिलाफ केस कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

काशीपुर। एसआई संदीप पिलख्वाल ने एक युवक के खिलाफ ड्यूटी के दौरान हाथापाई करने और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।
18 सितंबर 2024 को चेकिंग के दौरान एसआई संदीप पिलख्वाल और सिक्ख युवक के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर एसएसपी ने एसआई को निलंबित कर दिया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दरोगा की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस पर एसआई हरिपुर नायक, हल्द्वानी निवासी एसआई संदीप ने ग्राम सीरसखेड़ा, थाना बिलासपुर जनपद रामपुर निवासी यशदीप पुत्र हरविन्दर सिंह के खिलाफ धारा-175 (3) बीएनएसएस के तहत कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि 18 सितंबर 2024 गाबा चौराहे पर चैकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रोका गया। बाइक पर बैठा तीसरा सवार यशदीप पुलिस को देखकर भाग गया। उन्होंने दौड़कर उसे पकड़ा। आरोप है कि यशदीप ने उनके सरकारी पिस्टल को निकालने का प्रयास किया और अभद्रता कर सरकारी कामकाज में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसआई संदीप ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसएसपी ने घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसआई संदीप पिलख्वाल को निलंबित कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी यशदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सनातन में नफरत की कोई जगह नहीं: माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, उत्तराखंड के लिए योगी का कोई योगदान नहीं


काशीपुर, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा है कि सनातन में द्वेष, ईष्या और नफरत की कोई जगह नहीं हैं। सनातन में समूचे विश्व के प्राणियों के कल्याण की भावना निहित है। उन्होंने निगम चुनाव को सांप्रदायिक एजेंडे पर लड़ने के लिए भाजपा की भर्त्सना की।

माहरा गुरुवार की रात कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान नफरती स्लोगन से बैनर लगाए जा रहे हैं। इस चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। लेकिन उत्तराखंड के लिए योगी का कोई योगदान नहीं हैं। योगी पहाड़ के बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मुद्दे पर चुप रहे। लंबे समय तक यूपी के सीएम रहने के बावजूद उत्तराखंड राज्य को उसके अधिकार नहीं दिए। अपने घोटाले और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भाजपा नफरत फैला रही है। इन्हीं मुद्दों पर भाजपा बद्रीनाथ और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों पर हारी है। कहा कि उत्तराखंड के लोग शिक्षित है, वो नफरती एजेंडे में नहीं फंसेगे। कांग्रेस विकास के विजन और जनसमस्याओं के निवारण को लेकर मैदान में हैं। भाजपा को हार का डर सता रहा है। इस कारण अधिकांश चेहरे बदल दिए हैं। बताया कि कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों जारी की है। वहां विधायक आदेश चौहान, मेयर प्रत्याशी संदीप सगहल, प्रकाश जोशी, अनुपम शर्मा आदि थे।
फोटो 11 केएसपी 01 पी- काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।

दो दशक की नाकामी से घबराई है भाजपा: संदीप जीतने पर इंदौर की तर्ज पर खूबसूरत बनाएंगे काशीपुर शहर


काशीपुर,संवाददाता। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा है कि भाजपा के मेयर ने अगर शहर की भलाई के लिए कुछ किया होता तो भाजपा में हार का इस कदर डर नहीं होता और न ही भाजपा को बाहर से नेताओं की फौज इकठ्ठा करने की जरुरत होती। जनता पिछले दो दशकों का हिसाब चुकता करने को तैयार बैठी हैं।

बुधवार की रात्रि 8 बजे वार्ड नंबर 12, लक्ष्मीपुरपट्टी में पार्षद अब्दुल कादिर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित मीटिंग में संदीप ने कहा कि यह चुनाव शहर के विकास और समस्याओं के निराकरण को लेकर है। लेकिन विरोधी दलों के प्रत्याशी इसे गैरजरूरी मुद्दों पर भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के नेता वो मुद्दे उठा रहे हैं, जिनका सरोकार कानून व्यवस्था से हैं। निगम का काम शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों, नाले नालियों के सुधार व जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वह काशीपुर को इंदौर नगरनिगम की तरह खूबसूरत बनाना चाहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सुभाषनगर में सेवानिवृत्त कानूनगो गिरधर सिंह के निवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसके अलावा रायल सिटी, दढ़ियाल रोड, हनुमान मंदिर, अंबेडकर भवन, पानी की टंकी के पास मीटिंग का आयोजन किया।


कांग्रेस कार्यकर्ता ‘परिवर्तन की चली बयार संदीप सहगल अबकी बार’ का नारा बुलंद कर रहे हैं। इस दौरान मनोज जोशी एड, उमेश जोशी, इंदर सिंह एड, शशांक सिंह, अरुण चौहान, मनोज अग्रवाल, सलीम एडवोकेट, मुक्ता सिंह, जय सिंह गौतम, सुभाष पाल, नीरज चौहान, जगदीश पनेरु, इलियास माहीगीर, उमेश सौदा, राजेंद्र सौदा, सोहेल खान, अब्दुल कादिर, राशिद फारूकी, अफसर अली, शिवम शर्मा, राहुल रमनदीप, मनीष पाहवा, चंद्रभूषण डोभाल, राकेश गुप्ता, राजा भैया, संदीप चतुर्वेदी, उमेश कांडपाल, निशित गुड़िया, प्रदीप बजाज,आकिब सैफी, चन्द्र भूषण डोभाल, राहुल, अनीस अंसारी, अनित मारकंडे आदि थे।

बाबा साहब ने दिया अधिकार, लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी… बसपा प्रत्याशी हसीन खान के समर्थन में धुंआधार प्रचार जारी


काशीपुर। कपकपाती ठंड में बसपा प्रत्याशी हसीन खान का चुनाव प्रचार गर्म होता जा रहा है। बसपा प्रत्याशी हसीन ने लक्ष्मीपुरपट्टी, मधुवननगर, तुफैल गार्डन, पक्काकोट में तूफानी जनसंपर्क किया।

तुफैलबाग में बसपा प्रत्याशी हसीन खान के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों द्वारा बार बार 2008 का काशीपुर में चुनावी इतिहास न दोहराने देने की बात कही जा रही है। वो बताना चाहते है कि संविधान ने उन्हें भी चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि बसपा प्रत्याशी हसीन खान चुनाव जीतेंगे भी।

उन्होंने कहा कि जिओ टैंगिक कर नगरनिगम गरीबों पर कई गुना टैक्स लागू करने की तैयारी में है। बसपा प्रत्याशी हसीन खान ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस काशीपुर में निकाय चुनाव नहीं जीत सकी है। कांग्रेस ने मुस्लिमों के वोट खराब करने का काम किया है। बसपा ही फिर से जीत का इतिहास दोहरा सकती है।
बसपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर एमए राहुल ने कहा कि भाजपा के राज में काशीपुर की दुर्दशा हुई है। विकास के लिए बसपा को जीतना जरूरी है।
सभा का संचालन अख्तर अली माहिगीर व सदारत शकील अहमद ने की। वहां बसपा प्रदेश सचिव विनोद गौतम, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, अशरफ सिद्दीकी, एजाज अंसारी, मेहराज खान, मुख्तार खान, बसी खान, असलम सैफी, कृष्ण कुमार, करन भारती आदि थे।

समर्थन से गदगद नजर आ रहे हैं बसपा प्रत्याशी हसीन खान वार्ड नंबर 22 में किया अरीबा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

समर्थन से गदगद नजर आ रहे हैं बसपा प्रत्याशी हसीन खान
वार्ड नंबर 22 में किया अरीबा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

काशीपुर। चुनाव प्रचार में गर्मी आने के साथ ही बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान के लिए वोटरों का समर्थन बढ़ने लगा है।खासकर मुस्लिम और दलित मतों वाले इलाके में हसीन खान का चुनाव प्रचार जबरदस्त तरीके से जोर पकड़ रहा है।

बसपा प्रत्याशी हसीन खान ने मोहल्ला अल्ली खां, थानासबिक व पंजाबीसराय में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 22 में बसपा प्रत्याशी अरीबा के चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दलित और मुस्लिम वोट बैंक बसपा के पास है। प्रचार के दौरान उसकी झलक दिखने लगी है। वार्ड नंबर 22 में अरीबा के समर्थन में एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सर्वजन के हित में हाथी के निशान पर मोहर लगाने की अपील की।
वहां मेयर प्रत्याशी हसीन खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, विनोद कुमार गौतम, राजेश कुमार गौतम,अशरफ सिद्दीकी, डॉक्टर एमए राहुल, एजाज अंसारी, अख्तर अली माहिगीर, मेहराज खान, मुख्तार अली, असलम सैफी, कृष्ण कुमार, सफदर अली खान, मुस्तकीम मिर्जा, जावेद खान, मकसूद आदि सैकड़ों लोग थे।