कोविड को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर . बाहरी राज्यों से आने वालों की निगरानी तेज

देहरादून। कोविड को लेकर उत्तराखंड में भी सिस्टम अलर्ट कर दिया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। चार धाम यात्रा के चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
कुछ राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है।
कुछ दिनों से महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा संचालित होने के साथ पर्यटन सीजन भी है। यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
27 मई से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेखपाल. संसाधन उपलब्ध न कराने से फूटा लेखपालों का गुस्सा

काशीपुर। संसाधनों के अभाव से जूझ रहे लेखपालों ने 27 मई से 29 मई तक प्रदेशव्यापी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार व धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसे में तहसीलों का काम काज प्रभावित हो सकता है।
संसाधनों के अभाव से जूझ रहे मैदानी लेखपालों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। जनसंख्या बढ़ने से लेखपाल के बस्ते का बोझ भी लगातार बढ़ता चला गया, लेकिन सरकार लेखपालों को पर्याप्त मानव तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं।
उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री ताराचन्द्र घिल्डियाल ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों पर एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की ओर से अनावश्यक दवाब बनाया जा रहा है। जबकि मैदानी जनपदों में भूमि की खरीद फरोख्त ज्यादा होने से अधिकांश खतौनी खाते संयुक्त और जटिल है। लेखपाल पूर्ण मनोयोग से सीमित संसाधनों के साथ अंश निर्धारण व फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे है। राजस्व उपनिरीक्षकों को पर्याप्त मानव व तकनीकी संसाधन उपलब्ध नही कराये जाने की दशा में उत्तराखंड लेखपाल संघ की ओर से 27 मई से 29 मई तक प्रदेशव्यापी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार व धरना शुरू कर दिया जायेगा। 29 मई को अग्रिम रणनीति तैयार की जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मदारी उत्तराखण्ड शासन तथा राजस्व परिषद की रहेगी।
प्रभजोत समेत आठ आरोपियों पर चलेगा यूएपीए का केस. उत्तराखंड शासन ने दी अभियोजन चलाने की मंजूरी. महल हत्याकांड के आरोपी है यूएपीए में निरुद्ध लोग

काशीपुर। उत्तराखंड शासन ने बहुचर्चित महल सिंह हत्याकांड में प्रकाश में आए सभी आठ आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा चलाए जाने को मंजूरी दे दी है। इस हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों की कनाडा में हुई गैंगवार में हत्या हो चुकी है।
13 अक्टूबर, 2022 को बाइक सवार दो शार्प शूटर ज़ुडका निवासी महल सिंह की हत्या कर फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में कनाडा में रह रहे आतंकी अर्शदीप ढल्ला, हरदीप सिंह काला, सुखदूल सिंह दुनके, तनवीर सिंह के अलावा पंजाब के दो शूटर साधु सिंह, मनप्रीत सिंह, काशीपुर निवासी प्रभजोत सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह सेवी, गुरजंट सिंह और राजविंदर कौर का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की थी। इस हत्याकांड में दो आरोपी अर्शदीप ढल्ला और तनवीर अभी कनाडा में हैं। दो आरोपियों हरजीत काला और सुखदेव सिंह दुनके की हत्या हो चुकी है। 03 दिसंबर, 2023 को तत्कालीन कोतवाल मनोज रतूड़ी ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम(यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया था। 06 मई,2024 को डीजीपी क्राइम ने शासन से इस केस में अभियोजन की अनुमति चाही थी। इसी क्रम में शासन की अपर सचिव निवेदिता कुकरेती ने जिलाधिकारी, उद्यमसिंहनगर को पत्र लिखकर यूएपीए में नामजद प्रभजोत सिंह पन्नू समेत अन्य के खिलाफ न्यायालय मे अभियोजन चलाए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
कार स्वामी को 3.50 लाख की प्रतिपूर्ति करने के आदेश… प्रथम एडीजे/एमएसीटी की अदालत ने सुनाया फैसला
काशीपुर। प्रथम एडीजे/एमएसीटी की अदालत ने ई रिक्शा में सवार एक युवती को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में कार स्वामी पर साढ़े तीन लाख रूपये की प्रतिपूर्ति आरोपित की है। प्रतिवादी को इस राशि पर सात फीसद ब्याज भी देना होगा।
केलाखेड़ा के ग्राम बाँसखेड़ी निवासी आरती पत्नी दया शंकर ने अपने अधिवक्ता अफसर अली खान के माध्यम से प्रथम एडीजे एमएसीटी की अदालत में परिवाद दायर किया था कि 16 अगस्त, 2019 को वह ई रिक्शा से अपने गांव बाँसखेड़ी जा रही थी। ग्राम शिवपुरी के पास बाजपुर की ओर से अनियंत्रित दिशा से आ रही कार संख्या यूए 06 ई /0288 के चालक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक निजी अस्पताल में उसका लंबा इलाज चला। आपरेशन के बाद उसके प्लास्टिक की नसे डाली गई और प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। इसमें उसका लाखों रूपये खर्च हुआ और इस दौरान वह काम भी नहीं कर सकी। परिवाद में याची ने 20 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति दिए जाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान वाहन का बीमा होना नहीं पाया गया। प्रथम एडीजे/एमएसीटी मनोज गर्व्याल की अदालत ने परिवाद को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कार स्वामी नानकमत्ता ग्राम सिद्धा नवतीया निवासी भागपत सिंह पुत्र तुलाराम को 3.50 लाख रूपये प्रतिपूर्ति के तौर पर भुगतान करने के आदेश दिए हैं। प्रतिवादी को इस राशि पर सात फीसद ब्याज भी चुकता करना होगा।
एनयूजे-आई, उत्तराखंड की रामनगर इकाई का गठन… डॉक्टर जफर सैफी ने घोषित की कार्यकारिणी

रामनगर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया, उत्तराखंड की रामनगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। एनयूजे आई, उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, कुमायूँ मंडल प्रभारी दिनेश जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी एवं महामंत्री राजू पांडे के निर्देश पर नगराध्यक्ष डॉ. जफर सैफी के द्वारा नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुये सरक्षक हेतू वरिष्ठ पत्रकार हरीश भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतू चन्द्रसैन कश्यप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतू नाजिम सलमान, महासचिव हेतू चन्द्रशेखर जोशी, सचिव हेतू जुगेश अरोड़ा बंटी, सचिव हेतू नितेश जोशी, कोषाध्यक्ष हेतू मौ कैफ खान, आडीटर हेतू रागिब खान, संगठन मंत्री हेतू विक्की कश्यप, प्रचार मंत्री हेतू फरीद कुरैशी, सदस्य हेतू अनिल पाठक, रोहित भट्ट, विशेष आमंत्रित सदस्य हेतू राजीव अग्रवाल मोनू, गिरीश चन्द्र पांडे, नावेद सैफी को मनोनित किया गया है। रामनगर से इससे पूर्व हरीश भट्ट को कुमायूँ मंडल सचिव, गिरीश पांडे को नैनीताल जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल मोनू को नैनीताल जिला सचिव, नावेद सैफ़ी को नैनीताल जिला सचिव मनोनीत किया जा चुका है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को एनयूजे-आई, उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन जोशी, कुमायूँ मंडल प्रभारी दिनेश जोशी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, धर्मेंद्र चोधरी, आरडी खान, काशीराम सैनी, सुशील कुमार त्यागी, एम हसनैन, विकास झा, ब्रह्मदत्त शर्मा, राम चंद्र कनौजिया, सरोज आनंद जोशी, तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थापियाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, एम हसनैन, भगवान सिंह गंगोला, आदेश त्यागी, डॉ शिवा अग्रवाल, मनोज लोहनी, प्रमोद बमेठा, रमेश यादव, नवीन पालीवाल, गौरव जोशी, अनुराग वर्मा, सतीश जोशी, प्रवीण कपिल, कचन वर्मा, अजय चौहान, यूएस सिजवाली, दीपक कुमार, सुशील खत्री, मनोज कापडी, डॉ नरेश कांडपाल, हरगोविल रावल, सुशील जोशी, महेश पाल, दीपक कापड़ी, प्रमोद दिगारी, संजू पंत, सुरेश आर्या, राकेश तिवारी, पूरन पांडे, प्रदीप सेक्रियाल, गोविंद चावला, राकेश वर्मा, विश्व दीपक नौटियाल, अतुल शर्मा, आशीष पांडे, प्रवीण चोपड़ा, गोपाल जोशी, कमल जोशी, विनयशील शर्मा, गिरीश जोशी, सुशील शर्मा, कैलाश जोशी, शरद पांडे, त्रिलोक सिंह बिष्ट, अनुपम गुप्ता, ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी, दलीप गाड़ियाँ, आदि ने बधाई दी है।
सैनिकों का मनोबल बढ़ाने को निकाली तिरंगा यात्रा

काशीपुर। कांग्रेस ने देश के सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस पार्टी नेताओं ने मुशर्रफ हुसैन और संदीप सहगल के नेतृत्व में मोहल्ला किला से आरंभ कर मैन बाजार से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा लेकर मार्च निकाला। डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने तिरंगा यात्रा में कहा कि देश के
सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वह (पाकिस्तान) भारत के मनोबल और ताकत के सामने टिक नहीं सकता।” तिरंगा यात्रा में कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन दे रही है। कहा हमारी सेना आतंकवादियों को हमेशा के लिए खत्म करने पर काम कर रही है और हम उनके साथ खड़े हैं। भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया हैं। इसी क्रम में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, यथार्थ आत्रेय, शिवम शर्मा, नीरज शर्मा एडवोकेट, मीनू गुप्ता,अब्दुल सलीम एडवोकेट, राशिद फारुकी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक जन शामिल रहे ।
डॉक्टर जफर एनयूजे आई के रामनगर अध्यक्ष बने, बधाईयों का तांता
*एनयूजे-आई रामनगर हेतू डॉ. जफर सैफी अध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी महासचिव मनोनित, बधॉइयो का तांता*

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया (एनयूजे-आई) उत्तराखंड की रामनगर इकाई हेतू डॉ. जफर सैफी को नगराध्यक्ष व चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव के पद पर मनोनित किया गया है। संगठन प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन जोशी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमॉऊ मण्डल प्रभारी दिनेश जोशी की संस्तुति पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के निर्देश पर जिला महासचिव राजू पांडे ने दोनो पदाधिकारियो का मनोनयन करते हुये उनसे संगठन व पत्रकारहितो के प्रति प्रयासशील रहने की अपेक्षा व्यक्त की है। उक्त दोनो पदाधिकारियो के मनोनयन पर संजय तलवार, सुनील दत्त पांण्डेय, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, राम चन्द्र कन्नोजिया, सुनील तलवार, राहुल वर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, प्रमोद बमेठा,
सरोज आनंद जोशी, दिनेश जोशी, प्रभारी धमेन्द्र चौधरी, काशीराम सैनी, रियासत पुंडीर, एम हसनैन, आरडी खान, भुवन जोशी, भगवान सिंह गंगोला, कमल जोशी, अनुपम चौहान, अतुल बरतरिया, दिलीप गढ़िया, हर्षनिधि शर्मा, कमल श्रीवास्तव, कंचन वर्मा, ललित जोशी, मुक्रेश कुमार, नीरू भल्ला, प्रवीन चौपड़ा, रमेश यादव, रिम्पी बिष्ट, सतीश जोशी, शेर सिंह, यूएस सिजवाली, विकास झा,
विनयशील शर्मा, प्रवीन कपिल, रवि पांडे, आशीष पांडे, अफजल हुसैन फौजी, राजू पांडे, हरीश भट्ट, गिरीश पांडे, राजीव अग्रवाल, नावेद सैफी, चन्द्रसैन कश्यप, जुगेश अरोड़ा बंटी, नाजिम सलमान, नितेश जोशी, कैफ खान, विक्की कश्यप, रागिब खान, रूबीना सैफी, फरीद कुरैशी, अनिल पाठक, रोहित भट्ट आदि सहित संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियो व सदस्यो ने खुशी व्यक्त की है।
न्यूज इंसेट-
*24 वर्षो से एनयुजे-आई से जुड़े डॉ. सैफी पूर्व मे दो बार नगराध्यक्ष, मंडल एवं प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके है*
रामनगर। 24 वर्ष पूर्व वर्ष 2001 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के मुख्य अतिथित्य मे समपन्न हुये एनयूजे-आई उत्तराखंड के प्रांतीय सम्मेलन से इस संगठन से जुड़े है। इस अवधि मे श्री सैफी संगठन मे कई महत्वपूर्ण पदो पर आसीन रह चुके है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री सैफी एनयूजे-आई मे पूर्व मे दो बार नगर अध्यक्ष रह चुके है। हल्द्वानी के कैलाश जोशी के प्रदेशाध्यक्ष व दिनेश जोशी के कुमॉऊ मण्डल अध्यक्ष वाली कार्यकारिणी मे श्री सैफी ने कुमॉऊ मण्डल प्रेस प्रवक्ता का दायित्व बाखूबी निभाया जिसके फलस्वरूप हल्द्वानी के संजय तलवार के द्वारा अपने प्रदेशाध्यक्ष बनते ही श्री सैफी को प्रदेश प्रवक्ता जैसी महत्वूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा जा चुका है। विगत वर्षो मे पंतनगर, हरिद्वार व राजस्थान मे समपन्न हुये एनयुजे-आई के राष्ट्रीय सम्मेलनो मे श्री सैफी अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वाह कर चुके है तथा पत्रकार हितो एवं संगठन की मजबूती के लिये जमीनी स्तर से लेकर राज्य स्तर तक हमेशा तत्पर रहते है। वर्तमान मे एनयुजे-आई उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डे, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन जोशी, प्रदेश सरंक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, कुमॉऊ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी की अनुशंसा पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी व जिला महांमत्री राजू पांडे के द्वारा श्री सैफी की रामनगर नगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करते हुये संगठन की मजबूती के लिये उन्हे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री सैफी ने सभी वरिष्ठजनो के प्रति आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलाया है कि वह टीम भावना से कार्य करते हुये पत्रकार हितो व संगठन की मजबूती के लिये प्रयासरत रहेंगे।
शिक्षकों से रंगदारी मांगने के चार आरोपी दोषमुक्त …जसपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुनाया फैसला
काशीपुर। शिक्षकों को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोपी चार पत्रकारों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर दोषमुक्त कर दिया।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदेयावाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरवर सिंह ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जनवरी 2018 को दोपहर 01 बजे चार व्यक्ति उनके विद्यालय में आए। वे स्वयं को देहरादून निदेशालय से आने की बता कह रहे थे। इन चारों ने विद्यालय के अभिलेख जबरदस्ती खुलवाए तथा विभिन्न कमियां निकालनी आरम्भ कर दी। फिर सभी ने एक साथ एक प्रश्न पूछने शुरू कर दिए। एक प्रश्न पूरा होने से पहले दूसरा प्रश्न आरम्भ कर दिया। जल्दबाजी में कुछ उत्तर गलत भी हुए। उस गलती के प्रसारण की धमकी देते हुए चारों ने एक लाख रूपये की मांग की। 24 जनवरी को भी काशीपुर आकर11 बजे मिलने का दबाब बनाया गया। प्रधानाध्यापक गिरवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों अजीम खान, अजहर मालिक, राजेश शर्मा व योगेश शैली के खिलाफ धारा-384, 332, 419, 420 व 452 के तहत न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। वाद का परीक्षण न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत में हुआ। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली एड ने पैरवी की। संबंधित पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट,जसपुर ने चारों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए अधिवक्ता संजीव आकाश के साथ अभद्रता, केस दर्ज
काशीपुर। पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए काशीपुर के एक अधिवक्ता के साथ पार्किंग कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता की तहरीर पर हरिद्वार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को काशीपुर की गिरीताल कॉलोनी निवासी संजीव कुमार आकाश एडवोकेट अपने पिता स्व. पोशाकी लाल की अस्थियां विसर्जन करने परिजनों के साथ हरिद्वार ग़ए थे। उनके साथ भाई राजीव कुमार, आयुष और आर्यन नामदेव भी थे। संजीव ने अपनी गाड़ी पंतदीप पार्किंग में खड़ी की और अस्थि विसर्जन के लिए चले गए। वापस लौटने पर जब वे वाहन प्रवेश द्वार की ओर से निकालने लगे तो पार्किंग ठेकेदार और उसके साथियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पार्किंग कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। अधिवक्ता संजीव की तहरीर पर हरिद्वार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीच बचाव में चली गई बैंक कर्मी की जान … धक्का मुक्की में सड़क पर सिर लगने से हुई मौत

काशीपुर। एक सैलून में दो लोगों के बीच मारपीट के दौरान बीच बचाव को गए बैंक कर्मी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं हो सका है।
कुंडेश्वरी निवासी सुमित कुमार (46) पुत्र महक सिंह काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात थे।

मंगलवार रात लगभग आठ बजे वह घर के पास स्थित एक सैलून पर किसी काम से गये। वहां सैलून संचालक बाप-बेटे किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। बीच-बचाव के दौरान सुमित कुमार को धक्का दे दिया। पक्की सड़क पर सिर लगने से अंदरूनी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई है। विदित हो कि पूर्व में मृतक के एक अन्य भाई की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। परिवार में अब एक भाई ही बचा है। मृतक शादीशुदा था, वह पत्नी और दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गया है।




