दलित मुस्लिमों में हसीन की पैठ से भाजपा कांग्रेस में खलबली एक बार फिर 2008 का इतिहास दोहरा सकती है बसपा

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान के समर्थन में मुस्लिम, दलित और पिछड़ी जाति के मतदाताओं के लामबंद होने की संभावना से कांग्रेस और भाजपा के खेमे में खलबली मची हुई है। बसपा के चुनावी जनसंपर्क लगातार तेजी पकड़ने से बीजेपी और कांग्रेस की नींदे उड़ी हुई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है यदि बसपा के हाथी की यही रफ्तार रही तो परिणाम 2008 सरीखा भी हो सकता है।
काशीपुर पालिका के वर्ष 2008 में हुए चुनाव में शमशुद्दीन ने जीतकर इतिहास रच दिया था। इस बार भी त्रिकोणीय चुनाव में बसपा ऐतिहासिक जीत को दोहरा सकती है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान अपने समर्थकों के साथ बसपा के हाथी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं,पार्टी कार्यकर्ताओं ने खड़कपुर देवी पूरा, विजय नगर और नई बस्ती के इलाकों में चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए जनता से विकास के लिए बसपा को वोट करने की अपील की।
इस दौरान बसपा प्रत्याशी हसीन खान और पार्टी कार्यकर्ता शहर की दुर्गति टूटी फूटी सड़के, नाली खड़ंजे न बनना और जगह जगह गंदगी के अंबार पर कांग्रेस और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए इस बार तीसरे विकल्प के तौर पर हाथी पर वोट करने की अपील कर रहे हैं।
काशीपुर बार एसोसिएशन ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल को समर्थन

काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट का चुनावी ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें चौतरफा समर्थन मिलने से उनकी जीत बेहद सुनिश्चित बताई जा रही ही है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता ठंड की परवाह न करते हुए सुबह, दोपहर शाम धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को काशीपुर बार एसोसिएशन ने संदीप सहगल एडवोकेट को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया। काशीपुर नगर निगम के नगर प्रमुख (मेयर) पद के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं काशीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य संदीप सहगल एडवोकेट शुक्रवार दोपहर बार भवन में गये और वहां उपस्थित अधिवक्ताओं का अभिवादन कर मेयर पद हेतु अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हुए अधिवक्तागणों से सहयोग की अपील की।
काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों ने फूलमालाएं पहनाकर संदीप सहगल का स्वागत किया और एकजुट होकर संदीप सहगल को काशीपुर का नगर प्रमुख (मेयर) बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समस्त अधिवक्तागणों ने संदीप सहगल को अपना समर्थन दिया। संदीप सहगल एवं उनके साथ आये कांग्रेस जनों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन काशीपुर बार एसोसिएशन के उप-सचिव सूरज कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम में काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारिणी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित सौदा, अविनाश कुमार, कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, कश्मीर सिंह, उमेश जोशी, आनन्द रस्तोगी, अब्दुल सलीम, नीरज चौहान, नीरज गुप्ता, अमित ब्रह्मेश, अलोक माथुर, रहमत अली खान, समर्थ विक्रम, सुशील चौधरी, आबिद, अनिल सेहरावत, तरुण गौड़, हरीश बत्रा, असलम अली, स्वतंत्र नवीन, देवेंद्र कुमार बंटी, अरविन्द सक्सेना, पराग नेगी, प्रयाग दर्शन रावत, आदर्श मित्तल, पूनम वर्मा एवं प्रीति शर्मा आदि मुख्यतः मौजूद रहे।
शीत लहर के बावजूद संदीप के समर्थकों में गर्माहट, दिन भर चला संपर्क का दौर

काशीपुर। कड़कड़ाती ठंड में कांग्रेस कार्यकर्ता गर्मी का अहसास कराते नजर आ रहे हैं। मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट को भारी वोटों से जिताने के लिए उनका जोशो-खरोश बुलंदी पर है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिस ओर आ-जा रहे हैं, मतदाताओं का उन्होंने भरपूर प्यार, सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वे मतदाताओं को सत्ताधारी पार्टी की विफलताओं से अवगत करा रहे हैं। वहीं मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

कड़कड़ाती ठंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों में सुबह, दोपहर और देर सायं तक चुनाव प्रचार करने में जुटे संदीप सहगल एडवोकेट जनता को याद दिला रहे हैं कि डबल इंजन सरकार का नारा देने वालों ने ट्रिपल इंजन के बावजूद काशीपुर की क्या दुर्गति कर डाली। वह काशीपुर, जो कांग्रेस राज में सिर्फ और सिर्फ चहुंमुखी विकास के लिए पहचाना जाता था, आज विकास के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की सोच कांग्रेस के अलावा किसी को पता ही नहीं है।
इस सोच को भविष्य में मूर्तरूप देने के लिए आगामी 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर कांग्रेस को कामयाब करें। जसपुर खुर्द में बांसियोवाला मंदिर क्षेत्र, चैती गांव, वैशाली कालौनी, कृष्णा वार्ड-3 दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। मतदाताओं ने अपना पूरा सहयोग व समर्थन कांग्रेस को देने का भरोसा दिलाया, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गये। विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार के दौरान मनोज जोशी एडवोकेट, सत्य प्रकाश अग्रवाल, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र बेदी, वीरेंद्र, महेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी करणआर्य, रोहन चौधरी, सोमपाल चौधरी, सुखराज सिंह, महेंद्र सिंह, कपिल कुमार, डॉ. हरिओम सक्सेना, ब्रजकिशोर, संजय रावल, संजय रावत, विवेक कौशिक, नितिन कौशिक आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद र
बसपा प्रत्याशी हसीन खान ने समर्थकों के हुजूम के साथ किया धुंआधार प्रचार

काशीपुर। बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान ने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ खड़कपुर देवीपुरा में जनसंपर्क कर हाथी के निशान पर मोहर लगाने की अपील की। बसपा प्रत्याशी हसीन ने लोगों से अपील की है कि संविधान को खत्म करने की कोशिश करने वाले और बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दें।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बसपा प्रत्याशी हसीन का जोरदार स्वागत किया। लोगों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित हसीन ने कहा कि उनकी लड़ाई धन्नासेठों और गरीब विरोधियों से है। जनसंपर्क में पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, विनोद कुमार गौतम, अशरफ सिद्दीकी, डॉक्टर एमए राहुल, एजाज अंसारी, मेहराज खान, मुख्तार अली खान, सरताज अहमद, असलम सैफी, कृष्ण कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने किया वार्ड 39 की प्रत्याशी अनम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर:कांग्रेस की पार्षद पद की उम्मीदवार अनम जहां के चुनाव कार्यालय का कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत कर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल तथा वार्ड नंबर 39 से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती अनम जहां को भारी मतों से विजय करने का संकल्प लिया।
बता दें कि वार्ड नंबर 39 विजयनगर नई बस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनम जहां ने इस मौके पर बैठक का आयोजन भी किया गया बैठक में मौजूद वार्ड वासियों से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ही विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। तो वही वार्ड नंबर 39 विजयनगर नई बस्ती से कांग्रेस के पार्षद पद पर उम्मीदवार श्रीमती अनम जहां ने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से काशीपुर नगर निगम के मेयर के पद पर भाजपा राज करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर के द्वारा क्षेत्र की अनदेखी की गई है काशीपुर का जो विकास होना था वह विकास नहीं हो पाया है उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर विजय बनाएं। साथ ही पार्षद पद पर उन्हें भी वोट डालें जिससे कि वार्ड की समस्याओं का समाधान वह जीतने के उपरांत कर सकें। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो भी समस्याआए हैं मैं उन समस्याओं को दूर करूंगी और आप लोगों ने मुझे मौका दिया तो अपने वार्ड को सुंदर बनाऊंगी 
नाम वापसी के लिए कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को धमका रहे भाजपाई

काशीपुर,संवाददाता। कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों पर दबाव बनाकर और डरा धमकाकर मैदान से हटने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। सहगल का कहना है कि उनके पास इन आरोपों को लेकर ऑडियों व वीडियों साक्ष्य हैं। इससे साफ है कि भाजपा नेता अराजकता पर उतर आए हैं और उनका लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भरोसा नहीं है।

कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशीसंदीप सहगल गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थें। उनका आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी और उनके कोर गुप्र के लोग कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को पहले संबंधों व धन का लालच देकर उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे है। इंकार करने पर वे कांग्रेस के प्रत्याशियों को सत्ता का भय दिखाकर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस के कई पार्षद प्रत्याशियों ने साक्ष्यों के साथ दन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया है। संदीप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव में प्रतिभाग करने की है। साक्ष्यों के आधार पर वह कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि भाजपा नेता अपनी औछी हरकतों से बाज आ जाए। उन्हें कार्रवाई करने के लिए मजबूर न किया जाए। कहा कि कांग्रेस की परंपरा विकास की रही है। पूर्व सीएम पं. एनडी तिवारी ने अपने कार्यकाल में करोड़ों रुपये की राशि सड़कों आदि के लिए भाजपा की मेयर को दी थी। संदीप ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को प्रताड़ित करना जारी रखा तो वह साक्ष्यों के साथ जनता की अदालत में अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप के पक्ष में धुंआधार प्रचार

काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल की जीत दर्ज कराने के लिए 23 जनवरी को होने वाले मतदान में भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान को गति दी गई।

जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 40 आर.के पुरम गली नंबर 1 से 7, मानपुर रोड पर घर-घर जाकर महिला कांग्रेस ने जनसंपर्क किया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस महिला नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों को बताया कि नगर के अवरुद्ध विकास एवं अनेक ज्वलंत समस्याओं का निवारण न होने पर एकमात्र भाजपा के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता आज तमाम समस्याओं से जूझते हुए क्षेत्र के विकास को तरस रही है, उन्होंने कहा कि एक दशक होने को है, रामनगर रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वहीं, करीब आठ साल में रोडवेज के समीप बना आरओबी आज भी दिक्कत का सबब बना है। इस आरओबी के नीचे सौंदर्यीकरण होना चाहिए था, जो कि नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर माइनर का बजट आने के बावजूद अभी तक उसका कार्य आरंभ नहीं हो सका है। इसके अलावा क्षेत्र की तमाम सड़कें खस्ता हालत में हैं। उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।. वहीं महिला कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री अलका पाल ने कहा कि टूटी सड़कें और सड़कों पर बहता सीवर का गंदा पानी इस चुनाव में अहम मुद्दा रहेगा और भाजपा की पोल खोल रहा है। कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने से क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि हर हाल में कांग्रेस पार्टी को ही चुनकर काशीपुर का समग्र विकास करना होगा। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह,अलका पाल , पूर्व महानगर अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य,श्रीमती अजीता शर्मा,शमा कुरैशी ,श्रीमती रंजना गुप्ता आदि महिलाएं शामिल रही
बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के मेयर प्रत्याशी हसीन खान के कटोराताल स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गौतम, अशरफ सिद्दीकी व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने किया।

इस मौके पर बसपा लोस प्रभारी अख्तर अली, महानगर अध्यक्ष डॉ एमए राहुल, आफताब आलम, कमर अब्बास, कृष्ण कुमार, खूब सिंह, राजेश कुमार, मदन गौतम, आलम खान, एजाज अंसारी, जावेद खान, नाजिम मंसूरी,असलम सैफी,अजमत खान, मेहराज खान, प्रदीप वर्मा, राजकुमार, हाजी सलीम, मोबीन अहमद, नवाब खान, राजीव सक्सेना आदि थे।
बसपा मेयर प्रत्याशी हसीन खान ने किया नामांकन महुआखेड़ागंज से बसपा प्रत्याशी सलीम अंसारी ने भी भरा पर्चा

काशीपुर,संवाददाता। ईदगाह कमेटी के सदर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हसीन खान ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर मेयर पद के लिए अपना नामांकन किया है। वहीं महुआखेड़ागंज से बसपा प्रत्याशी सलीम अंसारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
बसपा प्रत्याशी हसीन खान के समर्थक सोमवार को सैकड़ो समर्थकों के किला बाजार एकत्र हुए। वहां से मुख्य बाजार, डाक्टर्स लाइन, कटोराताल होते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचकर रिटर्निंग आफिसर चंद्र सिंह इमलाल के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

बसपा नेता हसीन खान ने कहा कि बिना भेदभाव के प्रत्येक वार्ड में विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक विकास के नाम पर खुली लूट हुई है। अल्पसंख्यक व मलिन बस्तियों की दुर्दशा का बुरा हाल है। लोगों को अनावश्यक टैक्स से मुक्ति दिलाई जाएगी।

नामांकन के समय उनके साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अशरफ हुसैन एड, बसपा के प्रदेश महासचिव विनोद गौतम, डा. एमए राहुल, अख्तर अली माहिगीर, राजेश कुमार गौतम, जाहिद चौधरी, मौ. आसिम, मोहम्मद आरिफ, हाजी अबरार, एजाज अंसारी, मोहम्मद हाशिम, असलम चौधरी, सोनू आदि सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
हसीन खान काशीपुर से बसपा मेयर प्रत्याशी घोषित
बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, काशीपुर से हसीन खान को टिकट
जसपुर से वसीम, महुवाखेड़ा गंज से सलीम लड़ेंगे चुनाव

काशीपुर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बसपा नेता हसीन खान काशीपुर और महेश नेगी कोटद्वार से बसपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह ने रविवार की शाम प्रत्याशियों की सूची जारी की। हसीन खान को काशीपुर नगर निगम मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। हसीन वर्ष 2012 में पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। कोटद्वार से महेश नेगी को टिकट दिया गया है। नगरपालिका चुनाव के लिए डोईवाला से सोनी, जसपुर से वसीम सिद्दीकी, कालाढूंगी से रेहाना परवीन, मंगलौर से जुल्फिकार अंसारी व लक्सर से शिवम् को टिकट दिया गया है। वहीं नगर पंचायत रामपुर से मो. इमरान, टेंडरा से राव पुरखान,पांडली से गुलसमा व सुल्तानपुर से सुल्तान अहमद को प्रत्याशी घोषित किया गया है।









