शराब तस्करी को लेकर आबकारी विभाग सख्त इस साल महज चार महीने में दर्ज किए 954 मुकदमे 26 हजार 27 लीटर बल्क शराब भी बरामद की अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा आबकारी विभाग का अभियान
शराब तस्करी को लेकर आबकारी विभाग सख्त
इस साल महज चार महीने में दर्ज किए 954 मुकदमे
26 हजार 27 लीटर बल्क शराब भी बरामद की
वैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा आबकारी विभाग का अभियान
देहरादून। आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए समय-समय पर विभाग द्वारा अभियान चलाए जाते रहे हैं जिसमें विभाग को सफलता भी मिली है। विभाग की ओर से पिछले चार महीने में चलाए गए अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 954 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 26027 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। पिछले वित्तीय वर्ष में इसी समयावधि के दौरान 782 अभियोग दर्ज हुए थे और 19554 बल्क लीटर अवैध मदिरा पकड़ी गई थी। इस साल शराब तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है और साथ ही बल्क शराब भी ज्यादा मात्रा में बरामद हुई है। यह जानकारी आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य ने दी।
उन्होंने बताया कि जनपद देहरादून में इस वर्ष अप्रैल से जुलाई तक अवैध शराब से संबंधित 150 अभियोग दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 6135 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई है। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में देहरादून में 96 अभियोग दर्ज हुए थे और 2263 बल्क लीटर अवैध मदिरा पकड़ी गई थी। इस वर्ष, देहरादून में अभियोगों की संख्या में 54 की वृद्धि हुई है और 3872 बल्क लीटर अधिक अवैध मदिरा बरामद की गई है।
ऋषिकेश मद्यनिषेध क्षेत्र में, अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 तक 31 अभियोग दर्ज किए गए हैं और 923 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई है।
प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। इस संदर्भ में, पूरे प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 3 सितंबर को ऋषिकेश मद्यनिषेध क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान एक हुंडई आई-20 गाड़ी (संख्या- यू0 के0-07-5600) को पकड़ा गया, जिसमें दस पेटी माल्टा देशी शराब तस्करी के लिए लाई जा रही थी। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सांई स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा’ क्विज़ प्रतियोगिता
साई पब्लिक स्कूल, काशीपुर में आयोजित हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा’ क्विज़ प्रतियोगिता
साई पब्लिक स्कूल, काशीपुर में एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्रा. लिमिटेड द्वारा संचालित एक अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम ‘एस्ट्रोपाठशाला’ के तहत एक रोमांचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम के तहत ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा’ नामक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में चार-चार छात्रों की टीमों ने भाग लिया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि साई पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शशांक गहतौरी और उनकी पत्नी थीं, और विशेष अतिथि के रूप में श्री अनमोल भारद्वाज ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर साई पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति मोहिंद्रा, एस्ट्रोवर्स के सह-संस्थापक श्री शुभम कुमार, और एस्ट्रोपाठशाला के चीफ एजुकेशन ऑफिसर सर्वश्रेष्ठ बेलवाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता टीमों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

शुभम कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा” सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एस्ट्रोपाठशाला कक्षाओं में प्राप्त ज्ञान को परखने और लागू करने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने साई पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर, स्कूल प्रबंधन, और प्रधानाचार्या का एस्ट्रोपाठशाला अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम को स्कूल में प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा के इस बदलते स्वरूप का समर्थन करने, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, और इतनी गतिशील सोच रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विदुर अरोड़ा, ख्याति, अर्णव नैनीवाल और कुहू सक्सेना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में साई त्यागी, आर्यव राठी, कुशाग्र बिष्ट, और वैष्णवी शर्मा की टीम विजेता रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को इस तरह से डिज़ाइन किया गया था कि प्रतिभागियों को चुनौती मिले और वे ब्रह्मांड के बारे में अपनी समझ को प्रदर्शित कर सकें। एस्ट्रोपाठशाला कक्षाएं छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय रही हैं, जहां वे नए और आकर्षक तरीकों से अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में सीख रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमों को उनके असाधारण ज्ञान और त्वरित सोच के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन साई पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ, जिसने उनकी वैज्ञानिक सोच को और भी प्रखर बनाया।
एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बने डॉ.नवीन जोशी, बधाईयों का तांता

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से लिया गया है। डॉ. नवीन जोशी इससे पहले जिलाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि महासचिव पद पर डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति सभी की सहमति से की गई है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने भी श्री जोशी को शुभकामनाएं दी। डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव के रूप में नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन ने इससे पहले सुनील पांडे को अध्यक्ष और संजय तलवार को मुख्य संरक्षक के रूप में मनोनित किया था। डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति पर एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, डॉ गिरीश रंजन तिवारी, आरडी खान, अतुल बरतरिया, प्रवीण चोपड़ा, सुनील तलवार, अफ़ज़ल फौजी, डॉ. ज़फर सैफ़ी, दिलीप गढ़िया, प्रमोद बमेठा, आदेश त्यागी,राजू पांडे, सुशील खत्री, ललित जोशी, एजाज, तुषार तलवार, मुकेश कुमार, गौरव जोशी, जगदीश जोशी, भगवान सिंह गंगोला, रिम्पी बिष्ट, गिरीश पांडे आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
बरखेड़ा पांडे के विश्वनाथ ने पास की पीसीएस परीक्षा समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ चयन
बरखेड़ा पांडे के विश्वनाथ ने पास की पीसीएस परीक्षा
समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ चय Read More
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह की पत्नी का निधन, कांग्रेस जनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह की पत्नी का निधन
कांग्रेस जनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
काशीपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट की पत्नी मधु सिंह का आकास्मिक निधन हो गया। आज दोपहर 01 बजे अंतिम यात्रा आवास से प्रस्थान कर श्मशान घाट पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
बताते चलें कि श्रीमती मधु सिंह का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को गाजियाबाद में निधन हो गया था। देर रात्रि पार्थिव देह काशीपुर स्थित आवास लाई गई। आज दोपहर 01 बजे अंतिम यात्रा आवास से प्रस्थान कर श्मशान घाट पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती मधु सिंह के निधन पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एनसी बाबा, विमल गुड़िया, मुक्ता सिंह, इन्दु मान, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, अरुण चौहान, शफीक अंसारी, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, अब्दुल सलीम एडवोकेट, प्रभात साहनी, जितेन्द्र सरस्वती, पंकज टंडन, अर्पित मेहरोत्रा, राजीव चौधरी, आनंद कुमार एडवोकेट, विकल्प गुड़िया, आशीष अरोरा बॉबी, सुशील महरोत्रा, इकबाल अदीब, शमीम सैफी, सरित चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी समेत तमाम गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान, दीप पाठक, कुंदन बिष्ट, विनोद भगत,विपिन चौहान टीटू, अरुण कुमार, करण सिंह, नाजिम मंसूरी, रफी खान, मुकीम अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
दिशाहीन और बेरोजगारी बढ़ाने वाला है बजट: अनुपम
दिशाहीन और बेरोजगारी बढ़ाने वाला है बजट: अनुप
बजट में उत्तराखंड राज्य की घोर उपेक्षा
काशीपुर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने केन्द्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो बजट प्रस्तुत किया है वह दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास विरोधी, मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाला तथा देश की आर्थिक वृद्धि पर चोट पहुंचाने वाला बजट है। केन्द्रीय बजट में केवल बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए ही सरकारी खजाना खोला गया है। अन्य राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है।

मीडिया को जारी बयान में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि अपने चहेते उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने वाले बजट में वित्तीय प्रबन्धन का नितांत अभाव है। महंगाई से जनता के सिर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। बजट में महंगाई कम करने की बात कहीं नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ये बजट युवाओं के साथ-साथ किसानों मजदूर व महिला वर्ग को भी निराश कर गया है।
पहाड़ी राज्यों विशेष कर उत्तराखंड के युवाओं के रोजगार हेतु हो रहे पलायन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड या युवाओं के लिए उच्च शिक्षा में लोन उपलब्ध कराने की घोषणा बड़ी-बड़ी कंपनियों व शिक्षा माफियाओं को लाभ पहुंचाने की योजना है। इससे युवा व किसान वर्ग कर्ज के बोझ में दब जायेंगे। मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की चिंता इस बजट में कतई भी नहीं है। आर्थिक सर्वे में सरकार ने माना है कि प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ रोजगार सृजित करने आवश्यक हैं लेकिन आम बजट में युवाओं के रोजगार की कोई चिंता नहीं की गई। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई चर्चा नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट धनाढ्य वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला और मोदी सरकार का सिंहासन बचाये रखने वाला बजट साबित हो रहा है।
एनयूजे उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष बने सुनील पांडेय, संजय तलवार को मुख्य संरक्षक का दायित्व

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया की उत्तराखंड शाखा हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की संस्तुति पर हरिद्वार में जनसत्ता समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय को एनयूजे-आई का प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। एनयूजे-आई के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार को प्रदेश के मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। तलवार व पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा माल्यापर्ण करके शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एनयूजे-आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रदेश महासचिव सुशील त्यागी, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज लोहनी जी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी सहित राहुल वर्मा, आदेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के गांव में मनाई दिवंगत मां की पुण्य तिथि
काशीपुर। क्लीन ग्रीन फॉउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह चौधरी ने आज मां की 18 वीं पुण्यतिथि पर कार्टर पुरी गुड़गांव की पाठशाला में निर्धन परिवारों के छात्रों के साथ समय व्यतीत किया। इस गांव में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर का
जन्म हुआ था। उनकी मां इस गांव के चिकित्सालय में नर्स थी। जिम कॉरटर जब भारत आए थे तो उन्होंने अपने पैतृक जन्म स्थान को देखने के लिए भारत सरकार से निवेदन किया था।

श्री कार्टर जब इस गांव में आए तब हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में गांव का नामकरण कार्टर पुरी कर दिया था।
कांग्रेस से मेयर पद के लिए अर्पित मेहरोत्रा ने ठोका दावा
- काशीपुर।

युवा कांग्रेसी नेता एवं प्रसिद्ध व्यवसाइ अर्पित मेहरोत्रा ने नगर निगम चुनाव में महापौर (मेयर) पद पर सामान्य सीट की स्थिति में पार्टी संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर हाईकमान से उम्मीद जताई कि अगर उनको सामान्य सीट की स्थिति में महापौर (मेयर) पद का प्रत्याशी बनाया जाता है, तो निश्चित ही पार्टी की विजय पताका फहराकर पार्टी की झोली में यह सीट डालेंगे। 
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संबोधित महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दिए गए पत्र में उन्होंने अपना दावा प्रस्तुत करते हुए कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक एवं कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मल्होत्रा काशीपुर के पूर्व पालिकध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र है। पार्टी के समक्ष महापौर (मेयर) पद की दावेदारी करने पर उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. मुकेश मेहरोत्रा की लगभग 40 वर्षों की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वह नि:स्वार्थ होकर पार्टी संगठन की सेवा कर काशीपुर के विकास में अपना योगदान देना चाहेंगे। विकास की कई योजनाएं काशीपुर के लिए उनके पास है, वह चाहते हैं कि जिस उद्देश्य के लिए उनके पिता स्व. मुकेश मेहरोत्रा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को चुना, उसी विरासत को विकास के रूप में काशीपुर की जनता को सौंपाना चाहेंगे । उनकी प्राथमिकताओं में काशीपुर का सौंदरीकरण, नालियों की कवरिंग, नगर क्षेत्र में अतिरिक्त जीजीआईसी विद्यालय, सड़कों का विकास, तीर्थ द्रोणसागर और गिरीताल सरोवर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना, झूलते बिजली के तालों से निजात दिलाना एवं शहरी क्षेत्र में रोजगार के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा देना रहेगा। गरीब, विधवा, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु समाज कल्याण और शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से कई योजनाओं को यहां क्रियान्वित करवाना चाहेंगे। वह व्यक्तिगत रूप से कार्य का दिखावा करना पसंद नहीं करते लेकिन उनकी प्राथमिकता रहेगी की जनकल्याण के मुद्दों को लेकर वह नगर के विकास में अपना योगदान दें।कांग्रेस से सामान्य सीट के लिए मेयर पद पर अर्पित मेहरोत्रा ने ठोका दावा
इशिका ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर काशीपुर का बढ़ाया गौरव
इशिका ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर काशीपुर का बढ़ाया गौरव 
काशीपुर। विजन वैली स्कूल की छात्रा इशिका केसरी ने दसवीं की कक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर काशीपुर का नाम रोशन किया है। इशिका का परिवार कुंडेश्वरी रोड पर अपना घर कालोनी में रहता है।

पिता बेगराज सिंह ऊर्जा निगम, चंपावत में ईई के पद पर कार्यरत हैं। उसने इंग्लिश में 99, हिंदी में 100 और साइंस में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इशिका ने बताया कि निरंतर परिश्रम से निर्धारित लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। वह बचपन से ही मेधावी रही है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के अलावा अपनी मां शशिराज व अपने पिता बेगराज को दिया है।





